रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म “एनिमल” 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरो में दर्शकों के लिए रिलीज की गई। यह फिल्म रणबीर कपूर की अभी तक की सबसे ज्यादा हटके और मोस्ट अवेटेड फिल्म बताई जा रही थी और बहुचर्चित फिल्म बताई जा रही थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाते हुए शानदार अभिनय किया है और अपने एक्शन से लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में उनके साथ फीमेल लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आई है और साथ ही अनिल कपूर उनके पिता के रोल में खूब जचे हैं। वही फिल्म में विलेन का रोल बॉबी देओल ने निभाया है और साथ ही शक्ति कपूर ने भी अहम किरदार निभाते हुए शानदार अभिनय किया है।
रणवीर की फिल्म एनिमल का विवादों में आने का मुख्य कारण क्या रहा?
बता दे की फिल्म एक्शन से भरपूर है इस फिल्म में भरपूर खून खराबा दिखाया गया है और कुछ ऐसे एलिमेंट भी फिल्म में दिखाए गए हैं जो अभी तक फिल्मों में खुले आम नहीं दिखाए जाते थे। फिल्म बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट थमाया था जिसके चलते 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे इस फिल्म को देखने के लिए नहीं जा सकते। फिल्म के ए सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरो में ताबड़तोड़ कमाई करती हुई नजर आई है। लेकिन फिल्म में जिस तरह के सींस और खुले आम खून खराबा दिखाया गया है उसके चलते और कुछ डायलॉग बाजी के चलते फिल्म विवादों में फंस गई है। फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने से यह जाहिर हो चुका है की फिल्म में कुछ ऐसा है जो खुले आम नहीं देखा जा सकता या जिस पर विवाद होना जाहिर सी बात है।
बता दें कि जब से फिल्म रिलीज हुई है तब से यह ट्रोल की जा रही है कई एलिमेंट्स की वजह से फिल्म को भद्दे कमेंट और तीखे कटाक्ष का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म सिनेमाघरो में शानदार कमाई करती हुई नजर आ रही है। जिस तरह फिल्म का टीजर और ट्रेलर को पेश किया गया था उसने लोगों के दिल और दिमाग पर फिल्म को देखने के लिए बाध्य कर दिया था क्योंकि यह एक शानदार तरीके से पेश की गई थी। लोग इस फिल्म का रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और लोगों ने प्री बुकिंग के चलते एडवांस बुकिंग कर दी थी जिसकी वजह से फिल्म अपने ओपनिंग डे पर ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ती नजर आई और पहले दिन उसने करोड़ों का कारोबार कर लिया था।
ओपनिंग डे से ही करोड़ों का कारोबार करती नजर आई फिल्म एनिमल:-
फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही यह हर दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए पिछली धांसू फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स की शानदार ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। बता दे की फिल्म ने वर्ल्ड वाइड तो 500 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर ही लिया है लेकिन यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। जिस तरह फिल्म के ओपनिंग डे से इसे लोगों का अटेंशन मिल रहा है उसकी वजह से फिल्म ने पहले दिन से ही करोड़ों का कारोबार कर दूसरी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का क्रेज तो हम सभी ने इसकी प्री बुकिंग खुलते ही देखना शुरू कर दिया था एडवांस बुकिंग में ही लोग इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए बेताब थे और लोग फिल्म के रिलीज होने का लंबे समय से इंतजार भी कर रहे थे। यह फिल्म अनाउंसमेंट के बाद ही चर्चा में बनी हुई थी और मेकर्स के द्वारा आए दिन फिल्म से कुछ ना कुछ अपडेट देते रहने की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। फिल्म बेशक एक अलग स्टोरी के साथ पेश की गई है लेकिन इसमें खुले आम खून खराबा और वॉयलेंस ,घरेलू हिंसा ,महिला अत्याचार दिखाय जाने की वजह से फिल्म को ट्रोलिंग मिल रही है जो की जायज हीं है जहां तक की फिल्म के स्टार्स ने खुद ही यह बयान दिया है कि लोग फिल्म देखने जरूर आए लेकिन इनके कैरेक्टर्स को अपने घर लेकर न जाए।
एनिमल से पहले भी इस साल कई फिल्मों को मिल चुका है ए सर्टिफिकेट:-
ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी फिल्म को फिल्म बोर्ड द्वारा ए सर्टिफिकेट थमाया गया है इस साल ही कई बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों को यह सर्टिफिकेट दिया गया है जिसकी वजह से 18 साल से कम उम्र के बच्चों को इन फिल्मों को देखने के लिए रोका गया है। जिसमें अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी शामिल है लेकिन इसकी वजह कुछ और थी और एनिमल फिल्म को ए सर्टिफिकेट थमाने की लिए बोर्ड के पास कई वजह सामने आई थी। इस फिल्म में खुले आम एडल्ट सीन भी दिखाए गए हैं साथ ही फिल्म में गाली गलौज और खुले आम खून खराबा दिखाया गया है साथ ही फिल्म में महिला अत्याचार और महिला शोषण जैसी बातें भी दिखाए जाने की बात सामने आई है। जिससे कि सभी चाहेंगे कि कम उम्र के बच्चे इस एलिमेंट को ना देखें और इससे दूर ही रहे इसलिए बोर्ड द्वारा फिल्म को ए सर्टिफिकेट थमाया गया था।
दूसरी और हम यह भी कह सकते हैं की फिल्म में काम करने वाले सितारे भी खुद यह बात कहते हुए पाए गए हैं की फिल्म में कुछ ऐसे एलिमेंट्स हैं जो खुले आम दिखाना गलत है। और ऐसा पहले की फिल्मों में डायरेक्टली नहीं किया गया है जैसा कि जब रणबीर कपूर बॉबी देओल को मारते हैं तब जो सेन सामने आया है वह दिल दहला देने वाला है और उसे खुले आम दिखाना जायज नहीं था इस तरह के बहुत से साइंस है जो कि गलत तरीके से फिल्माए गए और दिखाए गए हैं जिसकी वजह से फिल्म को ए सर्टिफिकेट थमाया गया है।
