IND Vs SA 2nd test day one:

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज मैं पहली टेस्ट सीरीज हो चुकी है। जिसमें दक्षिण अफ्रीका को शानदार जीत हासिल हुई , वहीं भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद शुरू हुई दूसरी टेस्ट सीरीज जो की 3 जनवरी से केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही है उसके पहले दिन पहले इनिंग में दक्षिण अफ्रीका जो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तब दक्षिण अफ्रीका केवल 55 रन पर ढेर हो गई। जो की एक चौंकाने वाला रन रेट था।

उसके बाद मैदान में उतरी भारतीय टीम भी 153 रनों पर सिमट गई। एक समय भारत का स्कोर 153 पर चार विकेट था मगर दक्षिण अफ्रीका के शानदार गेंदबाज अन्गिडी और रबाडा की खतरनाक गेंदबाजी ने भारत को इसी स्कोर पर रोक दिया और दो ओवर में ही बचे हुए सारे विकेट चटका दिए। टीम इंडिया ने दो ओवर में 6 विकेट गवे और बिना कोई रन बनाए लगातार 6 विकेट होने का शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इसके बाद साउथ अफ्रीका ने पहले ही दिन पहले इवनिंग खत्म करते हुए दूसरी पारी खेलना शुरू कर दिया। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए थे और भारत पहले दिन दक्षिण अफ्रीका से 36 रन आगे चल रहा था। केपटाउन टेस्ट 23 विकेट के साथ इस सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट गिरने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड 1902 में बना था।

122 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटते टूटते बचा:-

साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेले गए एक टेस्ट मैच के पहले दिन कुल 25 विकेट गिरे थे यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट गिरने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वहीं दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज में दूसरे टेस्ट मैच में भी कुछ इसी तरह का माहौल बना दिखाई दिया इस दिन में केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में कुल 23 विकेट गिरे।

मोहम्मद सिराज ने खेली शानदार पारी:-

अगर बात मुकाबले की करें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 55 रनों पर ढेर हो गई भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम का यह सबसे लोएस्ट स्कोर रहा मेजबान टीम को 55 रनों पर समेटने में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अहम भूमिका निभाई जो ओवर में इस गेंदबाज ने मात्र 15 रन खर्च करके 6 विकेट लिए यह टेस्ट क्रिकेट में सिराज का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

IND Vs SA 2nd test day second:

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचो की सीरीज चल रही है। दूसरा मैच कैप्टन में खेला जा रहा है पहले इस मैच की शुरुआत 3 जनवरी से हुई जिसमें दक्षिण अफ्रीका टीम पहले दिन पहली पारी में केवल 55 रन पर सिमट गई और भारत ने 153 रन बनाए उसके बाद पहले दिन ही दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी और तीन विकेट पर 62 रन बना लिए इसके बाद आज गुरुवार को दूसरा दिन है दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में अपने पहले दिन के स्कोर से ही आगे खेलने उतरी है वह दूसरी पारी में 176 रन पर ऑल आउट हो गई है। इस तरह टीम इंडिया को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला है।

बता दें कि आज गुरुवार को भारत की दूसरी पारी भी शुरू हो गई है टीम इंडिया के सामने 79 रन का लक्ष्य है कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जयसवाल कृष पर उतर चुके हैं भारत ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं यशस्वी ना और रोहित शर्मा दो रन बनाकर नाबाद हैं और खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *