जैसा कि भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है ।हम मॉनसून में अगर इन बातों का ख्याल रखते हैं तो बीमार होने के चांसेस कम हो जाते हैं ,क्योंकि बारिश का मौसम ज्यादातर लोगों का पसंदीदा मौसम होता है और इस मौसम में लोग गरम ,तला हुआ भोजन खाना पसंद करते हैं पर हमें स्वस्थ रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

Monsoon health tips : तेज गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत लोग मानसून का इंतजार कर रहे होते हैं पर हम कुछ लापरवाही के कारण बीमार हो जाते हैं और मौसम का आनंद नहीं उठा पाते। इसीलिए इन बातों का रखें ध्यान:

*बारिश में हमें घर का खाना ही खाना चाहिए ।अगर बारिश के मौसम में पकौड़ी खाने का मन है तो बाहर की बजाय आप घर में ही बना कर खाएं ।इस दौरान इम्युनिटी बढ़ाने वाले फूड का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

*बासी खाना खाने से पहले उसे अच्छे से देखें और गर्म कर कर ही खाएं और अगर खाना ज्यादा बासी है तो उसे आप अवॉइड करें।

*बारिश के मौसम में कम से कम भीगने का प्रयास करें। ऐसे में जब भी घर से बाहर निकले सेफ्टी के साथ छाता या रेनकोट लेकर निकले।

*बारिश के मौसम में धूप ना निकलने से बहुत सी चीजों में सीलन या फंगस लग जाती है, अतः जब धूप निकले तब आपके बिस्तर सुखाएं जिससे कि उनकी नमी और बदबू दूर हो जाए और कीटाणु नष्ट हो जाए।

*बारिश के मौसम में अगर कोई चोट लग जाए ,तो उसे जल्द से जल्द डिटॉल से साफ करें या उस पर उपचार करवाएं, क्योंकि बारिश के मौसम में नमी बहुत ज्यादा होती है जिससे की नमी में कीटाणु पनपते हैं और यह कीटाणु आपके घाव पर बहुत जल्दी अटैक करते हैं।

*बारिश के मौसम में संक्रमण बहुत जल्दी फैलता है ,अतः आप अपने बॉडी की इम्युनिटी बढ़ाने वाले इम्यूनिटी बूस्टर खाद्य पदार्थों का सेवन करें ,जैसे आप लहसुन या अदरक अपने डेली रूटीन फूड में इस्तमाल कर सकते हैं।

*मच्छरों से रहे सावधान : बारिश में हर जगह पानी भरा होने के कारण मच्छर अपने लारवा उसमें दे देते हैं और वह मच्छर बनकर घरों में घुसने लगते हैं जिससे कि मच्छरों से फैलने वाली काफी बीमारियां होती हैं , इसके लिए हम मच्छरदानी का यूज कर सकते हैं या घर में कोइलया या धुंआ कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *