बॉलीवुड के शानदार अभिनेता अक्षय कुमार की साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म बड़े मियां चोटे मियां काफी चर्चाओं में चल रही है इस फिल्म में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ ने भी लीड रोल निभाया है दोनों ही फिल्म के चलते काफी जगह पर साथ में दिख रहे। अक्षय और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां चोटे मियां काफी सुर्खियां बटोर रही है फिल्म जल्द ही रिलीज भी होने वाली है इन दोनों स्टार्स की फिल्म के चलते इन दोनों का बंद भी काफी अच्छा नजर आ रहा है।
फिल्म बड़े मियां छोटे मियां जैसे जैसे रिलीज के नजदीक पहुंचती जा रही है फिल्म से जुड़ी अपडेट सुनने को मिल रही है और आए दिन मेकर्स फिल्म से कोई ना कोई अपडेट देते जा रहे हैं और दर्शकों को फिल्म से जोड़ा रख रहे हैं। फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद अब इसका दूसरा गाना “मस्त मलंग झूम” रिलीज कर दिया गया है, लेकिन यह पिछला सॉन्ग से ज्यादा खास है मेकर्स ने पहली बार “बड़े मियां छोटे मियां” से ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का लुक भी रिवील कर दिया है।
फिल्म का दूसरा शानदार डांस सॉन्ग हुआ रिलीज :
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म बड़े मियां चोटे मियां का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है जो बड़ा ही धांसू और मस्ती भरा है। वैसे तो अभी दोनों ही एक्टर्स जोरों शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं इस बीच अब बड़े मियां छोटे मियां का नया गाना मस्त मलंग झूठ रिलीज कर दिया गया है जिसमें एक बार फिर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बिंदास बॉन्डिंग नजर आ रही है और ब्रोमांस देखने को मिल रहा है। अक्षय और टाइगर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां इन दोनों के लिए ही बहुत ही खास होने वाली है क्योंकि दोनों अभिनेता का पिछले काफी समय से फ्लॉप फिल्मों का शिकार हो रहे हैं ऐसे में उन्हें आप एक हिट फिल्म की जरूरत है और उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें भी हैं।
फिल्म का यह सॉन्ग है पार्टी सॉन्ग :
अक्षय और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का सबसे पहले टीजर रिलीज किया गया था इसके बाद फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी किया गया वहीं अब मार्क्स ने फिल्म का दूसरा और बेहतरीन पार्टी सॉन्ग मस्त मलंग झूठ रिलीज कर दिया है जो एक पप्पी सॉन्ग है और पार्टी परफेक्ट है। गाने के रिलीज होते ही इसे काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है बता दे कि इस फिल्म में पहली बार फिल्म की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा का लुक रिवील कर दिया गया है इस गाने में वह भी अक्षय और टाइगर के साथ झूमती नजर आ रही है।
बड़े मियां छोटे मियां के लेटेस्ट ट्रेक मस्त मलंग झूठ को आवाज अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और निकिता गांधी ने दी है। वही गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं जबकि विशाल मिश्रा ने मस्त मलंग झूठ को कंपोस्ट किया है। फिल्म के इस सॉन्ग को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और यह कहना गलत नहीं होगा कि यह इस साल का सबसे ज्यादा पार्टीस में बजाने वाला सॉन्ग हो सकता है।
कब होगी फिल्म रिलीज ?
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और उभरते हुए सितारे टाइगर श्रॉफ बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म बड़े मियां चोटे मियां लेकर आ रहे हैं दर्शक इन्हें बड़े पर्दे पर फिल्म के जरिए धमाल मचाता देखेंगे। फिल्म को रिलीज से पहले ही काफी लोकप्रियता मिल रही है। यह एक एक्शन कॉमेडी मूवी हो सकती है। फिल्म के लिए खास तारीख तय की गई है अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म के लिए इस बार ईद बुक कर ली है बड़े मियां छोटे मियां कुछ हफ्तों बाद 11 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।
बता दें कि बड़े मियां छोटे मियां 1998 में आई फिल्म के नाम पर ही बनी है 1998 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने लीड रोल निभाया था और उनके साथ रवीना टंडन फीमेल लीड रोल में नजर आई थी ओरिजिनल फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया था वही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया है बड़े मियां छोटे मियां के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी बसु भगनानी और जैकी भगनानी की कंपनी की पूजा इंटरटेनमेंट ने उठाया है।
