भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही T20 सीरीज का आज तीसरा और निर्णायक मुकाबला होने जा रहा है आज का तीसरा T20 मैच असम में असम के गुवाहाटी स्टेडियम में होने जा रहा है। इस पांच मैचों की सीरीज में अभी तक दो मैच हो चुके हैं जिनमें से दोनों ही मेचो में भारत ने जीत हासिल की है आज का मुकाबला तीसरा और निर्णायक मुकाबला होगा। अगर भारत आज का मैच जीत जाता है तो भारत इस सीरीज में सीरीज जीत जाएगा और अगर ऑस्ट्रेलिया आज मैच जीतता है तब ऑस्ट्रेलिया का इस T20 सीरीज में जीत का खाता खुल जाएगा। भारत के हवाले से आज का मुकाबला निर्णायक मुकाबला होगा। इसीलिए भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीसरी T20 सीरीज हराने से एक मैच ही दूर है। भारत ने मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को दो मैच में हरा दिया है। दोनों ही टीमें मंगलवार यानी आज शाम 7:00 बजे गुवाहाटी में एक दूसरे का सामना करेंगी।

सूर्यकुमार की कप्तानी में आज तीसरा मैच जीतने का मौका:-

वर्ल्ड कप के बाद हो रहे T20 मैच सीरीज में कप्तान की कमान इस बार सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। और वह इस पद का बखूबी सम्मान करते नजर आ रहे हैं। अभी तक हुए दोनों मेंचो में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है और आज होने वाला मुकाबला तीसरा मुकाबला होगा। इसमें अगर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आज का मैच इंडिया जीत जाती है तब सूर्यकुमार की कप्तानी में पहले सीरीज होगी जो टीम इंडिया जीतेगी वही यह तीसरी सीरीज भी होगी जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार इंडिया जीत हासिल करेगी इसीलिए आज का मुकाबला तीसरा और निर्णायक मुकाबला होगा।

ऐसा पहली बार हो रहा है जब टीम इंडिया का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं और उन्होंने यह नेतृत्व की कमान शानदार तरीके से संभाली भी है चाहे वह वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन नहीं कर सके हैं लेकिन वर्ल्ड कप के बाद हो रही इस सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार नजर आ रहा है। उन्होंने पहले मैच में ही शानदार स्कोर बनाकर टीम को जीत दिलाई थी वहीं दूसरे मैच में भी टीम इंडिया ने शानदार स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाते हुए हार का सामना कराया।

पिछले दो मैचों में टीम ने किया 200+ स्कोर:

टीम इंडिया ने इस T20 मैच सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की, इस सीरीज के पिछले दो मैचों में तीन पारियों में 200 प्लस स्कोर बना था। भारत ने पहले T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का 209 रन का लक्ष्य चेज कर लिया था। वही गुवाहाटी में अब तक कुल तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं इनमें पहली पारी का औसत स्कोर 167 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 160 रहा है। ऐसे में मंगलवार को यानी आज टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। गुवाहाटी में होने वाला यह मुकाबला भी पिछले दो मैचों की तरह ही हाई स्कोरिंग हो सकता है साथ ही अगर आज टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के सामने अच्छा स्कोर रखती है या ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए स्कोर का सामना आसानी से कर लेती है तो गुवाहाटी में भारत के पास तीसरी हैट्रिक करने का अवसर सफल हो जाएगा।

T20 में ओपनिंग कर रहे ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दोनों ही मैच शानदार तरीके से खेले और आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के छक्के छुड़ाते हुए नजर आए। पहले मैच में कम स्कोर पर आउट होने के बाद उन्होंने दूसरे मैच में सिर्फ 25 गेंद पर 53 रन की पारी खेली अपनी इस एप्रोच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिना डरे अपने शॉट्स खेलने की कोशिश कर रहे हैं। वह 53 रन की पारी के बारे में बताते हैं कि यह पारी मेरे लिए खास थी। उन्होने बताया कि वह निडर होकर गेंदबाजों पर हावी होकर अपने शॉट्स खेलने की कोशिश कर रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के लिए आज होगा खास दिन 100वा अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए खेलेंगे:-

ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल के लिए आज का दिन कुछ खास होने वाला है वह अपने 100 वे अंतरराष्ट्रीय T20 मुकाबले के लिए आज मैदान में उतरने जा रहे हैं। पिछले मैच में मैक्सवेल केवल 12 रन बनाने में ही सफल हुए इसके बाद बह आउट हो गए। ऐसे में इस मैच को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे। मैक्सवेल ने 99 , T20 मुकाबले में 150.97 की स्ट्राइक रेट से 2171 रन बनाए हैं। आज के मैच में ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार साबित हो सकते हैं क्योंकि वह अपना आज का 100वा मैच शानदार तरीके से खेलने की कोशिश करेंगे। वही आज भारत के लिए ग्लैन खतरा साबित हो सकते हैं इसीलिए भारत के खिलाड़ियों को उन्हें जल्दी आउट करना महत्वपूर्ण होगा।

ग्लेन मैक्सवेल शानदार पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं उन्होंने हाल ही में हुए वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक भी लगाया था। वह इस वर्ल्ड कप 2023 में चमकने वाले सितारे बनकर उभरे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। लेकिन आज के मैच के लिए भारतीय गेंदबाजों के लिए एक परीक्षा का दिन होने जा रहा है क्योंकि उन्हें ग्लेन मैक्सवेल को जल्दी ही आउट करना होगा जिससे वह लंबी स्कोर के लिए अच्छी पारी न खेल सके और ऑस्ट्रेलिया को कम रनों पर ही समेटना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *