बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों के बाद शानदार महायुद्ध देखने को मिलेगा क्योंकि बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स की फिल्में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज होने जा रही हैं। जिसमें प्रभास की फिल्म सालार और शाहरुख खान की फिल्म डंकी शामिल है।वहीं इसी के बीच हॉलीवुड की फिल्म एक्वामन भी इन दोनों को टक्कर देने रिलीज हो रही है। देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि 22 दिसंबर को बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर क्या होने वाला है।

जहां साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार मोस्ट अवेटेड फिल्म है और दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। जिसे रिलीज होने में केवल 2 दिन बाकी हैं वही बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की फिल्म भी एक दिन बाद ही रिलीज होने वाली है यह दोनों एक्टर और उनकी फिल्में अभी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है फिल्मों से प्रेम करने वाले दर्शक इन दोनों का रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही इंटरटेनमेंट जगत में भी हलचल बनी हुई है कि यह फिल्में क्या कमाल दिखाने वाली हैं।

फैंस के दिलों के बादशाह कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान इस साल की अपनी तीसरी रिलीज के लिए तैयार है पठान और जवान की धुआंधार कामयाबी के बाद अब वह डंकी से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने जा रहे हैं। वहीं डंकी 21 दिसंबर गुरुवार को थिएटर में रिलीज हो रही है। मेकर्स ने फिल्म के लिए शनिवार से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी और पहले दिन से ही फिल्म के टिकट धड़ाधड़ बुक हो रहे हैं जिसे देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि किंग खान की यह फिल्म भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है। एडवांस बुकिंग में फिल्मों का क्रेज देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेंगी।

एडवांस बुकिंग में डंकी का बजा डंका ,तो सालार ने की ताबड़तोड़ कमाई:-

शाहरुख खान की फिल्म डंकी का क्रेज फैंस के अंदर इतना ज्यादा है कि इस बात का अंदाजा आप फिल्म की टिकट बिक्री से लगा सकते हैं। डंकी के देशभर में अब तक लगभग 373367 टिकट बुक हो चुके हैं इसी के साथ डंकी ने रिलीज से पहले ही 10.64 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है बता दें कि डंकी इस क्रिसमस के मौके पर प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म सालार से टक्कर लेने वाली है। फिलहाल एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने प्रभास की फिल्म सालार को पीछे छोड़ दिया है अब देखना यह है कि कौन सी फिल्म कमाई के मामले में बड़ी मरती है।

सालार ने भी अपने एडवांस बुकिंग ओपन होते ही धड़ल्ले से कमाई करना शुरू कर दिया था। इसकी क्रेज भी डंकी से कम नहीं है। दोनों ही फिल्में शानदार कमाई करती नजर आएंगी क्योंकि इनकी एडवांस बुकिंग में ही इन्होंने यह दिखा दिया है। जहां सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी, वही एक दिन पहले डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है।

बता दें कि डंकी में कलाकारों की बेहतरीन टीम है जिसमें शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी काफी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे ,वही तापसी पन्नू, विकी कौशल ,विक्रम कोचर ,अनिल ग्रोवर जैसे बेहद अनुभवी अभीनेताओं ने किरदार निभाए हैं। यह फिल्म राजकुमार हिरानी फिल्म की प्रस्तुति है राजकुमार हीरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित अभीजात जोशी ,राजकुमार हिरानी और कणिका ढिल्लों द्वारा लिखित है डंकी जल्द ही सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है।

बता दें कि प्रभास स्टार फिल्म सालार की रिलीज में महज दो दिन ही बाकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बड़ी हुई है इस बीच सालार के डायरेक्टर प्रशांत नील ने फिल्म को मिले ए सर्टिफिकेट को लेकर निराशा जताई है और बताया है कि सेंसर बोर्ड के इस फैसले ने इस तरह से उन्हें हैरान कर दिया है। क्योंकि फिल्म में बहुत ज्यादा खून खराबा बताया गया है इसीलिए सेंसर बोर्ड ने इस ए सर्टिफिकेट दिया होगा यह सर्टिफिकेट देने के बाद ही फिल्म सुर्खियों में आने लगी थी।

हाल ही में सालार के प्रमोशन के दौरान प्रशांत नील ने बाहुबली फेम डायरेक्टर एस एस राजामौली के साथ एक खास बातचीत की है इस दौरान केजीएफ चैप्टर 2 के निदेशक ने सालार फिल्म को मिले ए सर्टिफिकेट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है इस दौरान प्रशांत नील ने कहा कि सालार दो दोस्तों की कहानी है जिसमें ड्रामा और वायलेंस भी देखने को मिलेगा लेकिन इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जो मुझे लगता है कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जिससे कि इस ए सर्टिफिकेट दिया जाए मैं कोई अश्लील फिल्म नहीं बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *