भारतीय क्रिकेट टीम अपने साउथ अफ्रीका दौरे पर है। जहां वह तीनों फॉर्मेट के मैचेस खेलने वाले हैं जिसमें से पहले फॉर्मेट T20 फॉर्मेट की पहली सीरीज खेल चुके हैं। अब टीमें वनडे सीरीज खेल रही हैं जिसमें रविवार को भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विजय की शुरुआत कर दी है। भारत ने रविवार को जोहानिसबर्ग के न्यूवांडर्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को तबाह कर दिया , जिससे मेजबान टीम 27.3 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका की टॉस जीतने के बाद भी शुरुआत बेहद खराब रही।
वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद भी भारत का वनडे में चैंपियन अंदाज पीछे नहीं छूटा है, वह अभी भी जारी है। फाइनल के बाद पहला वनडे खेल रही भारतीय टीम ने रविवार को तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ही मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 200 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। यह भारत की अफ्रीका के खिलाफ गेंद के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है जोहनी स्वर्ग में अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिसमें उन्होंने मात्र 116 रन बनाए और टीम ऑल आउट हो गई। यह उसका अपने घरेलू मैदान पर सबसे छोटा वनडे स्कोर रहा। पारी में फेलुकबायो ही संघर्ष कर सके। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज टॉप 3 के दो बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुल पाया और वह पवेलियन वापस लौट गए।
भारत में 117 रनों का टारगेट 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर पा लिया था। ऋतुराज गायकवाड को पांच रनों से ही संतोष करना पड़ा और फिर वह पवेलियन वापस लौट गए। उन्हें बयान ने चौथे ओवर में आउट किया था। इसके बाद साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर ने बखूबी मोर्चा संभाला, दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। अय्यर 16वे ओवर में और दिले का शिकार बन गए। उन्होंने 45 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। अगर डेब्युटेंट साइं सुदर्शन की बात करें तो उन्होंने 33 गेंद में 9 चौके लगाए और वह 55 रनों पर नाबाद रहे तिलक वर्मा ने एक रन बनाया और नाबाद रहे उन्होंने एकल लेकर भारत को जीत दिलाई।
जवाबी कार्यवाही में जब भारतीय टीम इस छोटे से स्कोर को चेज करने के लिए मैदान में उतरी तो भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर 17 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया साइन सुदर्शन ने 55 रन बनाकर नाबाद रहे और श्रेयस अय्यर 52 रन बनाए। साई सुदर्शन का वनडे में यह इंटरनेशनल डेब्यू मैच था जिसमें उन्होंने 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली। सुदर्शन डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले चौथे भारतीय ओपनर बन गए हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाने वाला है जिसकी तैयारी टीम ने शुरू कर दी है।
पहले वनडे में गेंदबाजों का रहा बोलबाला:-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों का बोलबाला रहा। पहले वनडे में भारत की जीत का सहरा तेज गेंदबाजों के सिर सजा है। अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने आपस में विकेट बांटे जो कि भारतीय तेज गेंदबाजों का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्लेयर ऑफ द मैच अर्शदीप अफ्रीका के खिलाफ वनडे पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को जीत के मुकाम पर पहुंचाया।
उन्होंने अपने पहले ओवर की लगातार दो गेंद पर रीजा और दुसेन के विकेट लिए। इसके बाद पारी के आठवें ओवर में जॉर्ज और फिर दसवीं ओवर में क्लासेन इनका विकेट लिया। आवेश खान ने उनके साथ निभाते हुए 27 रन देकर चार विकेट लिए दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने करियर की बेस्ट गेंदबाजी की। अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने साउथ अफ्रीका की टीम को केवल 116 रनों पर ढेर कर दिया। वहीं अगर दूसरे गेंदबाजों की बात करें तो स्पिनर कुलदीप यादव ने कल के मैच में केवल एक विकेट लिया।
इन तीन मैचों की वन डे सीरीज का पहला मैच रविवार को हो चुका है। अब इस सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को मंगलवार को सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में होने वाला है। भारतीय टीम ने इस वक्त सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला अगर भारतीय टीम अपने नाम कर लेती है तो वह सीरीज जीत जाएगी वही साउथ अफ्रीका के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा ऐसे में दोनों टीमें यह मैच अपने नाम करने के लिए पूरी जान लगा देगी। बता दें कि इससे पहले हुई T20 सीरीज में दोनों हित में बराबरी पर रही यह सीरीज भी तीन मैचों की हुई थी जिसमें एक मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीत कर बराबरी की।
अगर जोर सेंट जॉर्ज स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए ही अनुकूल साबित होती है यहां गेंद और बल्ले के बीच अच्छा कंटेंट देखने को मिलता है यहां पर कुल 42 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 20 तो दूसरे ही बल्लेबाजी करने वाली टीम ने किस मुकाबले जीते हैं इसके अलावा पहली पारी का औसत स्कोर वनडे में इस पिच पर 233 रन है जबकि दूसरी परी का 200 रन है इस मैदान पर वनडे का हाईएस्ट स्कोर पाकिस्तान ने 335 रन बनाया था वही सबसे कम स्कोर 112 रन का है जो न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था।
