सार :
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा हाल ही में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अभी भी वीकेंड पर फिल्म के अच्छी कमाई करने के आसान नजर आ रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की “योद्धा” यह फिल्म अदा शर्मा की फिल्म “बस्तर द नक्सली स्टोरी” के साथ रिलीज की गई और इसी के साथ गैर बॉलिवुड फिल्म “कुंग फू पांडा 4” भी रिलीज हुई। इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जोरदार क्लेश देखने को मिला। अब देखना यह होगा कि पर्दे से उतरने तक कौन सी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने में सफल रहती है।
सिद्धार्थ की योद्धा ने जमाई अपने पंजे जाने सेकंड डे कलेक्शन :
रिलीज होने से पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म “योद्धा” से काफी उम्मीद लगाई जा रही थी। लग रहा था कि यह फिल्म सिनेमाघरों में पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई करेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं, फिल्म ने पहले दिन अपनी ओपनिंग बहुत धीम करी। योद्धा के खाते में ओपनिंग डे पर केवल 4.25 करोड़ रुपए ही आए। लेकिन अब फिल फिल्म के पहले वीकएंड पर अच्छी कमाई करने के आसार नजर आ रहे हैं। शनिवार को फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है और बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को लुभाने में सफल रही है। शनिवार को फिल्म फिर से पटरी पर आ गई और दर्शक सिनेमाघरों में खिंचे चले गए। सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी जैसे कलाकारों ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।
डायरेक्टर सागर आम्रे और पुष्कर झा की एक्शन थ्रिलर फिल्म योद्धा ने कल से यानी शनिवार से अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। पहले दिन कमजोर रही फिल्म दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने में सफल रही है। लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है की सिद्धार्थ की मोस्ट अवेटेड “योद्धा” ने सेकंड डे कितना कलेक्शन किया है। शनिवार के दिन वीकेंड के लिहाज से योद्धा की कमाई बढ़ी है और पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन की कमाई में उछाल आया है। जहां फिल्म ने पहले दिन 4.25 करोड रुपए कमाए थे, वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 5.68 करोड़ की कमाई कर ली है और कुल 2 दिन में फिल्म ने 9.93 करोड रुपए कमाए हैं।
वही बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की योद्धा रिलीज होने के बाद अजय देवगन की फिल्म शैतान की कमाई पर काफी बुरा असर पड़ा है और इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। अजय देवगन ,माधवन और ज्योतिका स्टारर इस फिल्म ने अपनी शुरुआत अच्छी की और अच्छा कलेक्शन करने में सफल भी रही लेकिन नई फिल्मों के रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई पर बहुत बुरा असर पड़ा है। क्योंकि एक साथ तीन बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है जिससे पुरानी फिल्मों के कमाई पर असर पढ़ना लाजमी है।
बस्तर द नक्सल स्टोरी सेकेंड डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :
बॉलीवुड की दमदार अदाकारा के रूप में उभरकर आई अदा शर्मा हाल ही में “बस्तर द नक्सल स्टोरी” लेकर आइ हैं। द केरला स्टोरी के बाद बस्तर द नक्सल स्टोरी सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। अदा की यह फिल्म 15 मार्च को सिद्धार्थ की योद्धा और कुंग फू पांडा 4 के साथ रिलीज हुई थी। लोगों को इस फिल्म के रिलीज का काफी लंबे समय से इंतजार था। बस्तर की कहानी को पब्लिक रिव्यू ठीक-ठाक मिले हैं सुदीप्तो सेन की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लोग पसंद तो कर रहे हैं लेकिन फिल्म उतना अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं रही हैे। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 0.4 लाख की कमाई की थी। इस आंकड़े ने सभी को बेहद निराश किया था, लेकिन फिल्म के दूसरे दिन यानी शनिवार के बाद फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया है शनिवार को फिल्म ने 0.75 लख रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म ने दो दिनों में 1.15 करोड रुपए की कमाई कर ली है।
इस फिल्म में अदा शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है और फिल्म का डायरेक्शन सुदीप्तो सेन ने किया है। स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया है जिनका साथ राइमा सेन यशपाल शर्मा और शिल्पा शुक्ला ने दिया है। इस फिल्म में अदा शर्मा एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाली है। जिससे वह नक्सलबाद का खात्मा करने के लिए मैदान में उतरती है। फिल्म मैं दिल दहला देने वाली घटनाओं को दिखाया गया है जो सच्ची घटना पर आधारित है।
कुंग फू पांडा 4″ ने उड़ाए गर्दे जानें सेकेंड डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :
बच्चों ही नहीं बड़ों की भी पसंदीदा फिल्म फ्रेंचाइजीं कुंग फू पांडा का चौथा पार्ट रिलीज हो चुका है और भारत में इसे काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। “कुंग फू पांडा 4” ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 3 दिनों में यानी पहले वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित ₹6.25 करोड़ की कमाई की। कुंग फू पांडा 4 ने अपने तीसरे दिन (शुरुआती अनुमान) सभी भाषाओं में लगभग 5.00 करोड़ की भारतीय कमाई की। फिल्म की कहानी कुछ पहले जैसी ही रही है लेकिन फेमस और लोगों की पसंदीदा फिल्म होने के कारण इसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और 3D में फिल्म कॉल लुफ्त उठा पाने के कारण लोग इसके लिए सिनेमाघर में खींचे चले जा रहे हैं।
पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी कुंग फू पांडा 4, जो 15 मार्च को योद्धा और बस्तर द नक्सल स्टोरी के साथ भारत में रिलीज हुई है। रिपोर्टर्स के अनुसार इस फेमस और लोगों की चाहती हॉलीवुड फिल्म कुंग फू पांडा 4 ने पहले दिन भारत में दो करोड़ की कमाई हासिल की है, जबकि बस्तर का कलेक्शन 50 लाख ही देखने को मिला है। हालांकि योद्धा ने 4.25 करोड़ की कमाई करके कुंग फू पांडा 4 को पीछे छोड़ दिया। सभी फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा है। बता दें कि कुंग फू पांडा 4 का प्रीमियर 3 मार्च, 2024 को लॉस एंजिल्स में हो चुका है वह भी फिल्म अच्छी चल रही है। इसके बाद 8 मार्च को USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) में रिलीज़ किया गया। फिल्म को सभी से काफी अच्छा रिव्यू मिला। दुनिया भर में 108 मिलियन डॉलर की कमाई अब तक कुंग फू पांडा कर चुकी है, जिसके बाद यह 2024 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
सभी फिल्मों की कमाई पर हुआ असर :
कुंगफू पांडा 4 ने भारत में हर भाषा में अच्छी कमाई की है। एक साथ कई बड़ी फिल्में रिलीज होने की वजह से सभी की कमाई पर असर होने लगा है और पिछली रिलीज हुई। सभी फिल्मों की कमाई पर भी असर हुआ है जहां अजय देवगन और माधवन की फिल्म शैतान भी सिनेमाघरो पर स्लो कमाई करने लगी है लेकिन फिल्म ने काफी अच्छी कमाई कर ली है और फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो चुकी है। फिल्म शैतान में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया है और आर माधवन ने भी अहम भूमिका निभाई है माधवन पहली बार इस तरह के रोल में नजर आए हैं जो उन्होंने बखूबी निभाया है और उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ अजय देवगन की पत्नी का रोल साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ज्योतिका ने निभाया है उनका किरदार भी लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाला है।
