क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर आ गई है साल 2024 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद अब 2024 में होने वाला T20 वर्ल्ड कप लोगों के बीच एक चर्चा का विषय बना हुआ है जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है लोग वर्ल्ड कप के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार भी करने लगे हैं। लिए हम आपको बताते हैं पूरी खबर!

साल 2030 वनडे वर्ल्ड कप के बाद अब एक बार फिर से दिल थाम कर बैठिए क्योंकि 2024 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है इस साल T20 वर्ल्ड कप 1 जून से शुरू होने जा रहे हैं। वही सबसे ज्यादा चर्चित और मोस्ट अवेटेड मैच भारत-पाकिस्तान मैच न्यूयॉर्क में होगा जो की 9 जून को खेला जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप राउंड में चार मैच खेलेगी इसमें से तीन न्यूयॉर्क व एक फ्लोरिडा में होगा। बता दें कि इस बार T20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज मिलकर करने वाले हैं यानी T20 के सभी मैच अमेरिका और वेस्टइंडीज के मैदानो में खेले जाएंगे।

T20 वर्ल्ड कप 2024 शेड्यूल:-

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल आईसीसी ने वेस्टइंडीज और उस में खेले जाने वाले 2024 T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बता दें कि टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलने वाली है। टूर्नामेंट में खेलने वाली सभी 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है प्रत्येक ग्रुप से टॉप टू टीमें क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी यानी सुपरहिट राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में ग्रुप ए में है ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ग्रुप सी में न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान और ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका और बांग्लादेश की फुल मेंबर टीमों के साथ अन्य एसोसिएटेड टीम में भी होगी एक टीम अपने ग्रुप राउंड में चार मैच खेलेगी।

बता दें कि अमेरिका और कनाडा पहली बार वर्ल्ड कप में खेलने जा रही हैं और वर्ल्ड कप का पहला ओपनिंग मैच भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच होगा, जो की 1 जून को खेला जाएगा।

  • ग्रुप ए में भारत-पाकिस्तान कनाडा आयरलैंड और अमेरिका होंगे।
  • ग्रुप बी में इंग्लैंड ,ऑस्ट्रेलिया ,ओमान ,नामीबिया स्कॉटलैंड होंगे।
  • वही ग्रुप सी में न्यूजीलैंड ,अफगानिस्तान, पापुआ न्यू गिनी ,विंडीज और युगांडा खेलेंगे।
  • ग्रुप डी में अफ्रीका ,श्रीलंका ,बांग्लादेश ,नीदरलैंड और नेपाल की टीम में खेलेंगी।

T20 वर्ल्ड कप 2024 मैं कल 55 मैच खेले जाएंगे। यह सभी मैच वेस्टइंडीज और अमेरिका के मैदानो पर होंगे, यानी मेजबान टीम वेस्टइंडीज और अमेरिका के 9 वेन्यू पर वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे। जिसमें तीन अमेरिका शहर न्यूयॉर्क सिटी , डलास और मियामी वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करेंगे। T20 वर्ल्ड कप में टीम भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा, वहीं पाकिस्तान के साथ ब्लॉकबस्टर मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा। इसके अलावा भारत के शेड्यूल में 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा के साथ मैच होंगे।

लीग स्टेज के मैच : 1 जून से 18 जून तक

सुपर 8 के मैच : 19 जून से 24 जून तक

सेमीफाइनल के मैच : 26 जून और 27 जून को

फाइनल मुकाबला : 29 जून।

मेजबान अमेरिका पहली बार वर्ल्ड कप में शिरकत करने जा रहा:

बता देंगे अमेरिका और कनाडा पहली बार वर्ल्ड कप में शिरकत करने जा रहे हैं और वहीं अमेरिका इस वर्ल्ड कप T20 2024 की मेजबानी भी कर रही है। T20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 55 मुकाबला होने हैं जो कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे अमेरिका जो पहली बार वर्ल्ड कप खेलने जा रहा है वह ग्रुप ए में भारत के साथ ही है। भारत के सभी मैच भारतीय समय अनुसार रात 8:30 बजे से खेले जाएंगे अमेरिका इस टूर्नामेंट में बतौर मेजबान हिस्सेदारी कर रहा है उसके साथ कनाडा और युगांडा भी T20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेलेंगे टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच अमेरिका और कनाडा के बीच 1 जून को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला 29 जून को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *