बॉलीवुड की शानदार अदाकारा अदा शर्मा अपनी अपकमिंग फिल फिल्म “बस्तर द नक्सली स्टोरी” को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। द केरला स्टोरी के बाद अब अदा शर्मा बस्तर द नक्सल स्टोरी में लोगों को अपनी अदाकारी से फिर एक सच्चाई से रूबरू कराने जा रही है। यह फिल्म भी थे केरला स्टोरी की तरह सच्ची घटना पर आधारित है और दिल दहला देने वाली घटनाओं को उजागर करेगी। फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका में आधा नक्सलियों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं।
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म बस्तर द नक्सली स्टोरी में नक्सलियों के आतंक की कहानी को दिखाया जाएगा। जिसमें अदा शर्मा ने एक आईपीएस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। धमाकेदार ट्रेलर के बाद अब एक खतरनाक ट्रेलर भी रिलीज कर दिया धमाकेदार गया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लोग इसे काफी पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं और अदा शर्मा के फैंस अब फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज :
अदा शर्मा की अपकमिंग फिल्म और मोस्ट अवेटेड फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में नक्सलियों के आतंक को बताया गया और बैकग्राउंड में कहां गया है कि isis और बोको हरम के बाद को दुनिया का तीसरे सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन नक्सलबाद घोषित किया गया है फिर बेरहमी से जवानों को मार गिराया जाता है , और एक नक्सली बड़े गौरव के साथ कहता है कि उसने कैसे 76 जवानों को मौत की घाट उतार दिया। इस तरह ट्रेलर में खूब खून खराबा दिखाया गया है जो की सच्चाई को बयां करता है।
अदा शर्मा की अदाकारी के दीवाने हुए फैंस :
ट्रेलर में अदा शर्मा की एंट्री को शानदार तरीके से दिखाया गया है। वह फिल्म में जांबाज आईपीएस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाली है, उन्होंने अपने किरदार के साथ खूब जस्टिस किया है। उनकी मेहनत ट्रेलर में साफ नजर आ रही है। आईपीएस अफसर के रूप में अदा शर्मा नक्सलियों का खात्मा करने के लिए अकेले लड़ाई लड़ती है। कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। नीरजा नामक आईपीएस अफसर के किरदार में अदा शर्मा छा गई है उनकी मेहनत इस किरदार में साफ नजर आ रही है।
उन्होंने उम्दा तरीके से अपना रोल निभाया है ट्रेलर में खून खराबे की कमी नहीं है। एक-एक सीन रोंगटे खड़े करने देने वाला है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शक बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हर कोई अदा शर्मा की तारीफ कर रहा है। और अब फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फिल्म की कहानी का अंदाजा लगा चुका है वैसे भी यह सच्ची घटना है जब नक्सलवाद अपनी चरम सीमा पर था और भारतीय जवानों का लगातार खून हो रहा था।
कब होगी फिल्म रिलीज :
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी में अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया है। वह फिल्म में आईपीएस अफसर की भूमिका में नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। अदा शर्मा के फैंस फिल्म का बेसब्री से बड़े पर्दे पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म भी नक्सलवाद जैसी बुराइयों की सच्ची घटना पर आधारित है। अदा शर्मा स्टारर फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म के निर्माता विपुल को फिल्म अनाउंसमेंट पर मिली थी जान से मारने की धमकी :
फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह है फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने वही फिल्म में लीड रोल अदा शर्मा ने निभाया है। फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह बताते हैं कि जब उन्होंने फिल्म बनाने का अनाउंसमेंट किया था अब उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थी। लेकिन उन्होंने फिर भी फिल्म बनाने का निर्णय नहीं बदला और फिल्म बना डाली।
