बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कई बार बड़ी-बड़ी फिल्मों की टक्कर होती आई है, यानी एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुई है। कुछ ऐसा ही मार्च में भी होने जा रहा है। फिल्मौ के क्लेश को लेकर खबरें आ रही है। बॉलीवुड के शानदार सितारों की फिल्में एक बार फिर से एक ही दिन रिलीज होने वाली है। एक ही दिन फिल्मों के रिलीज होने से दोनों ही फिल्मों की कमाई पर असर होता है।
साल 2023 में कई बड़ी फिल्मों के बीच हुआ था क्लेश :
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के क्लेश अक्सर होते रहते हैं साल 2023 में तो बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के क्लेश फिल्मों हुए और सभी फिल्मों ने शानदार कमाई करते हुए 500 करोड़ तक का आंकड़ा पार किया। और अब साल 2024 में मार्च में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है अदा खान शर्मा की फिल्म “बस्तर द नक्सल” और सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी समेत मल्टीस्टार फिल्म मर्डर मुबारक एक ही दिन रिलीज होने जा रही है लेकिन इन दोनों फिल्मों का रिलीज प्लेटफॉर्म अलग अलग है।
साल 2023 में बॉलीवुड सुपरस्टार की गई बड़ी फ़िल्में और कई बड़ी बजट फिल्में आई। जिनमें टॉलीवुड की मूवीस भी शामिल थी इन सभी फिल्मों के बीच कॉफी क्लास हुआ लेकिन सभी शानदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए। इनमें पठान ,जवान, सालार ,टाइगर 3, ओमजी 2, ड्रीमगर्ल 2, गदर 2 आदि फिल्में शामिल हैं। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि क्लास होने के बाद भी फिल्मों ने करोड़ों का कारोबार किया और रिकॉर्ड कायम किये।
मार्च 2024 में होगा इन फिल्मों के बीच क्लेश :
इस साल मार्च में भी कई फिल्मों के क्लेश होने वाला है। जिसमें अदा खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी और मल्टी स्टारर फिल्म “मर्डर मुबारक” शामिल है। अदा खान की मोस्ट अवेटेड और सच्ची घटना पर आधारित फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी 15 मार्च को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म दर्शकों के लिए सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी, लेकिन इसी के साथ मल्टी स्टारर फिल्म जिसमें सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, करिश्मा कपूर समेत कई स्टार शामिल है यह फिल्म भी 15 मार्च को ही रिलीज होने वाली है।
लेकिन इन फिल्मों की रिलीज के बीच एक बड़ी बात यह है कि यह फिल्में अलग-अलग प्लेटफार्म पर रिलीज होगी बस्तर थे नक्सल स्टोरी सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी तो वही मर्डर मुबारक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। सारा अली खान इन दोनों अपने आगामी फिल्म मर्डर मुबारक के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में सारा अली खान ,पंकज त्रिपाठी ,करिश्मा कपूर, संजय कपूर ,विजय वर्मा ,डिंपल कपाड़िया समेत कई स्टार नजर आने वाले हैं।
क्या है इन फिल्मों की कहानी :
फिल्म मर्डर मुबारक ईद के इर्द-गिर्द घूमती नजर आने वाली है जिसकी पड़ताल पुलिस बने पंकज करते हैं सभी पंकज के दायरे में आ जाते हैं। यह फिल्म अनुजा चौहान की किताब “क्लब यू टू डेथ” पर बेस्ट है फिल्म मैं पहले जानवी कपूर नजर आने वाली थी लेकिन बाद में उनकी जगह सर को दे दी गई। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमे फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ट्रेलर की शुरुआत दिल्ली की एक क्लब से होती है। जहां रईस लोग पार्टी कर रहे होते हैं उनकी पार्टी में रंग में भंग पड़ जाता है जब उस क्लब में एक कत्ल हो जाता है और पंकज त्रिपाठी आ जाते है।
वहीं अगर फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी की कहानी की बात की जाए तो यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है जिसमें बस्तर एरिया के नक्सलबाद के बारे में बताया गया है और इस फिल्म में अदा शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है। वह इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का रोल अदा कर रही है जिसने नक्सलवाद को हटाने का जिम्मा लिया है। इस फिल्म की कहानी बहुत ही दमदार है और अब दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बड़े ही उत्साहित हैं। देखना यह होगा की फिल्मैं एक दिन रिलीज होगी और कौन सी कमाई में आगे जाती है।
