भारत ने वियतनाम पीपल्स नेवी को स्वदेशी निर्मित मिसाइल कॉर्बेट आईएनएस कृपाण उपहार में देने की घोषणा की है।
रक्षा मंत्री ने सोमवार को नई दिल्ली में वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल सामान्य के साथ द्विपक्षीय वार्तालाप में यह घोषणा कर दी है। द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा मंत्री के साथ भारतीय सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव गिरिधर आरमाने भी शामिल हुए। इसके अलावा वियतनाम के रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ मुख्यालय का भी दौरा किया।
INS कृपाण :
सतह से सतह पर मार करने वाली यह मिसाइल पूरी तरह स्वदेश निर्मित है, इसका आकार मध्यम युद्धपोत जैसा है इसके शस्त्रागार में एक मध्यम दूरी की बंदूक, anti-aircraft शोल्डर लांच मिसाइल और close-in वेपन सिस्टम शामिल है इसमें लगी मिसाइल 85 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है जबकि इसकी एंटी एयरक्राफ्ट गन 15 किलोमीटर की रेंज के में प्रति मिनट 5000 राउंड फायर कर सकती है। यह मिसाइल सत्ता और हवाई निगरानी रडार के साथ-साथ बंदूकों के लिए अग्नि नियंत्रक रडार से लैस है
