भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज में 19 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के सेंट जॉर्ज पार्क में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। जिसमें अफ्रीका साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत हासिल की। अब दोनों टीमें इस सीरीज में बराबरी पर हो गई है। सीरीज में जीत का फैसला इस सीरीज के तीसरे मैच पर निर्भर करेगा।अब दोनों टीमें 1-1 मैच जीत कर बराबरी पर आ गई है। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला जो की 21 दिसंबर को खेला जाएगा , वह ही निर्णायक मुकाबला होगा। इस सीरीज को जीत कर भारत, साउथ अफ्रीका में इतिहास रच देगा।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 211 रन 10 विकेट के नुकसान पर बनाए। भारत की ओर से ओपनर साइ सुदर्शन ने 62 और कप्तान के एल राहुल ने 56 रन की पारी खेली। टीम इंडिया के पास इस मैच से पहले सीरीज में 1-0 की बढ़त थी। टॉस जीतकर मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया, उसका यह फैसला सही भी साबित हुआ। ओपनर ऋतुराज गायकवाड केवल चार रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए और वह टीम के चार रन के स्कोर पर नंद्रे बर्गर का शिकार बने। इसके बाद तिलक वर्मा केवल 10 रन बनाकर टीम के 46 रन के स्कोर पर ही आउट हो गए। इन दोनों के आउट होने के बाद सुदर्शन और राहुल ने भारतीय टीम के लिए पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए पूरे 91 गेंद में 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। टीम के 114 रन के स्कोर पर सुदर्शन भी आउट हो गए और पवेलियन वापस लौट गए।

लेकिन इसके बाद भी कप्तान के एल राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पारी के दौरान इस साल 1000 वनडे रन पूरे कर लिए उनके 2023 में 1039 रन हो गए हैं, हां अब कल राहुल एक कैलेंडर ईयर में हजार रन पूरे करने वाले मिडिल ऑर्डर के छठे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। राहुल के टीम के 167 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद भारत ने लगातार विकेट गवाना शुरू कर दिए और फिर भारतीय टीम लड़खड़ा गई। जो कि कल 211 रनों पर ही सिमट गई। दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के बर्गर ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। उन्होंने तीन विकेट लिए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम को केवल 46.02 ओवर में ही ऑल आउट कर दिया और भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 211 रन बनाकर 212 रनों का लक्ष्य दिया।

आठ विकेट से हुई दक्षिण अफ्रीका की शानदार जीत:-

19 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के सेंट जॉर्ज पार्क में हुए इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराकर एक-एक से इस सीरीज में अभी बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे ओडीआई में टॉस जीता और टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिससे कि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने भारतीय टीम को 46 ओवर में ही ऑल आउट कर दिया और भारतीय टीम केवल 211 रन ही बना पाई। कल के मैच में भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती नजर आई। जिसे बीच में केएल राहुल और साई सुदर्शन ने संभाला। लेकिन इन दोनों प्लेयर्स के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका और टीम 50 ओवर का मैच भी पूरा नहीं खेल पाई और 46 ओवर में ही ऑल आउट हो गई।

अगर भारतीय टीम यह सीरीज जीत जाती है तो के एल राहुल की कप्तानी में पहला मैच होगा जो भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के घरेलू मैदान में जीतेगी। दक्षिण अफ्रीका और भारत का पुराना इतिहास ओडीआई में कुछ अच्छा नहीं रहा है, भारत ने काफी बार दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज में मात खाई है। अगर भारत यह सीरीज जीत जाता हैं तो भारत कुछ हद तक आगे बढ़ने की कोशिश कर सकता है। भारतीय टीम के बल्लेबाजी करने के बाद 212 रनों का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के सामने था।

212 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मैदान में उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आसानी से यह स्कोर चेज कर लिया और वह जीत गए। जहां भारतीय टीम के बल्लेबाज इस पिच पर रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे थे, वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने 212 रनों का स्कोर आसानी से प्राप्त कर जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज ने 42.3 ओवर में 215 रन बनाए, वह भी केवल दो विकेट के नुकसान पर।

अब यह सीरीज बराबरी पर पहुंच चुकी है जहां भारत ने इस सीरीज का पहला मैच अपने नाम किया था, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मैच में जीत हासिल कर ली। अब दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीत चुकी है इसके बाद 21 दिसंबर को होने वाला मैच निर्णायक मैच होगा। जिसमें सीरीज के विजेता का फैसला हो जाएगा। तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के बाद भारत-दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट सीरीज भी खेलेगा। भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा लंबा होने वाला है क्योंकि वह तीनों फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। जिसमें T20 का पहला सीरीज हो चुका है अभी एक और सीरीज बाकी है वही वनडे सीरीज में एक मैच और बाकी है उसके बाद टेस्ट सीरीज भी शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *