सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “मर्डर मुबारक” को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में सारा ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म “मर्डर मुबारक” एक कत्ल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जो बहुत ही इंटरेस्टिंग नज़र आ रहा है। यह फिल्म एक मल्टी स्टारर फिल्म है।
धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज :
सारा अली खान की अपकमिंग मल्टी स्टारर फिल्म “मर्डर मुबारक” काफी चर्चा में चल रही है। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ कई बड़े सितारों ने काम किया है। जिसमें पंकज त्रिपाठी, करिश्मा कपूर, संजय कपूर, विजय वर्मा शामिल हैं। निर्माता दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म बैनर तले बनी “मर्डर मुबारक” फिल्म को लेकर बीते दिनों से काफी बात हो रही है। इस फिल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में करिश्मा कपूर के कमबैक के तौर इस मूवी को देखा जा रहा है।
सोमवार को मेकर्स की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई थी कि मंगलवार 5 मार्च को मर्डर मुबारक को ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। निर्धारित समयानुसार इस ओटीटी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। इस ट्रेलर में एक्टर पंकज त्रिपाठी एसीपी भवानी सिंह के किरदार में एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते नजर आ रहे हैं। खूनी के सस्पेक्ट के तौर पर उनके निशाने पर करिश्मा कपूर, सारा अली खान और विजय वर्मा जैसे कई कलाकार है।
इनके अलावा तिस्का चोपड़ा, संजय कपूर और डिंपल कपाड़िया भी पंकज की इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को और भी उलझा रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो मर्डर मुबारक का ये ट्रेलर काफी दिलचस्प है।यह फिल्म सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी का कॉम्बिनेशन है उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म दर्शको को काफ़ी अच्छी लगेगी।
मर्डर मुबारक की स्टार कास्ट :
फिल्म के टाइटल से साफ़ समझ आ गया है कि यह फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। फिल्म में कॉमेडी का भी फुल डोज होगा साथ ही सनपैंस और थ्रिलर भी नजर आएगा। मूवी में सारा अली खान , डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा, पंकज त्रिपाठी, करिश्मा कपूर, विजय वर्मा और सुहैल नायर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, जबकि निर्माण दिनेश विजन ने किया। यह मूवी 15 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
खास बात यह है कि इस फिल्म से बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और अपने समय की शानदार अभिनेत्री करिश्मा कपूर 11 साल बाद इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं, वो भी ओटीटी के साथ, करिश्मा कपूर केफैंस उन्हें दोबारा फिल्म मैं देखने के लिए बड़ी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
मल्टी स्टारर फिल्म मर्डर मुबारक कब होगी रिलीज :
मल्टी स्टारर फिल्म मर्डर मुबारक एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमे कॉमेडी का तड़का भी है। मेकर्स ने फिल्म का रहस्मयी ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज के बाद हर कोई इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार करने लगा है। 15 मार्च 2024 को इस सस्पेंस थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ जायगा।
यह एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म है जिसमें काफी सारे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। सारा अली खान ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है अब फिल्म में ही देखना होगा कि उनका रोल कितना दमदार रहता है। और फिल्म में कातिल कौन है।
