क्या सच! जीरा खाने से दूर होंगी पेट की सारी परेशानियां। हां जीरा और जीरा का गुनगुनाया सादा पानी पीने के है काफी फायद, जीरे के फायदे सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान और आज से ही शुरु करेंगे यह टिप्स।

वैसे तो हम सभी जीरा का नियमित सेवन करते हैं हम इसे खाने में सब्जी में फ्लेवर के लिए डालकर खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर जीरे को अलग तरीके से खाया जाए ,इसका सेवन अलग तरीके से किया जाए तो हमारी बॉडी को काफी फायदे होते हैं।

जीरा का सेवन बहुत तरीकों से किया जाता है, जैसे कुछ लोग इसे खाली पेट सुबह चबा कर खाते हैं ,कुछ लोग इसे पानी में उबालकर पीते हैं , या पानी में रात भर भिगोकर रखकर इसका पानी पीते हैं। सबके अपने अपने फायदे होते हैं ।

1.पाचन तंत्र को बनाए मजबूत: जीरा पाचन तंत्र को मजबूत कर सकता है एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार जिले में डाइजेस्टिव एंजाइम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन क्रिया को उत्तेजित करने का काम करता है।मतली और सूजन और कब्ज से राहत दिला सकता है अगर आपको इसके ज्यादा फायदे चाहिए तो दिन की शुरुआत जीरे से करें जीरा पानी बनाने के लिए आपको बस जीरे के कुछ बीजों को पानी में उबालना है फिर इसे ठंडा होने दें और सुबह खाली पेट से पीले।

2. शरीर को करे डिटॉक्स : जीरे का उबला हुआ पानी बॉडी डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है ।सुबह सुबह उठकर खाली पेट जीरा वॉटर पीने से बॉडी अंदर से डिटॉक्स हो जाती है और यह आंतों में, पेट में रह रहे कीटाणु को शरीर से बाहर निकालने के लिए कारगर साबित होता है।

3. वजन घटाने में कारगर : जीरा पानी वजन तेजी से कम कर सकता है । जीरा में डाइजेस्टिव एंजाइम पाए जाते हैं जिसके कारण यह पाचन क्रिया को उत्तेजित करने लगता है इससे आहार को पश्चिमी और मल के जरिए शरीर से बाहर निकलने में मदद मिलती है।इसमें मैग्नीस ,लोहा ,कैल्शियम ,फास्फोरस प्रचुर मात्रा में होता है ,जीरा पानी को रोजाना पीने से शरीर में फैट जमा नहीं होता है और इससे वजन कम होने लगता है इससे हमारे शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

4.अन्य फायदे : जी हां जीरा के पानी का सेवन सेहत के लिए अच्छा साबित हो सकता है एक मेडिकल शोध की मानें तो जीरा संक्रमण और कैंसर जैसे घातक समस्या से बचाने में सहायक भूमिका निभा सकता है ।साथ ही यह अस्थमा मधुमेह इम्यून सिस्टम तनाव पाचन सिर दर्द और त्वचा रोग की समस्या में भी सुधार करने का काम कर सकता है इसके लिए इसमें मौजूद इम्यूनोमोड्यूलेटर्स एंटीफंगल एंटीबैक्टीरियल आदि गुण मौजूद होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *