बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता माने जाने वाले विक्रांत मैसी कुछ दिनों पहले बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म “12th फेल” से धमाल मचा चुके हैं। 12th फेल फिल्म के बाद से वह खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म ने पूरे भारत का दिल जीत लिया, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो शानदार कमाई की ही साथ ही इस फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जोरदार कलेक्शन किया।

12th फेल से बने अलग पहचान अब ला रहे हैं नई सच्ची घटना पर आधारित फिल्म :

12th फेल हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक बन गई है। जिस तरह से इस फिल्म को लेकर फिल्म क्रिटिक्स सिलेबस और फैंस का पॉजिटिव रिस्पांस मिला था बीते साल के अंत में इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म के बाद अब विक्रांत की यह फिल्म 12th फेल छोटे पर्दे पर भी प्रसारित होने जा रही है। फिल्म के बाद से विक्रांत मैसी के अभिनय के लोग दीवाने हो गए।

फिल्म को इतना अच्छा रिस्पांस मिला की फिल्म काफी हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस लगी रही और खूब अच्छी कमाई की। इस फिल्म में एक यूपीएससी एस्पायरेंट की कहानी को और उसके संघर्ष को दर्शाया है, जो की एक सच्ची कहानी है और इस फिल्म में कभी हार ना मानने पर भी जोर दिया गया है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का यह दिग्गज अब अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहा है। और एक बार फिर बॉलीवुड पर धाक जमाने के लिए अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जितने एक शानदार फिल्म ला रहे हैं। जिसका नाम “द साबरमती रिपोर्ट” है

दिल दहला देने वाले सच को उजागर करेगी द साबरमती रिपोर्ट :

विक्रांत मैसी अपनी अपकमिंग फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” को लेकर चर्चा में चल रहे हैं, विक्रांत ने अपनी फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें झकझोर देने वाली गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के जलने की दर्दनाक कहानी को दर्शाया है। फिल्म के मेकर्स ने साबरमती एक्सप्रेस की दुखद घटना में जान गवाने वाले लोगों को वीडियो के जरिए श्रद्धांजलि भी दी है। उन्होंने वीडियो के जरिए सभी को एक दिलचस्प कहानी का एक छोटा सा नमूना दिखाया है ।

एक और सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ला रहे विक्रांत मैसी :

बता दें की फिल्म साबरमती रिपोर्ट में 27 फरवरी 2002 की सुबह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में हुई दुर्घटना की कहानी दिखाई गई है। जब इस ट्रेन में दंगाइयों ने आग लगा दी थी। इस घटना में 59 हिंदू तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, जो अयोध्या से लौट रहे थे। यह घटना भारत में होने वाली सभी दर्दनाक घटनाओं में से एक मानी जाती है। इस घटना के मामले में ट्रायल कोर्ट ने 2011 में 31 लोगों को दोषी ठहराया था। फिल्म के मेकर द्वारा जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें विक्रांत एक पत्रकार के रूप में नजर आ रहे हैं वह गोधरा के स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस में लगी आग पर खबरें बोलते नजर आ रहे हैं और अचानक रुक जाते है।

फिल्म की स्टार कास्ट और कब रिलीज होगी “द साबरमती रिपोर्ट” :

यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा बनाई जा रही है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी तो लीड रोल में नजर आएंगे ही उनके अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की रिलीज डेट को भी रिवील कर दिया गया है विक्रान्त और राशी खन्ना की यह सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म 3 मई को सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी। बता दें की राशि खन्ना इस फिल्म से पहले फिल्म योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ लीड रोल में फिल्म में नजर आने वाली है।

फिल्म के रिलीज होने के बाद इस घटना से जुड़े कई राज खुलने वाले हैं जो फिल्म में विक्रांत और राशि खन्ना उजागर करेंगे यह दोनों ही फिल्म में रिपोर्टर्स की भूमिका निभाने वाले हैं। जिस तरह मेकर्स ने वीडियो को शेयर किया है उसे फिल्म की कहानी का तो अंदाजा लग ही गया है और साथ ही राशि खन्ना और विक्रांत मैसी के कैरेक्टर का भी अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म में यह रिपोर्टर्स की भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *