सिर्फ 4 महीने में इंडिगो कंपनी ने 500 विमान का सबसे बड़ा ऑर्डर देकर सबसे बड़ी डील का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2030 35 तक इंडिगो को 500 नए विमान शामिल करने का मौका मिल गया है।

एअरबस को इंडिगो कंपनी ने 500 नए विमान बनाने का सबसे बड़ा आर्डर दिया है यह विमान 2030 35 तक इंडिगो में शामिल हो जाएंगे । पेरिस एयर शो में यह डील 4 लाख करोड की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है।

बता दें कि एयर इंडिया ने एअरबस को 470 विमान बनाने का सबसे बड़ा आर्डर दिया था जोकि इंडिगो कंपनी में महेश 4 महीनों में 500 विमान बनाने का ऑर्डर देकर तोड़ दिया है।

देश में कोविड से पहले की तुलना में 9 % अधिक हवाई यात्री हैं ,रोज औसतन 4.5 लाख लोग यात्रा कर रहे हैं। बीते साल 20 करोड़ यात्रियों ने सफर किया 2027 तक यात्री बढ़कर 40 करोड़ होने की उम्मीद है।

बीते दशक में इंडिगो ने 830 एअरबस A320 फैमिली के विमानों का आर्डर दिया था । इसमें से 330 मिल चुके हैं बाकी बचे 500 विमानों की डिलीवरी 2030 तक होनी है इस तरह अगले दशक में इंडिगो के बेड़े में 1330 विमान होंगे।

देश के घरेलू एविएशन मार्केट में इंडिगो के पास 60% हिस्सेदारी है इसकी प्रतियोगी एयर इंडिया की हिस्सेदारी 9% और विस्तारा की 8.8% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *