हम बचपन से सुनते आए हैं कि सुबह जल्दी उठना चाहिए और उठकर अपनी सेहत को कुछ देर देना चाहिए ।अगर आप भी सुबह जल्दी नहीं उठते तो आपको यह खबर पढ़ना जरूरी होगा।
अगर आप सुबह देर तक सोते हैं और जल्दी नहीं उठते हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है आपको यह जानना पड़ेगा कि सुबह जल्दी उठने के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान।
जल्दी उठने के फायदे: घर के बड़े हमेशा हमें सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं लेकिन हम अपने आलस के कारण सुबह जल्दी उठने से चूकते है ,दरअसल सुबह जल्दी उठने के काफी फायदे हैं : सबसे पहले तो हमारे शरीर में सुस्ती नहीं रहती सुबह जल्दी उठने से और फ्रेश एयर में वॉक करने से हमारे शरीर को फ्रेश एयर मिलती है। जल्दी उठने से मन खुश रहता है और तनाव कम होता है। अगर सुबह उठते हैं और थोड़ा वर्जिश कर लेते हैं तो यह हमें कई बीमारियों से भी बचाए रखता है। सभी काम समय पर हो जाते हैं। जल्दी उठने से हमारे पूरे शरीर से सुस्ती चली जाती है और पूरे दिन स्फूर्ति और ऊर्जा बनी रहती है।

रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना: सुबह जल्दी उठने के लिए यह जरूरी है कि हम रात को जल्दी सोए, ताकि हमें सुबह उठने में परेशानी ना हो और हमारी नींद भी पूरी हो जाए इसके लिए जरूरी है कि हम शाम या रात का खाना जल्दी खा कर थोड़ा टहलने और 10:00 बजे तक अपने सारे काम करके 10:00 बजे तक हम सो जाएं ताकि हमें सुबह उठने में परेशानी ना हो।

