हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक नई फिल्म “द आर्चीज” ने सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स की बौछार कर दी है। बता दे की फिल्म द आर्चीज के साथ तीन बड़े स्टार्स के बच्चों ने डेब्यू किया है। इनमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का नाम शामिल है। यह फिल्म काफी दिनों से इन स्टार्स किड्स की वजह से चर्चा में चल रही है और खूब सुर्खियां बटोर रही है। कई लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे। फिल्म बीते दिन ही रिलीज की गई है जिसको लेकर पब्लिक के रिव्यूज आना भी शुरू हो गए हैं।

जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज चर्चा में बनी हुई है फिल्म में एक साथ तीन स्टार किड्स नजर आए हैं ऐसे में इसका खबरों में आना तो इस फिल्म का जायज ही था। द आर्चीज गुरुवार को 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। इसके साथ ही फिल्म को लेकर पब्लिक के रिव्यूज भी आना शुरू हो गए हैं। जो की बड़े ही मजेदार है। कुछ ने बड़े ही तीखे कमेंट करके अपना दिल हल्का किया है तो किसी ने फिल्म के एलिमेंट्स के बारे में कई बातें कही है।

स्टार किड्स की खुलकर हुई ट्रोलिंग:-

फिल्म द आर्चीज जोया अख्तर की फिल्म है जो 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। द आर्चीज का रिव्यू देते हुए ट्विटर पर यूजर्स ने कई तीखे कमेंट लिखे है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि द आर्चीज का दो तिहाई भाग देखा यह फिल्म चल सकती थी ,अगर इन अजीब बेजान नेपो बेबीस की जगह ऐसी कास्ट होती जो एक्टिंग कर सकती ,एक और बात पूरी फिल्म की एनर्जी इतनी कम क्यों महसूस होती है नॉनस्टॉप ड्रामा के साथ मीडियाक्रिटी को बढ़ावा दिया गया इसका क्या हो। वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा कि शाहरुख की बेटी सुहाना ने करीना कपूर बनने की कोशिश की है यानी ओवर एक्टिंग करती नजर आई है।

वहीं अन्य यूज़र ने लिखा की अच्छी कोशिश थी लेकिन इसमें कुछ भी अच्छा नहीं है, मुझे जोया अख्तर से कहीं ज्यादा की उम्मीद थी, यह एक साधारण फिल्म है और बुरी नहीं है मैं गलत हो सकती हूं लेकिन यह एक्टर्स बस कच्चे हैं उन्हें एक्टिंग सीखने और ट्रेनिंग लेने की जरूरत है। वही एक अन्य यूज़र ने लिखा कि कभी खुशी कभी गम से करीना कपूर का जिक्र करते हुए लिखा कि सुहाना ने सिर्फ कभी खुशी कभी गम की पू बनने की कोशिश की है, लेकिन बुरी तरह फेल हो गई और सिर्फ पूं बनकर रह गई। वही द आर्चीज की इतनी ट्रोलिंग के बीच थोड़ी तारीफ भी हुई है फिल्म से सुहाना खान का एक सीन शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि मैं झूठ नहीं बोलूंगा इस सीन में सुहाना ने अच्छी एक्टिंग की है मेरी उम्मीद से कही ज्यादा वह फिल्म में अमीर बाप की बिगड़ी हुई औलाद लगती है जो उसने फिल्म ने निभाया था और उन्होंने कमाल कर दिया।

द आर्चीज से एक यूजर ने खुशी कपूर के बारे मे कमेंट किया है जब वह गाना गाती है तब का सीन शेयर करते हुए लिखा है कि इसके साथ ही यहां सिर्फ एक चीज गायब है और वह है एक्टिंग। एक अन्य यूज़र ने लिखा है की अच्छी कोशिश थी लेकिन इसमें कुछ भी अच्छा नहीं है।

कॉफी विद करण में सुहाना खान की होगी एंट्री:-

बॉलीवुड के डायरेक्टर करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण अभी टॉप पर चल रहा है। कॉफी विद करण सीजन 8 में काफी स्टार्स आ चुके हैं और अब रिपोर्टर्स के माने तो सुहाना खान भी अपने द आर्चीज गैंग के साथ कॉफी विद करण में डेब्यू करने वाली है। जिसमें वह अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के एक्सपीरियंस को साझा करेंगी। वही रिपोर्टर्स की माने तो शो में सुहाना खान अपने भाई आर्यन खान के ड्रग केस के बारे में भी बात करेंगी और जहां उनके भाई के साथ-साथ पूरे परिवार को टारगेट किया गया यह सब बातें भी शेयर करती नजर आएंगी। जब से यह खबर फैंस को मिली है तब से लोग इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार भी करने लगे हैं।

बता दें कि कॉफी विद करण सीजन 8 में अभी तक काफी सारे स्टार्स आ चुके हैं। जिससे की पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आए थे जिसके बाद उनका यह एपिसोड धड़ले से चला था क्योंकि दीपिका पादुकोण ने कुछ निजी बयान दिए जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल हुई और सोशल मीडिया पर उनके बयानों के मेंस की झड़ी लग गई और कॉफी विद करण भी काफी चर्चा में रहा और अब सुहाना खान की आने की खबर से एक बार फिर कॉफी विद करण का अगला एपिसोड चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *