सार :
आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 15 मार्च को मोस्ट अवेटेड तीन फिल्में एक साथ रिलीज हो चुकी है। जिसमें बॉलीवुड के शानदार अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा अदा खान स्टार फिल्म बस्तर द नक्सली स्टोरी और धांसू फिल्म फ्रेंचाइजी की कुंग फू पांडा का चौथा पार्ट कुंग फू पांडा 4 आज रिलीज हो चुके हैं। इन तीनों फिल्मों का ही इंतजार दर्शन बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। एक साथ रिलीज होने पर तीनों फिल्मों के कलेक्शन पर थोड़ा असर तो होगा ही लेकिन यह अभी का पाना मुश्किल है कि बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म की धांसू कमाई होगी और किस फिल्म को दर्शन कम पसंद करेंगे।
“योद्धा” Vs “कुंग फू पांडा 4” Vs “बस्तर द नक्सल स्टोरी” :
अगर हम तीनों फिल्मों की बारी-बारी से बा करें तो तीनों फिल्में ही अपनी जगह पर एक अलग फैन बेस रखती हैं। जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का हर जगह बोलबाला है और सिद्धार्थ के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बड़े लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। और उन्हें आर्मी यूनिफॉर्म में एक्शन करते देखना चाह रहे थे, तो वही अदा खान की फिल्म बस्तर द नक्सली स्टोरी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। फिल्म के रिलीज होने का भी लोग काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में अदा एक आईएएस ऑफिसर बनी है जो नक्सलबाद को खत्म करने नक्सलवाद से पीड़ित लोगों के बीच जाकर नक्सलियों का सफाया करती है। वहीं अगर कुंग फू पांडा 4 यह फिल्म एक पापुलर फिल्म फ्रेंचाइजी है जो की कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।
सिद्धार्थ की योद्धा का इंतजार खत्म , अजय की शैतान को जल्द करेगी आउट :
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 15 मार्च यानी आज सिनेमाघरो में दस्तक दे चुकी है। रिलीज़ से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए मंगलवार 12 मार्च को टिकट काउंटर खोल दिए गए थे ,वहीं अब तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई भी कर ली है। अब देखना यह होगा कि आज दर्शको को फिल्म कितनी पसंद आती है। शेरशाह और मिशन मजनू के बाद “योद्धा” में एक बार फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा देश की सेवा करते हुए और एक्शन करते हुए नजर आएंगे, फिल्म मे दर्शक सिद्धार्थ को एक बार फिर आर्मी यूनिफॉर्म में देख पाएंगे। सिद्धार्थ ने अपनी फिल्म योद्धा का जोर- शोर से योद्धा का प्रमोशन किया हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” फिल्म से डेब्यू किया था और एक मेलोडी बॉय की भूमिका निभाई थी लेकिन अब वह एक एक्शन हीरो की भूमिका में नज़र आते हैं। अगर उन्ही फिल्म योद्धा की बात करें तो फिल्म की कहानी प्लेन हाईजैक के इर्द-गिर्द घूमती नजर आने वाली है। टीज़र और ट्रेलर के अनुसार फिल्म में संसद भवन को भी शामिल किया गया है। यानी फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा आतंकवादियों के छक्के छुड़ाते नजर आने वाले हैं। फिल्म के हीरो सिर्फ यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा पर देश और देशवासियों को बचाने की जिम्मेदारी है वह फिल्म में आतंकवादियों से लड़ते नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक बार फिर वह देश के लिए लड़ाई करेंगे और दुश्मनों को मार गिराने के लिए तैयार है। सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के उन स्टार्स की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं जो स्पाई एजेंट फिल्म कर रहे हैं। जहां
नक्सलियों के छक्के छुड़ाते नजर आएंगी अदा शर्मा :
बॉलीवुड की शानदार अदाकारा अदा शर्मा ने अपनी फिल्म “बस्तर द नक्सली स्टोरी” को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी अब आज फिल्म रिलीज़ भी हो गई है। द केरला स्टोरी के बाद अब अदा शर्मा बस्तर द नक्सल स्टोरी में लोगों को अपनी अदाकारी से फिर एक सच्चाई से रूबरू कराने जा रही है। यह फिल्म भी थे केरला स्टोरी की तरह सच्ची घटना पर आधारित है और दिल दहला देने वाली घटनाओं को उजागर करेगी। फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका में अदा नक्सलियों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में नक्सलियों के आतंक को बताया गया है और फिल्म में बताया गया है कि isis और बोको हरम के बाद नक्सलवाद को दुनिया का तीसरे सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। बेरहमी से जवानों को मार गिराया जाता है और नक्सली इसे गर्व की बात मानते हैं। फिल्म में खूब खून खराबा दिखाया गया है जो की सच्चाई को बयां करता है।
अदा फिल्म में जांबाज आईपीएस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाली है, उन्होंने अपने किरदार के साथ खूब जस्टिस किया है। उनकी मेहनत फिल्म में साफ नजर आ रही है। आईपीएस अफसर के रूप में अदा शर्मा नक्सलियों का खात्मा करने के लिए अकेले लड़ाई लड़ती है। कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। नीरजा नामक आईपीएस अफसर के किरदार में अदा शर्मा छा गई है उनकी मेहनत इस किरदार में साफ नजर आ रही है। उन्होंने उम्दा तरीके से अपना रोल निभाया है फिल्म में खून खराबे की कमी नहीं है। एक-एक सीन रोंगटे खड़े करने देने वाला है। वैसे भी यह सच्ची घटना है जब नक्सलवाद अपनी चरम सीमा पर था और भारतीय जवानों का लगातार खून हो रहा था। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी में अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया है। वह फिल्म में आईपीएस अफसर की भूमिका में नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। यह फिल्म भी नक्सलवाद जैसी बुराइयों की सच्ची घटना पर आधारित है।
आज से शुरू होगा कुंग फू पांडा का जादू :

बच्चों ही नही बड़ो के बीच भी पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी कुंग फू पांडा की चौथी किस्त तीसरी फिल्म के काफी लंबे समय बाद रिलीज़ हुई है, और एक नरम रीबूट के रूप में कार्य करती है जिसका उद्देश्य “ड्रैगन वारियर” पांडा पो के कारनामों के लिए प्रशंसकों की एक नई पीढ़ी का स्वागत करना है। इस फिल्म में भी वॉरियर पो लोगों को अपने ऐक्शन से हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ सकते। ड्रैगन वॉरियर पो फिल्म का स्टार है, कई अन्य पात्रों ने भी फिल्म में प्रमुख चर्चा बटोरी है।सभी की प्रिय फिल्म आज 15 मार्च को रिलीज हो चुकी है। कुंग फू पांडा बॉलिवुड की कुछ धांसू फिल्मों के साथ रिलीज हुई है, वैसे इन सभी फिल्मों का अपना अलग ही क्रेज है लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने में सफल रहेगी।
