भारतीय क्रिकेट टीम अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे में शानदार प्रदर्शन करने में लगातार पीछे नहीं है। T20 सीरीज के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीन मैच की वनडे सीरीज में शानदार जीत हासिल की है। 2-1 से भारत ने यह सीरीज अपने नाम कर ली है। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारत के शानदार बल्लेबाज संजू सैमसंग ने टीम को जीत के मुकाम तक पहुंचाया। अब कप्तान राहुल का नाम कोहली के साथ उन कैप्टन में लिया जाएगा जिन्होंने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को हराया।
बता दें कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के घरेलू मैदान में दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज में हराने वाले कप्तानों में केवल कोहली का नाम ही शामिल था। कोहली की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने एक बार दक्षिण अफ्रीका टीम को वनडे सीरीज में हराया था और अब 21 दिसंबर के मैच में भारतीय टीम ने एक और इतिहास रच दिया है और कप्तान के एल राहुल की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज हराकर शानदार जीत हासिल की है।
संजू सैमसन रहे मैच के स्टार प्लेयर:-
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में बिखरती हुई भारतीय पारी को संजू सैमसन ने संभाला। सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने एक समय 49 रन पर दो विकेट गवा दिए थे इसके बाद संजू सैमसन ने एक छोर संभाल लिया। संजू ने वनडे करियर की मात्र चौधवी पारी में चौथी बार 50 से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है और पहला वनडे शतक जड़ दिया। 21 दिसंबर की जीत संजू सैमसन के नाम ही रही उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।
संजू ने मुश्किल पिच पर 114 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 108 रन की पारी खेली। उन्होंने 44 वे ओवर की आखिरी गेंद पर शतक पूरा किया और इसके बाद रन गति बढ़ाने की कोशिश में 46 वे ओवर में विलियमसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। संजू सैमसन वनडे इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले केरल के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पारी के दौरान वनडे करियर में 500 रन भी पूरे कर लिए हैं। इस तरह संजू सैमसंग के शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने 297 रनों का लक्ष्य रखा। भारतीय टीम ने संजू की पारी की बदौलत 296 रन 8 विकेट पर बनाए।
मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार ने किया अपना वनडे डेब्यू:-
इससे पहले पॉर्ल में खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से रजत पाटीदार ने अपना वनडे डेब्यू किया था। उन्हें उंगली की चोट से जूझ रहे ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने अपने पहले मैच में ओपनिंग करते हुए 16 गेंद में 22 रन की पारी खेली थी। रजत पाटीदार ने तीन चौके और एक छक्का लगाया था। वह 34 के टीम स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए और उसके कुछ देर बाद ही साइं सुदर्शन 10 रन पर पवेलियन वापस लौट गए।
इसके बाद कप्तान के एल राहुल ने संजू के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की पारी खेली। कप्तान के एल राहुल महज 21 रन के निजी स्कोर पर मुलदार का शिकार बन गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने धीमी गति से पारी को आगे बढ़ाया। तिलक और संजू ने चौथे विकेट के लिए 136 गेंद में 116 रनो की पारी खेली। इसी दौरान तिलक ने अपने करियर का पहला अर्धशतक बनाया। तिलक वर्मा 77 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। अगर मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो अफ्रिका के हैंडरिक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
भारतीय टीम के सबसे युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा अफ्रीका के खिलाफ अफ्रीका में अर्धचालक तक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं 21 साल 43 दिन की उम्र में उन्होंने 50 कर ली है। कल के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतने के बावजूद बल्लेबाजी न चुनकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन का लक्ष्य रखा, जिसे अफ्रीका टीम चेस नहीं कर पाई और 45.5 ओवर में मात्र 218 रनों के स्कोर पर टीम आल आउट हो गई।
