बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह बीते दिनों ऐक्टर, प्रोड्यूसर जैकी भगनानी से बड़े ही धूम धाम से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी के चर्चे चर्चा ने बड़ी सुर्खियां बटोरी और वह तभी से लाइमलाइट में छा गई है। दोनों ने 21 फरवरी को गोवा में 7 फेरे लिए थे। अभी एक्ट्रेस को शादी किए एक महीना भी पूरा नहीं हुआ और उनके काम पर वापस लौटने की खबरें सामने आने लगी है जी हां वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग पर वापस लौटने वाली है।
जल्द शुरु होगी “दे दे प्यार दे 2” की शूटिंग :
शादी के 1 महीने के अंदर ही रकुल प्रीत सिंह अपने काम पर वापस लौट गई है। रिपोर्टर्स के अनुसार दे दे प्यार दे के सीक्वल के लिए वह जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाली है। साल 2019 में आई फिल्म दे दे प्यार दे में रकुल प्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी, उनके साथ मेल लीड रोल में अजय देवगन और फीमेल लीड रोल के लिए तब्बू ने अहम किरदार अदा किया था। अब इस फिल्म के सीक्वल के बनने की खबरें सामने आ रही है। जिसमें रकुल प्रीतसिंह लीड रोल में नजर आने वाली है।
इस फिल्म के पहले पार्ट में उनकी जोड़ी अजय देवगन के साथ देखने को मिली थी। रकुल प्रीत ने शादी के बाद हनीमून वेकेशन पर ना जाकर अपने काम को पूरा करने का पूरा सोचा है ऐसा बताया जा रहा है कि दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग मई के मिड में शुरू हो सकती है। इस फिल्म में रकुल प्रीत अजय देवगन के साथ लीड रोल में दिखाई देने वाली है यानी दर्शकों को फिर से एक बार बड़े पर्दे पर रकुल प्रीत और अजय देवगन की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
दे दे प्यार दे का सीक्वल पार्ट 2 :
आकिब अली के निर्देशन में बनी साल 2019 मे आई फिल्म दे दे प्यार दे जिसमें रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था लोगों को बड़े पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी आई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड की शानदार अदाकारा तब्बू नेभी अहम भूमिका निभाई थी इस फिल्म का बजट लगभग 50 करोड रुपए था इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड रुपए की कमाई की थी। और अब इसी फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर फिर से यही किरदार वापस आ रहे हैं।
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह दोनों ही इस फिल्म के अलावा अपने कई प्रोजेक्ट में बिजी हैं। अजय देवगन की साल 2024 में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज होने वाली है वही रकुल प्रीत सिंह भी इंडियन टू म मैं नजर आने वाली है। अभी फिल्म दे दे प्यार दे के पार्ट 2 की शूटिंग में समय है यह मई माह में शुरू हो सकती है। जिस तरह इस फिल्म का पहला पार्ट एंटरटेनमेंट से भरा हुआ था। इस इस तरह पार्ट 2 भी शानदार होने वाला है।
