इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मंगलवार को गकेब्राह के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार आज 4:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधा घंटा पहले होगा। के एल राहुल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है भारत ने पहले मैच में 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी, राहुल ब्रिगेड आज दूसरा वनडे अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमाने की पूरी कोशिश करेंगे। भारत में जोहंसवर्ग में खेले गए पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था और साउथ अफ्रीका को 116 रन पर ही ढेर कर दिया था।
पहले वनडे में भारतीय टीम के गेंदबाजों का बोलबाला रहा था। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने कातिलाना गेंदबाजी करके दर्शकों को तो खुश किया ही साथ ही टीम को जोरदार जीत भी दिलाई। अर्शदीप ने चार और आवेश ने चार विकेट चटकाए थे वहीं कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया था। साथ ही बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था जिसमें साइ सुदर्शन ने अपना डेब्युटेंट मैच खेला और अनुभवी बेटर श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकिय पारी खेली। श्रेयस अय्यर इस मैच के बाद भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ चुके हैं ऐसे में मध्यम क्रम में एक जगह खाली है यानी आज के मैच से श्रेयस अय्यर नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अब टेस्ट सीरीज की तैयारी करने के लिए जा चुके हैं बल्लेबाज रिंकू सिंह या रजत पाटीदार में से किसी एक को आज के मैच में मौका मिल सकता है।
राहुल के स्क्वाड में आज कौन-कौन खेलेगा:-
अगर आज के दूसरे वनडे की बात करें तो 4:30 बजे से यह मैच शुरू होगा और इससे आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा। आज भी टीम का नेतृत्व केएल राहुल कर रहे हैं इंडिया स्क्वाड में इस मैच में केएल राहुल कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, वहीं साइ सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड ,तिलक वर्मा, रजत पाटीदार ,रिंकू सिंह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल ,वाशिंगटन सुंदर ,कुलदीप यादव, यजेंद्र चहल,अर्शदीप सिंह ,मुकेश कुमार ,आवेश खान ,आकाशदीप होंगे। अब इस एस्कॉर्ट से श्रेयस अय्यर बाहर हो चुके हैं क्योंकि वह टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करने पहुंच चुके इसीलिए आज उनकी जगह पर रिंकू सिंह टीम में शामिल हो सकते हैं और प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं।
साथ ही आज रिंकू सिंह या रजत पाटीदार को डेब्यू का मौका मिल सकता है पाटीदार पहले भी लगातार अच्छा खेल दिखा चुके हैं हालांकि पिछले एक साल में वह नियमित प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं वही रिंकू सिंह के पास फिनिशर के तौर पर टीम में जगह बनाने का भी मौका है एक स्थिति में दोनों ही खिलाड़ी एक साथ टीम में जगह बना सकते हैं। अगर टीम मैनेजमेंट तिलक वर्मा को ड्रॉप करें तो दोनों खिलाड़ियों को साथ में भी मौका मिल सकता है हालांकि ऐसा होने की उम्मीद बहुत कम है।
पहले वनडे में अर्शदीप और आवेश के सामने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज असहाय नजर आ रहे थे लेकिन उस मैच में मुकेश कुमार ने 7 ओवर में बिना किसी सफलता के 46 रन लुटाए थे। अगर टीम मैनेजमेंट ने प्रयोग करने का मन बनाया है तो वह मुकेश की जगह बंगाल टीम के उनके साथी आकाशदीप को मौका दिया दे सकते हैं क्योंकि भारतीय टीम सीरीज जीतने की कोशिश करेगी ऐसे में इसकी संभावना कम है इस पर विभाग में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव टीम में बने रहने की संभावना है। उनके विकल्प वाशिंगटन सुंदर और यजुर्वेद चहल को मौके के लिए इंतजार करना होगा।
भारत के पास इतिहास रचने का आज एक और मौका:-
भारत अपने इतिहास में अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ एक बार ही वनडे सीरीज जीत पाया है। साल 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार अफ्रीकी की सरजमीन पर सीरीज जीती थी। दोनों टीमों के बीच यह आठवीं सीरीज है ऐसे में कप्तान के एल राहुल के पास कोहली की सूची में शामिल होने का मौका है। पिछली बार राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम को अफ्रीका में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इस बाल के एल राहुल के पास अफ्रीका में अपना रिकॉर्ड भी अच्छा करने का मौका है। पहले मैच में चमकने वाली भारतीय गेंदबाजी दूसरे मैच में बिना बदलाव के उतार सकती है हालांकि मुकेश कुमार अपना प्रदर्शन जरूर सुधारना चाहेंगे। पहले मैच में मुकेश ने बिना विकेट लिए 46 रन दिए थे अर्शदीप सिंह और आवेश खान अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे।
बता दें की सीरीज का पहला वनडे दोपहर 1:30 बजे से खेला गया था लेकिन दूसरे वनडे मैच की टाइमिंग में बदलाव है, हम भारतीय टीम तीन वनडे मैच की सीरीज के अलावा दो टेस्ट मैच की सीरीज भी खेल की इससे पहले T20 सीरीज में बराबरी का चुकी दोनों टाइम आज ऑडी के लिए दूसरी बार मैदान में उतरेंगे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच आज सेंट जॉर्ज पार्क में शाम 4:30 बजे से शुरू होगा अगर मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो यह मैच स्टार नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा साथ ही हॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
