अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा जल्द ही अपनी सबसे शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। साल 2024 की रणदीप हुड्डा की सबसे ज्यादा चर्चित और अवेटेड फिल्म “स्वतंत्र वीर सावरकर” जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। बीते दिन 4 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म में स्वतंत्र सेनानी वीर सावरकर के संघर्ष को बताया है। जो उन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने के लिए किया था।

वीर सावरकर के रोल में रणदीप ने जीता सबका दिल :

रणदीप हुड्डा स्टारर स्वातंत्र्य वीर सावरकर क्रांतिकारी नेता विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है। फिल्म में अभिनेता ने सावरकर की भूमिका निभाई है। रणदीप भारत को आजादी दिलाने वाले उस महान नेता की कहानी लेकर आए हैं, जिनसे लोग कम वाकिफ हैं।ट्रेलर में अभिनेता एक-एक सीन आपके रोंगटे खड़े कर देगा।रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर की भूमिका में बिल्कुल न्याय किया है। ट्रेलर देख यह साफ पता चलता है कि उन्होंने इस किरदार को निभाया नहीं, बल्कि जिया है। एक-एक सीन में रणदीप, सावरकर की झलक दिखाते हैं।

अंकिता लोखंडे ने निभाया अहम किरदार :

टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आई है। उन्होंने भी अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म में अंकिता लोखंडे का भी अहम रोल है। वह सावरकर की पत्नी यमुना बाई की भूमिका में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से अपने फैंस को इंप्रेस किया है। अंकिता लोखंडे ने कंगना रनौत के साथ मणिकर्णिका में भी काम किया था जिसमे उनका किरदार बहुत अच्छा था, उसमे भी उन्होंने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था।

क्या दिखाया गया है ट्रेलर में :

फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर की कहानी दिल को छू जाने वाली है। हम सबको बताया गया है कि भारत को आजादी अहिंसा से ही मिली है। यह वो कहानी नहीं है।’ रणदीप हुड्डा के इस डायलॉग के साथ स्वतंत्र वीर सावरकर के ट्रेलर की शुरुआत होती है। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे सावरकर ने अखंड भारत की लड़ाई लड़ी। भारत को आजाद करने के लिए उन्होंने किस तरह अपनी फौज खड़ी की और अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए उन्होंने एड़ी चोटी का दम लगा दिया था।

फिल्म में दिखाया गया कि कैसे उन्हे अपने क्रांतिकारी व्यवहार के चलते सावरकर को अंग्रेजों का जुल्म भी सहना पड़ा था। उन्हें दो बारा काला पानी की सजा दी गई, बुरी तरह पीटा गया। हालांकि, फिर भी सावरकर ने हार नहीं मानी और अपनी लड़ाई जारी रखी। रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर की भूमिका में बिल्कुल न्याय किया है। कुछ दिनों पहले रणदीप हुड्डा ने सावरकर को श्रद्धांजलि देते हुए बताया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए सावरकर की जिंदगी को करीब से महसूस करने के लिए खुद को कालापानी की जेल में बंद कर लिया था।

उन्होंने खुद को उसी जेल की 7 बाई 11 फुट की सेल में बंद कर दिया था, जहां 11 सालों तक सावरकर बंद रहे थे। हालांकि, अभिनेता 20 मिनट भी वहां टिक नहीं पाये। जेल की सेल से अभिनेता ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। यह सब हमारे स्वतंत्रता सेनानीयो के बेजोड़ और उच्च कोटि के संघर्ष और त्याग को दिखाता है।

कब होगी फिल्म रिलीज ?

बतौर डायरेक्टर फिल्म जगत में फिल्म “स्वतंत्र वीर सावरकर” से डेब्यू करने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म इसी साल रिलीज करने वाले हैं। फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रणदीप ने ही किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *