Hanuman Trailer released: तेजा सज्जा स्टारर फिल्म “हनुमान” का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म में ब्रह्माण्ड को बचाते हुए हनुमान की कहानी दिखाई गई है। फिल्म 11 भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर में फिल्म का एक-एक सीन देख आप हैरान रह जाएंगे। फैंस भी ट्रेलर के मुरीद हो गए है। फिल्म का एनीमेशन बहुत ही चौका देने वाला है और यह सब को स्तब्ध कर रहा है।
- हनुमान का धमाकेदार ट्रेलर जारी
- बुरी शक्तियों से दुनिया बचाएंगे हनुमान
- हनुमान 11 भाषाओं में होगी रिलीज
प्रशांत वर्मा निर्देशित फिल्म हनुमान के इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। मच अवेटेड फिल्म का धमाकेदार टीजर आज जारी हो गया है। फिल्म में अभिनेता तेजा सज्जा (Teja Sajja) ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। घंटे भर में ट्रेलर को लाखों लोगों ने देख लिया है। यानी जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से इस पर मिलियंस में व्यूज आने लगे हैं और लोगों से इसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है पॉजिटिव रिस्पांस मिलते ही फिल्म की पापुलैरिटी बढ़ गई है और अब लोग इस फिल्म की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।
हनुमान का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज:-
ट्रेलर की शुरुआत हनुमान की विशाल मूर्ति और उनके शक्तियों के वर्णन से होती है। फिर एंट्री मारते हैं सुपरहीरो तेजा सज्जा, जिनकी शक्तियां देख गांव का एक-एक शख्स हैरान रह जाता है। उसमें इतनी शक्ति होती है कि वह भगवान हनुमान की तरह हाथ पर पहाड़ उठा सकता है। कहानी में सिर्फ शक्ति नहीं दिखाई गई है, बल्कि कलयुग का रंग भी दिखाया गया।
बुराई पर जीत के लिए अवतरित होंगे हनुमान:-
एक शख्स, जो शक्ति का भूखा है, वह उस गांव पर हमला बोल देता है। उसके पास एक ऐसी जैकेट होती है, जिसमें शक्ति होती है, लेकिन उसे अपनी जैकेट में नहीं बल्कि अपने रग-रग में शक्ति चाहिए। जब उसे तेजा सज्जा के गांव के बारे में पता चलता है तो वह वहां हमला बोल देता है और पूरे गांव पर एक महासंकट आ जाता है। तेजा सज्जा कैसे अपने गांव को बुरे लोगों से बचाएगा, ये कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमेगी। हनुमान की ट्रेलर में शुरू से आखिर तक कई ऐसी धमाकेदार सीन नजर आ रहे हैं जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे एक सीन हो या फिर हनुमान की शक्तियों का प्रदर्शन हनुमान मूवी के एक-एक सीन आपको हैरान कर देंगे वही इस फिल्म की लीड एक्टर तेज सजा की एक्टिंग भी जबरदस्त है।
जल्द ही रिलीज होगी फिल्म हनुमान:
आरकेडी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म हनुमान में तेज सजा ने अहम भूमिका निभाई है इस फिल्म में उन्होंने हीरो का रोल अदा करते हुए शानदार एक्टिंग की है वहीं इनके अलावा लीड रोल में अमृता अयर, शरद कुमार ,विनय बारा लक्ष्मी, बनेला किशोर, दीपक शेट्टी और गेट अप श्रीनू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 भाषाओं में रिलीज की जाएगी जो की 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है जिससे इसकी पापुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है अब यह फिल्म नव वर्ष के मौके पर रिलीज होगी जिस से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।
फिल्म में एनिमेशन है बहुत ही शानदार:-
फिल्म हनुमान का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है यह फिल्म 12 जनवरी को अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है फिल्म में काफी अच्छा एनीमेशन दिखाया गया है इस ट्रेलर की शुरुआत में ही हनुमान जी की एक बड़ी मूर्ति दिखाई गई है इसके आसपास बड़े-बड़े झरने और नदियां दिखाई गई है जो बहुत ही मनमोहक और शानदार लग रही हैं इन मनमोहक दृश्य को देखकर आपको बाहुबली के एनीमेशन की याद आ जाएगी। जिस तरह बाहुबली फिल्म में शानदार एनीमेटेड साइंस दिखाए गए थे उसी तरह हनुमान के ट्रेलर में भी शानदार एनीमेटेड सीन दिखाए गए हैं जो बड़े ही मनमोहक हैं।
