आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग जल्द ही शुरू होगी। जिसमें आज 19 दिसंबर को इसका पहला मिनी ऑक्शन हो रहा है जो कि दुबई में आयोजित किया गया है। यह ऑक्शन दुबई में आज सुबह 11:30 बजे से शुरू हो चुका है। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज ही होनी है इस बार नीलामी का आयोजन देश से बाहर हो रहा है इन खिलाड़ियों पर बोली दुबई में लगेगी। नीलामी से 1 दिन पहले ही बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को 17वें सीजन के विंडो को लेकर जानकारी दी है बीसीसीआई ने 10 टीमों को बताया है कि अगले साल 22 मार्च से लेकर में के अंत तक टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है।

इंडियन प्रीमियर लीग का भारत के दर्शकों को और खिलाड़ियों को बेसब्री से इंतजार रहता है खिलाड़ियों के पास कमाई का अच्छा जरिया होता है साथ ही उन्हें अपना खेल दुनिया के सामने रखने का मौका मिलता है। जिससे उनके दरवाजे भारतीय टीम में आने के लिए खुल जाते हैं। साथ ही दर्शकों को भी इसका इंतजार रहता है इस बार बीसीसीआई मार्च से लेकर मई तक आईपीएल करवा सकती है। बता दें कि आईपीएल 10 टीमों के बीच खेला जाता है पिछली बार गुजरात टाइटंस विजेता रहे थे जिसकी कप्तानी हार्दिक पांड्या के द्वारा की गई थी।

आईपीएल का अगला सीजन मार्च से मई के बीच:-

बीसीसीआई ने 10 टीमों को बताया कि अगले साल 22 मार्च से लेकर मई के अंत तक टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है। बीसीसीआई ने यह भी बताया कि अगले साल आम चुनाव की घोषणा के बाद ही शेड्यूल पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि फरवरी के अंतिम हफ्ते या मार्च के पहले हफ्ते में आम चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाएगी। इसके अलावा बीसीसीआई ने सभी टीमों को सीजन में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर भी बड़ी जानकारी दे दी है इससे नीलामी में टीमों को सही खिलाड़ी चुनने में मदद मिलेगी।

सभी टीमों को बता दिया है कि विदेशी खिलाड़ी कब तक उपलब्ध रहेंगे और कब से उपलब्ध रहेंगे ताकि सारी टीम उस हिसाब से उनका शेड्यूलिंग कर सके और उन पर दाव लगा सके। जैसे कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को नीलामी में 2 करोड रुपए के बेस प्राइस में रखा गया है वह मार्च और अप्रैल महीने में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे मई के पहले हफ्ते से ही वह आईपीएल में अपनी टीम से जुड़ पाएंगे। माना जा रहा है कि वह पिता बनने वाले है इसीलिए निजी कर्म से वह उपलब्ध नहीं हो सकेंगे।

वही नीलामी से इंग्लैंड के रेहान अहमद भी बाहर हो चुके हैं क्योंकि इंग्लैंड को 22 से 30 मेई के बीच t20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करनी है लेकिन ईसीबी ने आईपीएल से कहा है कि उसके खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे हालांकि यह फिटनेस और अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी पर निर्भर करेगा। इसीबी ने ही यह बताया कि यदि किसी खिलाड़ी को t20 विश्व कप की तैयारी में विशिष्ट प्रबंधन की आवश्यकता होती है तो उसके प्रबंध निदेशक रॉब की खिलाड़ी और उसकी फ्रेंचाइजी दोनों के साथ सीधे संपर्क करेंगे।

बता दे कि इसी साल T20 वर्ल्ड कप भी होने जा रहा है जिसके लिए टीमें अभी से तैयारी करना शुरू कर चुकी है अब साल की शुरुआत में आयोजित हो रहे आईपीएल का T20 वर्ल्ड कप में फायदा होगा या नहीं यह टीमों पर निर्भर करता है कि वह अपना गेम सुधारते हैं कि नहीं क्योंकि T20 वर्ल्ड कप 2024 साल के आखिरी महीनो में हो सकता है जिसके लिए टीमों की जान से कोशिश करनी होगी और प्लेयर्स को अपना गेम सुधारना होगा आईपीएल एक अच्छा मौका है जब प्लेयर्स अपना गेम सुधार सकते हैं।

अमिताभ बच्चन की हुई indian street premier league/ISPL में एंट्री:-

फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट दुनिया का बहुत पुराना नाता रहा है। पहले फिल्म अभिनेत्रियां और क्रिकेटर की शादियों के चलते ,जिससे दोनों क्षेत्र एक दूसरे के करीब है लेकिन वक्त के साथ अब फिल्मी हस्तियां क्रिकेट को व्यवसाय के रूप में भी ले रही हैं और निवेश कर रही है। हम सबको पता है कि दुनिया की सबसे बड़ी t20 लीग आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री जूही चावला है वहीं पंजाब किंग्स की सह मालकिन अभिनेत्री प्रीति जिंटा है। अब आईपीएल 2024 से पहले बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की भी आईएसपीएल में एंट्री हो चुकी है।

आईपीएल की अपार सफलता के बाद भारत में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। इस लीग का मकसद छोटे शहरों की प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना है ताकि वह क्रिकेट में नई बुलंदियां छू सके। इस लीग में 6 टीमें होगी। इसमें मुंबई टीम को अमिताभ बच्चन ने खरीदा है। मुंबई टीम का ओनर बनने की खुशी को अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *