इन दोनों बड़े-बड़े और दिग्गज क्रिकेटर्स ओपनर की संन्यास की खबरें सामने आ रही है हाल ही में डीन एग्लर ने अपने संन्यास की अनाउंसमेंट कर दी और उन्होंने टेस्ट मैच से संन्यास ले लिया। 3 जनवरी को खेला जाने वाला भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के मैच में उनका यह आखिरी टेस्ट मैच होगा। डीन एगलर के बाद अब एक और दिक्कत क्रिकेटर जिसे लोग मैदान में खेलते देखना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं उसने भी अपने टेस्ट क्रिकेट करियर से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

बता दें कि अभी दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है वहीं ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच भी टेस्ट सीरीज जारी है। जहां दक्षिण अफ्रीका के स्टार प्लेयर दिग्गज ओपनर क्रिकेटर डीन एगलर का 3 तारीख से 7 तारीख तक होने वाला टेस्ट मैच आखिरी टेस्ट मैच होगा वही ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज क्रिकेटर ने भी 3 तारीख से होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने आखिरी मैच के खेलने का ऐलान कर दिया है।

घरेलू मैदान सिडनी पर करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वार्नर:

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अभी टेस्ट सीरीज चल रही है ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के खिलाफ 3 जनवरी से होने वाले तीसरे टेस्ट में बिना बदलाव के उतरने वाली है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग 11 का फैसला कर लिया है और वही प्लेईंग उत्तर 11 उतारने का फैसला किया है जो पहले दोनों टेस्ट में खेली थी मेजबान टीम दो जीरो से आगे है यह डेविड वॉर्नर का फेयरवेल टेस्ट होने वाला है।

इसके बाद वह टेस्ट सीरीज से संन्यास ले रहे हैं वार्नर ने पिछले साल जून में कहा था कि वह घरेलू सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से अपने 12 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कहना चाहते हैं और अभी उनके पास यही मौका आ गया है जब वह टेस्ट सीरीज और टेस्ट मैच से अलविदा कह रहे हैं।

यानी हम कह सकते हैं कि इस साल की शुरुआत में क्रिकेट के दो दिग्गज क्रिकेटर जिसमें से साउथ अफ्रीका के ओपनर स्टार प्लेयर दिन हैगलर ने संन्यास का फैसला लिया है और 3 जनवरी को होने वाला मैच उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा वही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर वार्नर ने भी टेस्ट सीरीज से संन्यास ले लिया है पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला 3 जनवरी को मैच उनका आखिरी टेस्ट मैच होगा। डेविड वॉर्नर ने 1 जनवरी 2024 को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वनडे क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा की।

डेविड वॉर्नर का अब T20 पर फोकस करने का फैसला:

  • वॉर्नर ने वनडे और टेस्ट मैचों से संन्यास की घोषणा की ताकि वे टी-20 मैच को ज्यादा समय दे सकें। । 
  • जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले t 20 world cup में वह ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा बन सकते हैं। 
  • वॉर्नर पाकिस्तान के विरुद्ध टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद बिग बैश में सिडनी थंडर के लिए कम से कम चार मैच खेलेंगे। 
  • इसके बाद वह ILT 20 में दुबई कैपिटल के लिए खेल सकते हैं। आईएलटी20 लीग में खेलने के लिए उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अनापत्ति प्रमाण पत्र(एनओसी) के लिए अनुरोध किया है। दुबई टीम का पहला मैच 21 जनवरी 2024 को खेला जाएगा।
  • ऑस्ट्रेलिया के स्टार प्लेयर डेविड वार्नर का टेस्ट करियर:
  • ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्लेयर माने जाने वाले डेविड वार्नर ने शानदार क्रिकेट खेलते हुए दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है अगर उनके टेस्ट करियर की बात की जाए तो, डेविड वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2011 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध ब्रिस्बेन में की थी। वॉर्नर ने अब तक खेले 111 टेस्ट मैचों में 44.58 की औसत से 8695 रन बनाए। 
  • इसमें 26 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने नए साल के मौके पर फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने टेस्ट के बाद वनडे से भी संन्यास का एलान कर दिया है। हालांकि, वॉर्नर ने यह भी कहा है कि वह 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में खेल सकते हैं। डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान पहले ही कर दिया था। पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में तीन जनवरी से होने वाले टेस्ट मैच में खेलने के बाद वह इस फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे। अब उन्होंने कहा कि टेस्ट के साथ उसी दिन वनडे से भी संन्यास ले लेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *