बॉलीवुड के टॉप निर्देशकों में माने जाने वाले निर्देशक संजय भंसाली अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज “हीरामंडी” लेकर आ रहे हैं। जब से इस वेब सीरीज की अनाउंसमेंट हुई है तभी से यह चर्चा का विषय बनी हुई है। यह वेब सीरीज एक मल्टी स्टारर वेब सीरीज है। जिसमें कई बड़ी एक्ट्रेस दिखाई देने वाली है। बॉलीवुड के किंग निदेशकों में माने जाने वाले निर्देशक संजयलीला भंसाली अपनी बड़ी बजट फिल्मो , भव्य सेट्स एवं आईकॉनिक कॉस्टयूम के लिए जाने जाते हैं। कुछ ऐसा ही हीरामंडी में भी नजर आने वाला है।

भंसाली बेब सीरीज हीरा मंडी से अपना ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने जा रहे हैं। वही इस वेब सीरीज का पहला गाना सकल बन आज 9 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। जो रिलीज होने के बाद ही काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में देखा जा सकता है कि भव्य सेट के साथ शानदार कलाकारों की जोड़ी ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। इस फिल्म में रिचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, दिव्या दत्ता, मनीषा कोइराला ,सोनाक्षी सिन्हा जैसी बड़ी एक्ट्रेस ने काम किया है।

काफ़ी पसंद किया जा रहा “हीरामंडी” का पहला गाना :

भव्य सेट के साथ शानदार कलाकारों की जोड़ी ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। इस पूरे सेट को गोल्डन रंग से सजाया गया है। वहीं, इसमें नजर आ रही एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा सेख और दिव्या दत्ता ने भी गोल्डन रंग के कपड़े पहने हैं। सभी नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को अमीर खुसरो ने लिखा है और इसे राजा हसन ने अपनी आवाज में गाया है। ये गाना मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘सौंदर्य, शक्ति और अनुग्रह के साथ खिलने वाले फूलों के मौसम का जश्न मनाने के लिए वसंत ऋतु में कदम रखें’।

फैंस को भी यह सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘राजा हसन की आवाज में एक शास्त्रीय सॉन्ग एक राग है। “हीरामंडी: द डायमंड बाजार” में तीन या चार नहीं, बल्कि 6 से 7 गाने होंगे। ऐसे में यह भी बताया गया कि डायरेक्टर ने इस सीरीज के संगीत पर लगभग एक साल तक काम किया हैं, जो उनके दिल के बहुत करीब है। सभी एक्ट्रेस ने भी सीरीज के लिए डांस ट्रेनिंग ली, ताकि वह अपने किरदार में अच्छे से ढल सकें।

फिल्म की स्टार कास्ट, रिलीज़ डेट :

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज “हीरामंडी” जब से इसका एलान हुआ है तब से ही चर्चा का विषय बनी हुई है और खूब सुर्खियां बटोर रही है। हीरामंडी में एक, दो या तीन नहीं बल्कि एक्ट्रेसेस की पूरी फोज दिखाई देने वाली है। हीरामंडी में अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल और मनीषा कोइराला दिखाई देने वाली हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, लेकिन अभी इसकी स्ट्रीमिंग डेट का एलान नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *