भारत के मशहूर गजल गायक पंकज उदास अब नहीं रहे। मशहूर गायक का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिस पर पीएम मोदी समेत बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने दुख जाहिर किया है। उदास के निधन से उनके चाहने वालों को गहरा धक्का लगा है चिट्ठी आई है गाने से उन्होंने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी महज 72 साल की उम्र में गायक ने आखिरी सांस ली है।
उधास के जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य :
पंकज उदास ने अपनी शानदार गायकी की से पूरे बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह उन कुछ चुनिंदा गायको में शामिल है जिनकी आवाज और गजलों की दुनिया दीवानी है। करीब चार दशक तक अपनी जादुई आवाज से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले गजल गायक पंकज उदास अब नहीं रहे हैं लंबी बीमारी के बाद पंकज ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी कर दुखद जानकारी साझा की। गजल की दुनिया में अपना सिक्का चलाने वाले पंकज उदास का निधन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी छती है।
पंकज उदास ने करीब 36 सालों तक अपनी गाय की से इंडस्ट्री को कई सदाबहार गाने दिए हैं जमींदार परिवार से ताल्लुक रखने वाले पंकज किस तरह एक शानदार गायक बने और अपनी आवाज से लाखों दिलों को जीता यह कहानी दिल छूने वाली है। उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है कुछ ऐसी गजलों और गानों से वह इंडस्ट्री पर राज करते रहे और अपनी आवाज से लोगों का दिल हमेशा जीतते रहे।
पंकज उदास का जन्म 17 में 1951 को जैतपुर में हुआ था वह एक जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे उनके बड़े भाई मनहर उदास सिनेमा जगत के जाने-माने गायक थे उनके एक और भाई निर्मल उदास भी जाने-माने गजल गायक थे पंकज उदास को अपने बड़े भाई मनहर से गायकी में आने का चस्का लगा था। जब मनहर एक स्टेज परफॉर्मर हुआ करते थे तब पंकज उदास सिर्फ 5 साल के थे भाई को गाता देख उन्हें भी गायक बनने की इच्छा जागी और फिर उनके पिता ने उन्हें भी म्यूजिक इंडस्ट्री में डाल दिया साल 1962 में इंडो चीन युद्ध के दौरान पंकज उदास ने अपना पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया था।
उदास ने ए मेरे वतन के लोगों गाना गया था पंकज के इस गाने को इतना पसंद किया गया था कि लोगों ने उन्हें 51 रुपए भेंट किए थे स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान पंकज अपने संगीत को और निखारते रहे, इसके लिए वह संगीत नृत्य अकादमी से तालीम हासिल करने लगे वह यहां 4 साल तक पढ़ते रहे। गायकी की तालीम लेने के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई भी पूरी की और कॉलेज प्रोग्राम में वह गाना गया करते थे।
संजय दत्त की फिल्म से हुआ नाम :
पंकज उदास ने 6 साल तक कई गाने गए और नाम कमाया लेकिन 1986 में आई फिल्म नाम से उन्हें असली पहचान हासिल हुई चिट्ठी आई है गाने से पंकज उदास घर-घर में मशहूर हो गए थे इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट गानों और गजल में अपनी आवाज दी जिससे उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। पंकज उदास की आवाज में एक ठहराव और मिठास था जो हर एक लाइन में जान भर देता था यही वजह है कि उनके ज्यादातर गाने सदाबहार हैं उन्होंने रोमांटिक से लेकर दर्द भरे और सुरूर समेत हर तरह का गाना गया है और लोगों ने उन्हें काफी प्यार भी दिया है।
पंकज उदास ने अपने बेहतरीन गानों के दम पर कई अवार्ड अपने नाम किए हैं जिसमें 2006 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था उन्हें ग़ालिब अवार्ड 2013 में मिला। उदास को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है। पंकज उदास ने साल 1982 में एयर होस्टेस रही फरीदा उदास से शादी की थी दोनों की लव मैरिज हुई थी उनके दो बच्चे हैं।
पंकज उदास के निधन पर पीएम मोदी समेत इन हस्तियों ने जताया दुख :
मशहूर गजल गायक पंकज उदास का सोमवार 26 फरवरी को निधन हो गया इसकी जानकारी उदास जी की बेटी ने सोशल मीडिया पर साझा की इस खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक फैल गया सोशल मीडिया पर कई सितारों ने पंकज उदास जी को श्रद्धांजलि दी इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंकज उदास के निधन पर दुख जाहिर किया है। शानदार भारतीय सिंगर सोनू निगम ने पंकज उदास की फोटो शेयर करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
बॉलीवुड के अभिनेता अभिनेत्री और संगीतकार समेत बड़ी हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पंकज उदास के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कई पोस्ट शेयर किए हैं जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा,सोनू निगम,महेश भट्ट, अनुपम खेर आदि शामिल है। सभी को पंकज उदास के निधन पर दुख है।
