बॉलीवुड के शानदार अभिनेता में माने जाने वाले अभिनेता अजय देवगन और माधवन पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ विपरीत रोल में नजर आने वाले हैं। माधवन और अजय देवगन की फिल्म “शैतान” कल सिनेमाघरो में रिलीज होने जा रही है। अजय देवगन की यह फिल्म एक बहुचर्चित फिल्म है जो अपने अनाउंसमेंट के दिन से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसका इंतजार अजय देवगन के फैंस तो करही रहे हैं, लेकिन माधवन को नेगेटिव रोल में देखने के लिए माधवन के फैंस भी काफी लंबे समय से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

सस्पेंस, थ्रिलर और डर से भरपूर है फिल्म :

अजय देवगन और माधवन स्टार फिल्म कल सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है यह फिल्म एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जो की सस्पेंस से भरी हुई है अजय देवगन की यह साल 2024 की पहली फिल्म है लंबे वक्त से इस मूवी को लेकर चल चाय हो रही हैं और माधवन और ज्योतिका जैसे कलाकार भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। शैतान फिल्म की रिलीज मैं केवल एक दिन बाकी है। इस फिल्म के जरिए दशक पहली बार माधवन को इस खतरनाक किरदार में देखेंगे।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई हॉरर फिल्में बन चुकी है जिनमें वीराना, राज और 1920 जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं। लेकिन डायरेक्टर विकास बहल की “शैतान” इन सबसे एक दम हटके बताई जा रही है। ये एक सुपर नेचुलर हॉरर थ्रिलर मूवी है। इस तरह की डरावनी मूवी बॉलीवुड में बहुत कम देखने को मिलती हैं और बनती भी कम हैं। ऐसे में शैतान के जरिए आपके पास बड़े पर्दे पर नए तरह का हॉरर देखने का स्पेशल मौका है। फिल्म शैतान के जरिए पहली बार अजय और माधवन एक साथ बड़े पर्दे पर काम करते दिखेंगे। ।

प्री बुकिंग में झंडे गाड़ रही शैतान :

अजय देवगन और माधवन की अपकमिंग फिल्म शैतान का बज भले ही दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा ना हो, लेकिन इस फिल्म के पहले दिन के शो की टिकट धड़ाधड़ बिक रहे है। अगर शैतान की टिकट बुकिंग की बात करें तो शैतान की अब तक टोटल 89 हजार से अधिक टिकट बिक चुकी हैं। ये सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुकिंग नंबर हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैतान ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन से अब तक टोटल 2.07 करोड़ रूपए का बिजनेस कर लिया है, जो रिलीज से पहले एक काफी अच्छा आंकड़ा है।

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और जियो सिनेमा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘शैतान’ के बज को देखते हुए इस फिल्म के शोज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कल तक फिल्म को इंडिया में सिर्फ 5 हजार के करीब ही शोज सिनेमाघरों में दिए गए थे, लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़ गया है और 9,325 हजार तक पहुंच चुका है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई और दिल्ली के अलावा इस फिल्म की सबसे ज्यादा टिकट मध्यप्रदेश में बिकी हैं, वहां पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा जा रहा है।

शैतान स्टार कास्ट और रिलीज़ डेट :

बॉलीवुड के निदेशक विकास बहल के द्वारा निर्देशित फिल्म शैतान का तीसरा रिलीज हो चुका है इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन और ज्योति का मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं इस मूवी में आर माधवन विलन का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे तो वहीं ज्योतिका और अजय देवगन पति-पत्नी के रूप में नजर आएंगे इस फिल्म का टीजर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया था जो बहुत ही डरावना और सुपरनैचुरल पावर्स को दर्शाने वाला था।

विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म शैतान जिसमें आर माधवन और अजय देवगन ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया है उनके साथ ज्योतिका भी नजर आए हैं। इस फिल्म में अच्छाई और बुराई की लड़ाई देखने को मिलने वाली है यह एक अनोखी कहानी है जो इसी साल 8 मार्च 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म “शैतान” के अलावा अजय देवगन इस साल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रोहित शेट्टी के द्वारा बनाई गई सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *