Golmaal 5 Big Update : रोहित शेट्टी की सबसे ज्यादा फेमस और पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी “गोलमाल” को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है, कि गोलमाल का पांचवा पार्ट बनने जा रहा है। रोहित शेट्टी ने सिंघम और गोलमाल जैसी फिल्मों के जितने भी पार्ट बनाए हैं वह सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे हैं और शानदार कमाई करने में सफल रहे हैं सिंघम फिल्म फ्रेंचाइजी की एक और फिल्म सिंघम अगेन तो साल 2024 में आने ही वाली है और आप दर्शकों को रोहित शेट्टी की फिल्म फ्रेंचाइजी गोलमाल से भी एक पॉजिटिव खबर सुनने को मिली है कि अब वह गोलमाल का भी पांचवा पार्ट भी लाने वाले हैं।
रोहित की फिल्म गोलमाल 5 में अजय देवगन का रोल पक्का :
रोहित शेट्टी के द्वारा निर्मित अजय देवगन की फिल्म गोलमाल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी रही है। इस फिल्म का गोपाल से लेकर मानव, लकी और लक्ष्मण हर किरदार लोगों के दिलों में बसा है।फ्रेंचाइजी बनाने में मास्टर रोहित शेट्टी ने साल 2020 में बताया था कि वह फिल्म गोलमाल का पांचवा पार्ट भी लाने वाले हैं और उस पर काम चल रहा है। फिर कोविद की वजह से इस फिल्म पर बात आगे नहीं बढ़ पाई थी। लेकिन अब रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में गोलमाल की शूटिंग से लेकर इसकी रिलीज डेट को बी अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
गोलमाल के लक्ष्मण ने दी अपडेट :
रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने फिल्म गोलमाल के पांचवें पार्ट के बारे मैं अपडेट देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जब निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के को प्रमोट कर रहे थे, तब उन्होंने उस दौरान इस बात पर मोहर लगाई थी कि उनकी कॉमेडी फ्रेंचाइजी की फिल्म बनने जा रही है। अब हाल ही में उनकी फिल्म फ्रेंचाइजी का मोस्ट पॉपुलर कैरेक्टर लक्ष्मण ने इस बात पर मोहर लगा दी है और श्रेयस तलपड़े ने गोलमाल की शूटिंग पर डिटेल भी शेयर की है।
श्रेयश तलपड़े गोलमाल 5 में अहम किरदार निभाएगे :
श्रेयस तलपड़े ने अपने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए बताया कि पांडेमिक से पहले रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 के बारे में डिक्लेरेशन दिया था, लेकिन सब प्लेन डिस्टर्ब हो गया और कोविद के कारण इस प्रोजेक्ट को डिले करना पड़ा। श्रेयश ने बताया कि अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी और उम्मीद है कि अगली दिवाली ही गोलमाल 5 रिलीज भी हो जाए। उन्होंने यह भी बताया कि मूवी उन सभी के दिलों के बहुत करीब है।यानी फिल्म अगले साल तक तो सिनेमाघरों में आ ही जाएगी।
साथ ही श्रेयश ने इस बात को भी अपनी बातों से कंफर्म कर दिया की फिल्म मैं उनका होना कंफर्म है और साथ में अन्य करैक्टर भी वही होंगे लेकिन उन्होंने फिल्म की कास्टिंग को लेकर ऐसा कुछ भी खुलासा नहीं किया है। ना ही फिल्म में कौन सी हीरोइन इस बार होने बाली है वह भी नहीं बताया है। अभी इस पर खुल कर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फिल्म के आने की बात पक्की हो गई है।
अक्षय कुमार के साथ “वेलकम टू द जंगल” में श्रेयश तलपड़े आएंगे नज़र :
श्रेयस तलपडे के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात तो वह आने वाले समय में कई मराठी फिल्मों में नजर आने वाले हैं साथ ही वह मोस्ट पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी वेलकम के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के साथ “वेलकम टू द जंगल” में भी काम कर रहे हैं और उसमें वह अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं बता दें कि श्रेयस तलपड़े को फिल्म की के शूटिंग के दौरान लौटते समय हार्टअटैक आ गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था उनके दिल का दौरा पढ़ने की खबर ने हर किसी को चौका दिया था, लेकिनअब वह फिट है और अपने काम पर वापस लौट चुके हैं।
