कोरोना के बाद से गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही है कम उम्र में ही हाई ब्लडप्रेशर डायबिटीज हार्ट डिजीज कैंसर जैसी बीमारियां हो रही है। इन से बचने का तरीका योग है अगर हम अपने शरीर को एक घंटा देते हैं और योग करते हैं तो हम इन सभी बड़ी बीमारियों से अपने आप को बचा सकते हैं।

1.कैंसर से बचाव: प्राणायाम और आसन करने से शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है और जो सेल्स या कोशिकाएं हमारे शरीर में खराब हो रही होती हैं उनको ऑक्सीजन सप्लाई होता है और वह वापस रिकवर करती हैं वैसे तो योग कैंसर का इलाज नहीं है लेकिन यह इसमें बहुत हेल्प करता है । ताड़ासन और त्रिकोणासन करने से ऊर्जा के स्तर में वृद्धि होती है और शरीर लचीला होता है।

2.दिल की बीमारियों से बचाव: भुजंगासन दिल की मांसपेशियां मजबूत करके रक्त प्रवाह सुधरता है भुजंगासन और सेतुबंधासन हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं ब्लड सरकुलेशन में सुधार करते हैं।

3.मधुमेह से छुटकारा: कोणासन पैंक्रियास को सक्रिय कर इंसुलिन बनाता है पश्चिमोत्तानासन का नियमित अभ्यास करने से पैंक्रियास को सक्रिय करने में मदद मिलती है इन्सुलिन प्रोडक्शन और ब्लड शुगर के नियमन में सहायता मिलती है।

4.Bp से छुटकारा: शवासन शरीर और मन दोनों के दबाव को कम करता है सुखासन और शवासन शरीर और मन दोनों को विश्राम और आराम देते हैं तनाव और चिंता को कम करते हैं जो अक्सर हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनते हैं।

5.लीवर संबंधी रोग: अर्धमत्स्येंद्रासन, हानिकारक तत्व को बाहर करने में मदद करता है अतः ऐसे आसन जिनसे लिवर और पेट पर प्रेशर पड़ता है वह आसन लीवर संबंधी रोगों को दूर करने में मदद करते हैं जैसे अर्धमत्स्येंद्रासन भुजंगासन आदि।

6.मोटापा से छुटकारा: सूर्य नमस्कार भोजन से कैलोरी लेने की प्रक्रिया सुधरता है अतः वजन नियंत्रित करने के लिए सूर्य नमस्कार के सेट करने चाहिए।

7. किडनी संबंधी रोगों से निजात: धनुर्वक्रसन, वक्रासन ब्लड के फ्लो को सुधार कर किडनी को मजबूत बनाता है धनुर्वक्रसन और वक्रासन और अर्धमत्स्येंद्रसन जैसे योग ब्लड फ्लो में सुधार करके इन्फ्लेमेशन को कम करके किडनी की कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं।

8.डिप्रेशन में कारगर: उष्ट्रासन से फीलगुड हार्मोन रिलीज होता है उष्ट्रासन और सेतुबंध आसन जैसे योगासन एंडोर्फिन को रिलीज करते हैं मूड को सुधारते हैं यह योग डिप्रेशन के लक्षणों को कम करते हैं खुशी बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *