24 घंटे के एक पूरे दिन में , हमें अपने लिए कुछ समय हमारी सेहत के लिए जरुर निकालना चाहिए । चाहे वह सुबह का समय हो या शाम का लेकिन सुबह का समय हमारी सेहत को के लिए सबसे अच्छा होता है।
अगर हम अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ नहीं करेंगे तो स्वस्थ कैसे रहेंगे इसके लिए हमें अपनी सेहत को सुबह आधे से एक घंटा देना जरूरी है , इसमें हम चाहे योग कर सकते हैं या कोई एक्सरसाइज आप रनिंग कर सकते हैं या प्राणायाम या व्यायाम आप किसी एक को चुन लें इससे हमारे शरीर के अंग जाम नहीं होते और वह स्वस्थ रहेंगे।
गहरी सांस लेने के फ़ायदे: जब आप सुबह प्राणायाम योगा या एक्सरसाइज करें तब कुछ मिनट के लिए शांति में बैठकर गहरी सांसे लेना चाहिए ,इससे हमारे बॉडी के सारे अंगों तक ऑक्सीजन सप्लाई होता है दिमाग शांत होता है एंजाइटी दूर होती है और पूरी बॉडी के अंगों में ऑक्सीजन की पूर्ति होती है जिससे सेल्स को रिकवर होने में मदद मिलती है।

ऑक्सीजन सप्लाई:
कहां जाता है जब हमारा सर दर्द हो हमें शांत बैठ कर गहरी सांसे लेना चाहिए या हम चिंता में हो या एंजाइटी में हो या गुस्से में हो तो हमें गहरी सांसे लेना चाहिए ऐसा करने से हमारी बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई होता है और एंजाइटी से जो हार्मोन हमारी बॉडी में रिलीज होते हैं वह नॉर्मल पोजीशन में आ जाते हैं और ब्रेन को ऑक्सीजन मिलने से ब्रेन रिलैक्स हो जाता है।
