अजय देवगन और माधवन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शैतान ने सभी को चौका दिया है। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अपने ओपनिंग डे से ही धांसू कमाई शुरू कर दी थी। लेकिन अपने पहले वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा दिया जब फिल्म की कमाई में जमकर उछाल आया। फिल्म की कहानी, कास्टिंग, डायरेक्शन सभी कुछ दर्शको को काफी पसंद आ रहा है।
दर्शकों को बहुत पसंद आ रही फिल्म :
बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और माधवन इस बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं, दोनो अपनी फिल्म शैतान को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हाल ही में शिवरात्रि पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज़ की बात तो हम बाद में करेगें। लेकिन अगर हम फिल्म के रिलीज से पहले की बात करें तो यह फिल्म अपने रिलीज़ होने से पहले ही काफ़ी सुर्खियां बटोर चुकी है। जब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था तब से ही दर्शक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। फिल्म की कहानी काले जादू पर बेस्ड है। जिसमें एक्टिंग के दिग्गज माधवन ने तांत्रिक का किरदार निभाया है।
फिल्म के हर किरदार ने किया है बेहतरीन काम :
अजय देवगन और माधवन की इस फिल्म में कहानी बिलकुल अलग है जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है। फिल्म में माधवन ने नेगेटिव किरदार निभाया है लेकिन वह इस किरदार को निभाने में सफ़ल रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय से सभी को स्तब्ध कर के रख दिया है। फिल्म की कहानी काला जादू पर बेस्ड है, जिसमें माधवन एक तांत्रिक बने हैं। उन्होंने अपने कैरेक्टर के साथ कनेक्ट किया है। अगर बात फिल्म में अभिनय की हो रही है तब हम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा ज्योतिका को कैसे भूल सकते हैं।
ज्योतिका ने अजय देवगन और माधवन का भरपूर साथ दिया है। उन्होंने अपने एक्टिंग से सबको खुश किया है। ज्योतिका ने फिल्म में अजय देवगन की पत्नी और उस बेटी की मां का किरदार निभाया है जिस पर माधवन काला जादू करते हैं। उन्होंने एक मां के किरदार को बखोबी निभाया है। ज्योतिका की एक्टिंग काबिले तारीफ़ है। फिल्म में एक सीन है जब वह माधवन से लड़ती है उसमें वह छा गई हैं। इन तीनों स्टार्स ने तो फिल्म में झंडे गाड़ ही दिए हैं, साथ ही फिल्म में बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :
शानदार एडवांस बुकिंग के होने से ये अनुमान पहले ही लगाया जा रहा था कि अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन की फिल्म “शैतान” रिलीज के पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन करेगी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से इस फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं। जिसका अंदाजा फिल्म शैतान के ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के माध्यम से आसानी से लगा सकते हैं। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है।
“शैतान” के ओपनिंग कलेक्शन की बात करें, तो रिपोर्टस के अनुसार, फिल्म की शुरुआत ठीक- ठाक रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खाता 14.75 करोड़ के साथ खोला था। वहीं, दूसरे दिन के बिजनेस में उछाल आया और कमाई 18.75 करोड़ तक पहुंच गई। फिल्म का कलेक्शन रविवार को भी आगे बढ़ा ‘शैतान’ ने जंप लगाते हुए 10 मार्च को 20 करोड़ के करीब का बिजनेस कर लिया। हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं, इनमें फेरबदल संभव है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छी कमाई की। रिलीज के तीन दिनों में ‘शैतान’ ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 53.50 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।
