भारत के सबसे विख्यात और सबसे अमीर उद्योगपतियों में जाने माने जाने वाले उद्योग मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का प्री वेडिंग प्रोग्राम लगभग तीन दिन तक चला और रविवार को इसका समापन हो गया। इस प्रोग्राम में देश-विदेश के कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई। तीन दिन तक सभी मेहमानों ने खूब जमकर मस्ती की और रविवार को सभी खूब झूमते थिरकते नजर आए।
डांडिया की धुन पर थिरके मेहमान :
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के प्री वेडिंग सेरेमनी के आखिरी दिन रविवार को विवाह के लग्न यानी विवाह का मुहूर्त निकाला गया और इसका लेखन हुआ। इसी के साथ तीन दिन के समारोह का समापन हो गया। दूसरे दिन गुजराती डांडिया भी हुआ। इसमें महेंद्र सिंह धोनी को मुकेश अंबानी ने डांडिया पकड़ना और खेलना सिखाया। देश-विदेश से आए सभी मेहमान डांडिया की धुन पर खूब नाचते, झूमते और थिरकते नजर आए। नीता और मुकेश अंबानी के साथ अनंत और राधिका मर्चेंट ने हिंदी गाने पर अपनी प्रस्तुति दी।
प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में दिखा बॉलिवुड और टॉलीबुड :
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से जुलाई में शादी करने वाले हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन फिलहाल गुजरात के जामनगर में तीन दिन तक चले। 1 मार्च से शुरू हुए प्री वेडिंग फंक्शन का आज 3 मार्च को आखिरी दिन रहा। इस ग्रैंड इवेंट के लिए लगभग पूरे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, बिजनेस और खेल जगत की मशहूर हस्तियां जामनगर पहुंची और सभी ने इस सेरेमनी को खूब एंजॉय किया।

वहीं, मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में इस सेलिब्रेशन और वेन्यू की नई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में आधे से ज्यादा बॉलीवुड दिखाई दिया। वही टॉलीवुड के भी कई जाने माने सितारे नजर आए। जिनमें अमिताभ बच्चन से लेकर रजनीकांत तक ने शिरकत की और भारतीय दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ समारोह में शामिल हुए और इंजॉय करते नजर आए।
अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में दूसरे दिन बॉलीवुड सितारों का डांस देखने को मिला। पहले दिन रिहाना का परफॉर्मेंस हुआ जिसमे मेहमानों और अंबानी परिवार ने खुशियां मनाई। तो दूसरे दिन दिलजीत ने रौनक लगाई। साथ ही शाह रुख खान, सलमान खान, करीना कपूर, आमिर खान, सैफ अली खान, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर समेत कई सेलेब्स ने डांस किया।
दिलजीत दोसांझ ने दी शानदार परफॉर्मेंस झूमे सितारे :

पिछले तीन दिनों से जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग का सेलिब्रेशन की धूम देखने को मिल रही है। रविवार को यानि 3 मार्च को इस सेलिब्रेशन का आखिरी दिन रहा जिसमें सभी कलाकार खुशी मनाते दिखे। कई खास तरह की सेरेमनी का आयोजन हुआ। पहले दिन इस फंक्शन में हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने स्टेज पर आग लगाई। तो वहीं दूसरे दिन पंजाबी मशूर गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता और सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया।
ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे राजा अनंत अंबानी सिंगर दिलजीत दोसांझ से खास रिक्वेस्ट करते नजर आ रहे है। सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिंगर की परफॉर्मेंस की खास झलक देखने को मिल रही है। इस वीडियो की शुरुआत अनंत अंबानी से होती है जो सिंगर को कहते हैं, दिलजीत भाई 20 मिनट और कम से कम।
दूल्हे राजा अनंत अंबानी की बात सुन दिलजीत जवाब में कहते हैं, सर 20 क्या 30 मिनट और, सिंगर का जवाब सुन अनंत बेहद खुश होते हैं और झूमने लगते हैं। दरअसल, दिलजीत दोसांझ के परफॉर्म का वक्त खत्म हो गया था, जिसके बाद अनंत ने खास रिक्वेस्ट की और फिर से गाना बजाना शुरू हुआ।
