भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही तीन मैचों की सीरीज का आज तीसरा और आखिरी मुकाबला है। इस सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं। जिसमें एक मैच में भारत को जीत हासिल हुई है और दूसरे मैंच में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली। यानी दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी है। मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम गुरुवार को यानी आज तीसरे और निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होगी। भारतीय टीम ने पहला मुकाबला 8 विकेट और दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीता था। ऐसे में दोनों टीमें अंतिम मैच में दाब पर लगी सीरीज के लिए उतरेंगे और अपनी पूरी जी जान से आज का मैच खेलेंगे।
भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं, उनके पास अफ्रीका में भारत को सिर्फ दूसरी सीरीज जीतने का मौका है अभी तक भारत-दक्षिण अफ्रीका में केवल एक ही सीरीज जीता है जो की कोहली की कप्तानी में हुआ था। आज के एल राहुल के पास भी यह मौका है जब वह कोहली के साथ अपना नाम जोड़ सकते हैं और दक्षिण अफ्रीका में जीते गए मेचो में बने कप्तान में अपना नाम शामिल कर सकते हैं। राहुल ने अपनी कप्तानी में सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही मैच गवाए हैं। उन्होंने कुल 11 मुकाबले में कप्तानी की है पांच बार उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी की है और वह सिर्फ एक मैच ही जीतने में सफल रहे हैं।
आज राहुल ब्रिगेड को खुद को साबित करने का शानदार मौका:-
भारतीय कप्तान के एल राहुल के पास अफ्रीका में भारत को सिर्फ दूसरी सीरीज जीताने का मौका है। राहुल ने अपनी कप्तानी में सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही मैच गवाय हैं। उन्होंने कुल 11 मुकाबले में कप्तानी की है पांच बार उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी की है और वह सभी मैच हारते हुए केवल एक मैच ही जीत पाए हैं। ऐसे में अंतिम मुकाबले को जीतकर अपना रिकार्ड बेहतर करना चाहेंगे। कप्तानी के साथ पिछले मैच में केएल राहुल ने 50 प्लस का आंकड़ा पार करके शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था। वही 50 प्लस का आंकड़ा पार करने वाले राहुल इस मैच में भी बल्ले के साथ इंपैक्ट छोड़ने के लिए उत्सुक होंगे।
बता दे कि आज के मैच में खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का बहुत अच्छा मौका है। वह आज अपना अच्छा खेल दिखाकर मैनेजमेंट को और लोगों को खुद को साबित कर सकते हैं और आगे आने वाले मैचो के लिए टीम में अपनी जगह कंफर्म कर सकते हैं। साथ ही अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भी मैनेजमेंट के सामने प्लेयर्स का अच्छा ऑप्शन होगा इसीलिए आज नए प्लेयर्स को खुद को साबित करने का शानदार मौका है इसलिए उनका बल्ला चलना जरूरी है। वहीं अगर गेंदबाजों की बात की जाए तो गेंदबाजों को आज अपना प्रदर्शन शानदार करना ही होगा टीम को जीत दिलाने के लिए।
भारत के पास दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान में हराने का आज शानदार मौका:-
मेजबान दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम गुरुवार यानी आज 21 दिसंबर को 3 मैचों की वनडे सीरीज का आज तीसरा मैच और निर्णायक मैच खेलने वाले हैं अभी सीरीज एक एक की बराबरी पर है। भारतीय टीम ने पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता था। वहीं अब दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीता था। ऐसे में दोनों टीम में अंतिम मैच पर दाव लगाएंगे और सीरीज जीतने के लिए अपनी पूरी जी जान लगाकर खेलेंगी। भारतीय कप्तान के एल राहुल के पास द. अफ़्रीका में भारत को सिर्फ दूसरी सीरीज जीतने का मौका है।
बता दे कि इस मैच में भारत के नए खिलाड़ियों को मौका मिला है जिसमें रिंकू सिंह और रजत पाटीदार शामिल है पिछले मैच में श्रेयस अय्यर टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वनडे टीम से बाहर हो चुके हैं ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रिंकू सिंह और रजत पाटीदार शामिल हो सकते हैं। पिछले मैच में रिंकू सिंह का बल्ला कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाया था और वह जल्दी ही पवेलियन वापस लौट गए थे लेकिन इस बार उनसे उम्मीद रहेगी कि वह अपना अच्छा गेम खेलें और खुद को साबित करने का उनके पास आज अच्छा मौका है।
वहीं अगर दूसरे खिलाड़ी पाटीदार की बात करें तो पाटीदार पहले भी लगातार अच्छा खेल दिखा चुके हैं हालांकि पिछले 1 साल में वह नियमित प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं वही रिंकू सिंह के पास फिनिशर के तौर पर टीम में जगह बनाने का मौका है। एक स्थिति में दोनों ही खिलाड़ियों एक साथ टीम में जगह बना सकते हैं, अगर टीम मैनेजमेंट तिलक वर्मा को ड्रॉप करे तो दोनों खिलाड़ियों को एक साथ टीम में खेलने का मौका मिल सकता है हालांकि ऐसा होने की उम्मीद कम ही है।
