भारतीय टीम लंबे समय के लिए अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। यहां वह तीनों फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच खेलेंगे। जिसके लिए पहले फॉर्मेट T20 फॉर्मेट का एक सीरीज कंप्लीट हो चुका है। जिसमें तीन मैच रखे गए थे, इन तीन मैचों की सीरीज में पहला मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा और दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार जीत हासिल की, वही 14 दिसंबर को हुए तीसरे T20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और 106 रनों से दक्षिण अफ्रीका को हराया। इस T20 फॉर्मेट में भारतीय कप्तान की भूमिका सूर्यकुमार यादव ने बखूबी निभाई और उन्होंने सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।
अब भारतीय टीम अपने दूसरे फॉर्मेट यानी वनडे फॉर्मेट के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार को बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया जिसमें भारतीय वनडे टीम नेट में अपना पसीना बहाते हुए नजर आए और शानदार प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। भारत की वनडे टीम अब दक्षिण अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है जिसके लिए चुनी हुई नई भारतीय टीम जो वनडे में खेलने वाली है उसका एक जत्था दक्षिण अफ्रीका के जॉहंसवर्ग में पहुंच चुका है। तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू होने वाली है इसका पहला मैच रविवार को होगा।
वनडे इंटरनेशनल के लिए नेट प्रैक्टिस में अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, केएल राहुल, तेज़ गेंदबाज ,अर्शदीप सिंह आदि क्रिकेटर पसीना बहाते हुए नजर आए। इनका पहला ओडीआई दक्षिण अफ्रीका के साथ रविवार को 17 दिसंबर को खेला जाने वाला है। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी और शेंडुल की जानकारी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए T20 सीरीज में एक-एक के साथ दोनों ही टीमें बराबरी पर रही थी। अब इन दोनों ही टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी।
वनडे सीरीज के लिए चयनित टीम; टीम में हुए क्या बदलाव?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे मैच सीरीज के लिए नई भारतीय टीम का चयन हो चुका है और वह मैच के लिए जोहांसबर्ग में भी पहुंच चुकी है। वनडे फॉर्मेट खेलने के लिए टीम इंडिया ने अपनी T20 टीम में कई बदलाव किए हैं जिसमें टीम में नए क्रिकेटर केएल राहुल भी जुड़े हैं साथ ही कुछ T20 खिलाड़ियों को हटाकर दूसरे खिलाड़ियों को इस वनडे के गेम के लिए जगह दी गई है। बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके जानकारी देते हुए लिखा कि हमारा वनडे ग्रुप जॉहोंसवर्ग में पहुंच चुका है और तैयारी शुरू हो गई हैं।
साथ ही बीसीसीआई ने इस बात का भी अपडेट दिया कि इस फॉर्मेट के लिए श्रयश अय्यर और केएल राहुल की टीम में वापसी हो गई है। इस फॉर्मेट का पहला मैच रविवार को होने जा रहा है इस सीरीज यह सीरीज 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलने वाली है जिसमें तीन मैच होंगे। इसके साथ ही उन्होंने इस T20 इस वनडे सीरीज के लिए शेड्यूल भी शेयर करते हुए लोगों को जानकारी दी। बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम में विराट कोहली ,रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है लेकिन यह भी अगले होने वाले टेस्ट फॉरमैट के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके है और तैयारी शुरू कर दी है।
बीसीसीआई ने आगे अपडेट देते हुए बताया कि टीम में शुभमन गिल को आराम दिया गया है लेकिन रिंकू सिंह ,साईं सुदर्शन ,संजू सैमसन और रजत पाटीदार जैसे युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इन दो युवा खिलाड़ियों को वनडे फॉर्मेट में भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में अपने डेब्यू का इंतजार है दोनों खिलाड़ी इस दौरे पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं जबकि हाल में संपन्न वनडे वर्ल्ड कप में नजरअंदाज किए गए संजू सैमसन और याजवेंद्र चल वनडे स्क्वाड में वापसी करने में सफल रहे हैं।
जल्द शुरू होगी इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज:
भारत अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीनों फॉर्मेट के मैच खेलने वाला है। जिसमें की T20 फॉर्मेट का पहला सीरीज कंप्लीट हो चुका है। जिसमें दोनों टीम में बराबरी पर रही हैं और अब रविवार से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है उसके बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। जिसमें भारत के अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी होगी। इसके लिए रोहित शर्मा ,विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के लिए रवानगी ले ली है अब वह यहां अपने आने वाले टेस्ट सीरीज के लिए प्रैक्टिस करेंगे और अपना गेम मजबूत करेंगे।
रोहित शर्मा शुक्रवार 15 दिसंबर को दो मैच की टेस्ट सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप 2023 के फाइनल में पेट कमिंग्स की कप्तानी वाली टीम ऑस्ट्रेलिया से हार झेलने के करीब एक महीने बाद यह 36 वर्षीय खिलाड़ी नेशनल ड्यूटी फिर से शुरू करने जा रहे हैं। रोहित शर्मा को इस दौरे पर खेली जा रही व्हाइट बॉल सीरीज के लिए आराम दिया गया है था टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होगी। रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली और जस्टिस बुमराह की भी इस टेस्ट सीरीज में वापसी होगी।
