सर्दियां शुरू होने का यह मौसम स्वास्थ्य के लिए बड़ा ही नाजुक होता है। इस मौसम में लगातार वातावरण में हो रहे बदलाव से शरीर को अनुकूलन बैठाना बड़ा ही मुश्किल होता है। कभी अचानक बारिश होने से ठंड बढ़ जाती है, तो कभी धूप आने से गर्मी का एहसास होने लगता है ऐसे मौसम में शरीर के अनुकूलन ना बैठ पाने से कई सारी बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। जिसमें सबसे पहले होता है सर्दी, जुकाम ,खांसी ,बुखार। इस मौसम में यह सारी बीमारियां बहुत जल्दी शरीर पर हावी हो जाती हैं जिनमें बच्चों को यह सबसे पहले अपना शिकार करती हैं। इसके लिए हमें कुछ खास बातें ध्यान रखना होता है जिससे कि यह छोटी बीमारियां शरीर पर हावी ना हो सके और इम्यून सिस्टम स्ट्रांग हो सके। जिससे कि मौसम के बदलाव से शरीर को बचा सके और स्वस्थ रख सके।
सबसे पहले जाने बीमार होने का कारण:-
मौसम बदलते ही लोगों का बीमार होना एक आम समस्या है। सर्दी ,खांसी ,जुकाम, बुखार जैसी समस्याएं बहुत आम मानी जाती हैं। जिसमें सबसे पहले सर्दी और जुकाम होने की समस्या होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह इम्यूनिटी का कमजोर होना है। अगर आपकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो कोई भी बीमारी शरीर को बहुत जल्दी जकड़ लेती है। इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो जिससे कि इन छोटी मोटी बीमारियों से हमारा शरीर लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहे और यह बीमारियां हमारे ऊपर हावी ना हो सके।
मौसम बदलते ही होने वाली बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी को स्ट्रांग करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ सरल से उपाय किए जा सकते हैं और यह उपाय हमें इन मौसमी बीमारियों से तो बचाते ही है साथ ही शरीर में कई इंफेक्शन होने से भी बचाते हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए केवल दवाइयां लेना ही एक उपाय नहीं होता है। इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए हम कई घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं और साथ ही वर्जिश करके शरीर को मजबूत बना सकते हैं। अपने शरीर को दिन का एक घंटा हर इंसान दे सकता है जिससे कि शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है और इन मौसमी बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है साथ ही कई बड़ी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा की जा सकती है।
शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए करें कुछ खास उपाय: –

- शरीर को स्वस्थ रखना हर इंसान चाहता है लेकिन इसके लिए हर दिन हमें थोड़ा-थोड़ा इन्वेस्टमेंट करना जरूरी होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि इम्यूनिटी अच्छी हो और इम्यून सिस्टम मजबूत हो जिससे कि शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिले और छोटी-मोटी बीमारियों का शरीर पर कोई असर ना हो इसके लिए जरूरी है कि इम्यून सिस्टम मजबूत बने इसके लिए कुछ सरल से उपाय किए जा सकते हैं:
- इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए हर इंसान को अपने शरीर को एक घंटा देना ही होगा। सुबह थोड़ा जल्दी उठकर योग ,व्यायाम या एक्सरसाइज, मॉर्निंग वॉक या दौड़ा भी जा सकता है। ऐसा करने से शरीर की छोटी-मोटी बीमारियां यूं ही खत्म हो जाती हैं और शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति होती है साथ ही शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए खाने का खास ध्यान रखना होता है। अगर आप चाहते हैं कि आप बार-बार ,जल्दी-जल्दी हर मौसम के बदलने पर बीमार ना हो तो जरूरी है कि आपको बाहर का तला भुना या फास्ट फूड और जंक फूड को अवॉइड करना होगा या आप इसकी मात्रा को कम कर सकते हैं जिससे कि आपका शरीर जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए बाहर का खाना अवॉइड करना जरूरी है तो वही घर का पौष्टिक खाना जिसमें सभी तरह के न्यूट्रिएंट्स मौजूद हो जरूरी होता है। शरीर को हर तरह का विटामिन, खनिज, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स आदि मिल सके इसीलिए जरूरी है कि आपको हर तरह का खाना खाना चाहिए फ्रूट्स ,सब्जियां ,हरी सब्जियां, दूध ,अंडा ,पनीर आदि।
- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए कुछ खास नुस्खे भी जरूरी है जैसा कि सर्दियां शुरू होते ही अगर आपको ठंड से ज्यादा जल्दी सर्दी जुकाम होता है तो आप रात में या दिन में हल्का गुनगुना दूध में हल्दी डालकर सेवन कर सकते हैं इससे शरीर की इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है साथ ही हल्दी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होने के कारण यह शरीर को रोगों से बचाता है।
- सर्दियां शुरू होते ही आप नियमित रूप से अपने भोजन में अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही लहसुन का इस्तेमाल करने से भी सर्दियों अच्छी गुजरेंगी और सर्दी, जुकाम की समस्या नहीं होगी। हफ्ते में दो बार अदरक का इस्तेमाल काढ़े के रूप में भी कर सकते हैं जिससे कि इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।
- सर्दियों आते ही सर्दी जुकाम बुखार जैसी समस्या ज्यादा होती है इनसे बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना जरूरी है जिसके लिए हफ्ते में दो बार सुबह खाली पेट आपको काढ़ा पीना चाहिए। यह काढ़ा आप निम्न चीजों से बना सकते हैं। इसमें आपको लौंग ,काली मिर्च, गिलोय के पत्ते या गिलोय की डंडी , दालचीनी, तुलसी की पत्तियां, साथ ही अदरक और थोड़ा सा शहद या गुड़ मिलाना है। इसको कुछ समय के लिए गर्म करें और हल्का गुनगुना होने तक पी लें। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान होती है।
घर से बाहर जाते वक्त रखे कुछ बातों का ध्यान:-
अगर आप सर्दियों के मौसम में घर से बाहर निकलते हैं तो अभी का मौसम कुछ उलट फेर का मौसम चल रहा है। जिसमें कभी भी बारिश हो जाती है तो कभी मौसम में अचानक ठंडक बढ़ जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आप गर्म कपड़े अपने साथ रखें। और बारिश से बचने के लिए भी उपाय करके चले। इस मौसम की बारिश में भीगने से इन्फेक्शन जल्दी फैलता है और सर्दी ,जुकाम, नजला, बुखार जैसी समस्याएं शरीर को बहुत जल्दी जकड़ लेती हैं इसीलिए इनसे बचाने के लिए जरूरी है कि आप पहले ही बारिश और ठंड का बचाव करके घर से निकले।
साथ ही एक बात ध्यान रखने योग्य यह भी है की बारिश और ठंड के मौसम में आप अपने कपड़ों को अच्छी तरह धूप में सुखा सकते हैं या फिर ऐसे कपड़े इस्तेमाल न करें जो सीलन भरे हो। इससे बहुत जल्दी शरीर को इंफेक्शन होता है। साथ ही आप किसी अन्य व्यक्ति का तोलिया भी इस्तेमाल न करें इससे भी आपको किसी दूसरे इंसान का इन्फेक्शन लग सकता है। इन कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप खुद को सर्दी और बारिश के इस उलटफेर वाले मौसम से बचा सकते हैं।
