बॉलीवुड के शानदार अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म “योद्धा” को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं कुछ दिनों पहले ही फिल्म मार्क्स ने फिल्म का शानदार पोस्ट जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और अब मार्क्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है जो कि बाद ही धमाकेदार है। सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आर्मी ऑफिसर के अवतार में नजर आने वाले हैं।

धमाकेदार ट्रेलर हुआ लॉन्च :

सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म योद्धा का ट्रेलर रिलीज होते ही इस सोशल मीडिया समेत हर जगह काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस और फिल्म के आने काव्य सभी से इंतजार कर रहे हैं। हालही में योद्धा का शानदार ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे देखकर देशभक्ति की भावना जागृत होना आम बात है आम बात है। बता दें कि डायरेक्टर्स रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से देशभक्ति की मिसाल कायम करने जा रहे हैं।

एक्टर की अपकमिंग फिल्म “योद्धा” में वह एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं लंबे समय से यह फिल्म चर्चा में चल रही थी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के सथ साथ राशि खन्ना लीड रोल में नजर आएंगी। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा था अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे देखकर तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे।

कुछ समय पहले ही फिल्म योद्धा के मार्क्स के द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है और 29 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी सराहा है। फिल्म के इस ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा शानदार आर्मी ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं।

क्या होगी फिल्म की कहानी :

फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फिल्म की कहानी का काफी ज्यादा अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस तरह से अपने पिता की तरह सिद्धार्थ मल्होत्रा भारतीय सेना में शामिल हो जाते हैं और वह देश की सेवा करते हैं। इस दौरान वह कई खतरनाक मिशन को भी अंजाम देते हैं। लेकिन फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब सिद्धार्थ मल्होत्रा को आर्मी से निकाल दिया जाता है। इसके बाद इस सस्पेंस को ट्रेलर में बरकरार रखा गया है। अगर फिल्म के ट्रेलर की बात की जाए तो यह बड़ा ही शानदार रहा है।

योद्धा की स्टार कास्ट :

इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा आर्मी ऑफिसर के लीड रोल मैं नजर आने वाले हैं। अगर फिल्म की और स्टार कास्ट की बात की जाए तो फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फीमेल लीड रोल में राशि खन्ना नजर आने वाली है। ऐसा पहली बार होगा जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। फिल्म में दिशा पाटनी और रोनित रॉय की झलक भी दिखने को मिलेगी।

फिल्म योद्धा कब होगी रिलीज ?

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टार फिल्म “योद्धा” इस साल की उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बताई जा रही है। फिल्म शेरशाह की तरह इस इस फिल्म में भी वह आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आनेवाले हैं। योद्धा के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस अब फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म योद्धा की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है फिल्म 15 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की ट्रेलर में सिद्धार्थ माल मल्होत्रा का एक शानदार डायलॉग दिखाया गया है जो बहुत ज्यादा वायरल भी हो रहा फिल्म के ट्रेलर में वह कहते हैं मैं रहूं ना रहूं देश हमेशा रहेगा डायलॉग से इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यह फिल्म बहुत ही शानदार होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *