आईपीएल 2024 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है 19 दिसंबर को इस सीजन के आईपीएल का पहला ऑक्शन होने जा रहा है। जो कि दुबई में आयोजित किया जाएगा। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिससे कि आईपीएल के कई फैंस का दिल टूट गया है तो कहीं खुश हो गए हैं। बता दें कि यह खबर आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से आई है जिसमें टीम के कप्तान में फेरबदल कर दिया गया है। मुंबई इंडियंस टीम ने 10 साल तक टीम के कप्तान रहे रोहित शर्मा को दरकिनार कर टीम में नई एंट्री लिए सदस्य हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया गया है।।

हार्दिक पंड्या 2 साल पहले मुंबई इंडियन को छोड़कर गुजरात की टीम में चले गए थे वहां उन्होंने दो सीजन में कप्तानी की थी। और पिछला आईपीएल गुजरात टीम ने ही जीता था। अब वह वापस मुंबई की टीम में आ गए हैं। और उन्हें कप्तान बना दिया गया है। दरअसल चौंकाने वाली खबर यह है कि मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा जैसे शानदार कप्तान को हटाकर हार्दिक पांड्या को आईपीएल के अगले सीजन के लिए कप्तान बनाया है। रोहित शर्मा टीम में 10 सालों से कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने टीम को पांच बार खिताब जिताया है रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद प्रशंसक निराश हो गए हैं।

सिर्फ प्रशंसक ही नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ी भी इस बात से खुश नहीं नजर आ रहे हैं सीनियर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है। सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यह कयास लगाया जा रहे हैं कि सूर्यकुमार यादव टीम आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की कप्तान के बदले जाने से खुश नहीं है इसीलिए उन्होंने यह स्टेटस लगाया।

बुमराह नहीं थे खुश:-

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियन से जुड़े पहले शख्स नहीं है जिन्होंने हार्दिक को टीम में लिए जाने या उन्हें कप्तान बनाए जाने पर दुख जाहिर किया है जब हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए वापस मुंबई की टीम में आए थे तो जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया था और उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि “कभी-कभी मौन ही सर्वोत्तम उत्तर होता है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा था कि “कभी-कभी लालची होना अच्छा है और वफादार होना अच्छा नहीं है”।

क्योंकि मुंबई इंडियंस टीम से रोहित शर्मा काफी सालों से जुड़े हैं और उन्होंने टीम को पांच बार खिताब भी जितवाया है लेकिन अगर हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो वह पहले मुंबई इंडियंस में थे और उसे टीम की तरफ से खेल रहे थे लेकिन वह 2 साल पहले गुजरात की टीम में शामिल हो गए थे और दो बार वहां कप्तानी करते हुए टीम की ओर से खेले लेकिन वह इस बार फिर से मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टीम का कप्तान बना दिया है।

मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के फैसले का उनके फैंस जमकर विरोध कर रहे हैं कोई मुंबई इंडियंस की जर्सी जला रहा है तो कोई टोपी जलाकर विरोध कर रहा है इस बीच दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने एक पोस्ट से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। साथ ही 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन होने जा रहा है जिसके लिए टीमों के पास 77 स्लॉट के लिए कुल 262 दशमलव 95 करोड रुपए का पर्स है यह किसी मिनी ऑप्शन के लिए सबसे ज्यादा रकम बताई जा रही है।

आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन:-

आईपीएल के 2024 सीजन से पहले मिनी एक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने जा रहा है इसमें सभी 10 टीमें कुल 77 स्लॉट भरने के लिए उतरेंगी। इनमें 30 विदेशी स्लॉट भी हैं नीलामी में 333 खिलाड़ी हिस्सेदारी करेंगे। इनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑक्शन के लिए 116 कैप जबकि 215 अनकैप्ड ने रजिस्टर किया है। नीलामी में टीमों के पास खर्च करने के लिए कल 262.95 करोड रुपए ही है जो आईपीएल इतिहास में किसी मिनी ऑक्शन के लिए सबसे बड़ा पर्स साइज है। इनमें गुजरात टाइटंस सर्वाधिक 38.15 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में शिरकत करेंगी। क्योंकि वह पिछली बार की विजेता टीम है।

इस मनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने एक शानदार स्ट्रॉक खेल लिया है बीते सालों गुजरात टीम से खेल रहे हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं और मुंबई इंडियंस ने उन्हें कप्तान घोषित कर दिया है। पहले इस टीम में रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे थे जो काफी लंबे समय से कप्तान है लेकिन हार्दिक पांड्या की टीम में आने के साथ ही रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया है और हार्दिक पांड्या को यह पद सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *