BCCI Annual Contract List : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा बुधवार को करदी है। जाहिर की गई लिस्ट मैं कई नए खिलाड़ियों केनाम शामिल है, तो कई पुराने खिलाड़ियों के नाम लिस्ट में नहीं है उन्हें इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा गया है। जिसमें श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले बीसीसीआई ने इन खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने बीसीसीआई की बात नहीं मानी है, जिसकी वजह से बीसीसीआई नाराज है और इन खिलड़ियों को इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखा गया है।

खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में बांटा गया :

बीसीसीआई ने इन खिलड़ियों को चार कैटेगरी में बात है सालाना प्लेयर रिटेनर शिप 2023 24 में 30 खिलाड़ियों चार कैटिगरीज ए +, ए ,बी ,सी में बांटा गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए है। इस लिस्ट में नए खिलाड़ियों के नाम को शामिल कियागया है लेकिन कुछ पुराने खिलाड़ी को शामिल नहीं कियागया है। जिसमें ईशान किशन और श्रेयस अय्यर टॉप पर हैं।

घरेलू क्रिकेट में ना खेलने को लेकर हुए विवाद का इशान किशन और श्रेयस अय्यर को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। बीसीसीआई के द्वारा जारी किए गए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन दोनों प्लेयर्स का नाम नहीं है। इन्हें इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है जबकि हाल ही में अच्छा प्रदर्शन कर रहे केएल राहुल , शुभ्मन गिल और मोहम्मद सिराज को एक ग्रेड में रखा गया है।

  • ग्रेड A+ में 4 खिलाड़ी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, बुमराह और जडेजा ।
  • ग्रेड A में 6 खिलाड़ी: अश्विन, शमी ,सिराज, हार्दिक पांड्या ,केएल राहुल और शुभमन गिल।
  • ग्रेड B में 5 खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव,अक्षर पटेल,यशस्वी जयसवाल।
  • ग्रेड C में 15 खिलाड़ी: इसमें रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड, शार्दुल ठाकुर ,शिवम दुबे ,रवि बिश्नोई ,जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन ,अर्शदीप सिंह ,के एस भारत ,प्रसिद्ध कृष्णा ,आवेश खान और रजत पाटीदार शामिल है।

इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका चमकी किस्मत :

बीसीसीआई के इस नए कॉन्ट्रैक्ट में कई नए खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई है बीसीसीआई ने कांट्रेक्ट लिस्ट में इन सभी के नाम को शामिल किया है पिछले साल इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार और तेज गेंदबाज मुकेश यादव कुमार की किस्मत चमकी है उनका नाम इस लिस्ट में ग्रेड सी में शामिल किया गया है। ग्रेड के हिसाब से इन सभी खिलाड़ियों को सलाना इनकम दी जाती है। बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों को अलग से कॉन्ट्रैक्ट देने की परंपरा भी निकाली है।

इस नए कॉन्ट्रैक्ट और अलग कॉन्ट्रैक्ट में आकाशदीप विजय कुमार वैशाख उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वाथ कवेरप्पा के नाम शामिल है। बता दे की ग्रेड ए+ खिलाड़ियों को सालाना साथ करोड रुपए दिए जाते हैं। जबकि ग्रेड ए के खिलाड़ियों को तीन करोड रुपए और ग्रेड बी के खिलाड़ियों को 5 करोड रुपए मिलते हैं, ग्रेड सी खिलाड़ियों को एक करोड रुपए दिए जाते हैं।

कांट्रेक्ट में शामिल होने का एक और मौका :

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर और इशान किशन को बीसीसीआई ने केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से बाहर कर दिया है ,लेकिन अभी भी इन खिलाड़ियों के पास कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने का मौका है। दोनों ही बीते कुछ साल से व्हाइट बॉल फॉर्मेट में टीम इंडिया का परमानेंट हिस्सा बन चुके है। श्रेयश अय्यर तो सभी फॉर्मेट में खेलने वाले प्लेयर थे, दोनों के भीतर टैलेंट की कोई कमी नहीं है। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट ना मिलने के पीछे सबसे बड़ी वजह दोनों क्रिकेटर्स की नाफरमानी है जो उन्होंने नेशनल टीम के साथ खेलने पर दिखाई है।

इशान किशन ने निजी कारणों से खुद को साउथ अफ्रीका के दौरे से बाहर कर लिया था। और हाल ही में डीवाई पाटिल t20 टूर्नामेंट में वापसी की है, दूसरी और श्रेयस अय्यर को राष्ट्रीय क्रिकट अकादमी ने फिट घोषित किया था, लेकिन बाद में मैंचो में वह भारत या मुंबई के लिए नहीं खेले। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सिफारिश के करने के लिए जिम्मेदार चयन करता निराश थे कि इशान किशन ने खेल से दूर अपने समय का उपयोग बड़ौदा में अपने आईपीएल कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ ट्रेनिंग के लिए किया है इसी तरह श्रेयस अय्यर मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने की वजह कोलकाता नाइट राइडर्स के प्री सीजन कैंप में थे।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि चयन कर्ताओं को अय्यर और किशन की क्षमताओं पर कोई संदेह नहीं है हालांकि एमसीए उन्हें फिट मानता है लेकिन वह खुद को टेस्ट सीरीज के लिए अनुपलब्ध करते हैं तो बीसीसीआई उन्हें अनुबंध नहीं दे सकता। अगर उन्हें आईपीएल के बाद शानदार प्रदर्शन के बलबूते टीम में चुना जाता है और वह प्रो राटा अनुबंध के सारे मानदंडों को पूरा करते हैं तो उन्हें केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *