बॉलीवुड की शानदार अदाकारा और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म “ए वतन मेरे वतन” को लेकर काफ़ी चर्चा में बनी हुई है| कुछ दिनों पहले ही फिल्म मेकर्स ने सारा का लुक शेयर किया था| जिसमे वह सारी में नजर आ रही है| रिपोर्टर्स के अनुसार अब सारा अली खान की फिल्म ‘ए वतन मेरे वतन’ में इमरान हाशमी भी नजर आने वाले है| फिल्म में इमरान का किरदार बेहद अहम होगा| वह एक अहम राजनेता का किरदार निभाने वाले है| इन दो सितारों के अलावा फिल्म में कई और स्टार्स होंगे, जो लीड मुख्य रोल निभा रहे हैं|

सारा की फिल्म इमरान हाशमी की हुई एंट्री :-

मार्च 2024 में इंटरनेशनल वुमन डे पर फिल्म रिलीज हो रही फिल्म देश भक्ति से ओत प्रोत होने वाली है। स्वतंत्रता सेनानियों पर बेस्ड फिल्म काफी खास होने वाली है| सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर छाई हुई हैं। फैंस सारा की फिल्म “ए वतन मेरे वतन” का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब एक ख़ास बात सामने आई है, जिसके मुताबिक बताया जा रहा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के सीरियल किसर की छवि को मेंटेन करने वाले इमरान हाशमी नज़र आएंगे।

आपको इमरान हाशमी इस समय एक धांसू प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। वैसे तो उन्हें अलग-अलग फिल्मों में अलग-अलग किरदारों में देखा गया लेकिन अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट आई है, उसके मुताबिक इमरान सारा की आने वाली फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। ये कैमियो बड़े सोशलिस्ट लीडर राम मनोहर लोहिया का हो सकता है। बता दें कि फिल्म में इमरान ने अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

इमरान हाशमी की भूमिका सारा अली खान की इस फिल्म में बेहद अहम है। हाल ही में, इमरान ने अपनी शूटिंग पूरी करने के बाद खुशी जाहिर की है। फिल्म में लंबे समय बाद फैंस उन्हें देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है। स्वतंत्रता सेनानियों पर बेस्ड इस कहानी में इमरान हाशमी का योगदान भी काफी बढ़िया है। वहीं, इमरान भी खुद को इस किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड और खुश हैं।

क्या है फिल्म की स्टार कास्ट :

कन्नन अय्यर की निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में सारा अली खान अहम भूमिका निभा रही हैं। सारा के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी, स्पर्श श्रीवास्तव, आनंद तिवारी, बेनेडिक्ट गैरेटं, अलेक्स अनिल और अभय वर्मा समेत कई सितारे अहम भूमिका में नजर आने वाले है। यह फिल्म एक देशभक्त फिल्म होने वाली है जो की पुराने जमाने की याद दिलाएगा फिल्म में साफ तौर पर पॉलिटिक्स देखने को मिलने वाली है।

अगर फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 8 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। खास बात ये है कि फिल्म 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमन डे पर आने वाली है। इस दिन पर फिल्म का रिलीज होना काफी अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *