बॉलीवुड की शानदार अदाकारा और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने कल अपना 27वां जन्मदिन मनाया हैं। इस स्पेशल डे पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से ढेर सारी बधाईयां मिली सभी ने उनके अच्छे भविष्य के लिए कामना की हैं। इतना ही नहीं, बल्कि जाह्नवी के बर्थ डे पर उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट से कुछ बड़ी अनाउंसमेंट भी हो रही है। जान्हवी कपूर की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है और उनकी अगली फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
आरसी16 में सुपरस्टार राम चरण के साथ आयेंगी नज़र :
बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री और अपनी अदाकारी से धाक जमाने वालीं जाह्नवी कपूर को फिल्म फ्रैटर्निटी से ढेरों बधाई मिल रही है। उनके बर्थ डे पर साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है यानि रामचरण की अगली फिल्म में जान्हवी की इंट्री पक्की हो गई है।जाह्नवी की एंट्री ‘आरसी 16’ में कन्फर्म हो गई है। मगर फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है। जाह्नवी की एक और अपकमिंग साउथ फिल्म ‘देवरा’ से उनका न्यू लुक सामने आ चुका है। हाल ही में जाह्नवी की एंट्री राम चरण की फिल्म आरसी16 में कन्फर्म की गई। इस मूवी से अनाउंसमेंट के बाद अब जाह्नवी का एक और अपकमिंग फिल्म देवरा से पोस्टर सामने आया है।
देवरा की टीम ने जान्हवी को किया bday विश :
देवरा’ टीम की ओर से जाह्नवी कपूर को सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर विश किया गया है। उन्होंने एक्ट्रेस का न्यू लुक दिखाते हुए ‘थंगम’ को विश किया है। इस लुक में जाह्नवी साइड पोज दिए कैमरे की ओर देखती और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। जाह्नवी फिल्म में गांव की लड़की का रोल कर रही हैं, इसलिए उनका लुक भी सिंपल रखा गया है। फिल्म से जाह्नवी का नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा। वहीं, एक्ट्रेस ने फोटो पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि मैं सेट पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती।
फिल्म देवरा में है अहम किरदार :
जानवी कपूर ने निर्माता निर्देशक धड़क से अपने अभिनय कैरियर में कदम रखा था। लेकिन इस फिल्म ने दर्शकों को खुश नही किया और वह फैंस का दिल नहीं जीत पाई। लेकिन वह मेहनत करती रहीं और अब वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जुनियर NTR के साथ फिल्म देवरा में अहम किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान भी अहम किरदार में हैं वह फिल्म में विलन का रोल अदा कर रहे हैं।
अब देवरा जैसे बड़े प्रोजेक्ट के बाद जान्हवी की किस्मत फिर से चमक गई है क्योंकि उनकी इंट्री अब जूनियर एनटीआर के बाद राम चरन की फिल्म में भी हो गई है। राम चरण की इस फिल्म का नाम अभी डिसाइड नहीं हुआ है लेकिन इसे अभी आरसी 16 के नाम से जाना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म राम चरण के कैरियर की 16 फिल्म है इसीलिए इसका नाम आरसी 16 रखा है।
जान्हवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स :
बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी एक्टिंग से लोगों को खुश करने में सफल रहती हैं। वह बॉलिवुड के बाद अब कई साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की फ़िल्में कर रही हैं। आरसी 16′ और ‘देवरा’ के अलावा जाह्नवी की झोली में बॉलीवुड की भी कुछ फिल्में हैं। फैंस उन्हें राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में देखेंगे और वरुण धवन के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर भी वह वरुण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।
