सार :
हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा शुमार और दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला ने हिंदी सिनेमा में लगभग 29 साल तक राज किया | एक समय ऐसा था जब फिल्म निर्माता मधुबाला को फिल्म में लेने के लिए होड़ लगाते थे और जिस भी फिल्म में मधुबाला होती थी उसका हिट होना निश्चित था|अभिनेत्री मधुबाला के नाम से फिल्म चलती थी दर्शक उनकी एक झलक के दीवाने थे| उन्होंने सभी को अपनी अदाकारी से दीवाना बनाया था| उन्होंने कम उम्र से ही सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया था| उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में अपना काफी योगदान दिया है| मधुबाला ने अपने समय में कई हिट सुपरहिट फिल्म दी | अब खबरे आ रही है की मधुबाला के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है| यह फिल्म उनके जीवन के अभी पहलुओं को दिखाएगी और आज की पीढ़ी को सिनेमा जगत की सबसे महान अभिनेत्री के बारे में बताएगी|
Madhubala Biopic Big Update :
भारतीय सिनेमा की दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक को लेकर पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चाएं हो रही है और यह न्यूज खूब सुर्खियां बटोर रही है|अब हाल ही में फिल्म की एनाउसमेंट भी हो गई है|जिसका नाम मधुबाला रखा गया है|इस फिल्म की कमान जसमीत के रिन के हाथो में दी गई है| यह वही निर्देशक हैं जिन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत आलिया भट्ट स्टार फिल्म डार्लिंग से की थी|नई फिल्म मधुबाला के जरिए दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला को श्रद्धांजलि दी जाएगी|इस फिल्म के जरिए मधुबाला जी के जीवन के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला जाएगा और कुछ ऐसी घटनाए को भी बताया जाएगा जिससे उनके फैंस और लोग अपरिचित हैं| बता दें कि मधुबाला की बायोपिक फिल्म को सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और ब्रूइंट थॉट्स पी लिमिटेड के बैनर तले बनाया जायेगा |प्रशांत सिंह और माधुरी इस फिल्म के निर्माता होंगे|इस फिल्म के सह निर्माता के रूप में मधुबाला की बहन मधुर ब्रज भूषण और अरविंद कुमार मालवीय का नाम सामने आया है|
दरअसल इसकी पुष्टि तब हुई जब फिल्म के मेकर्स ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी सांझा की| इससे पहले भी मधुबाला की बायोपिक बनने की खबरे सामने अति रही हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि अभी कुछ दिनों पहले ही की गई है| मधुबाला का एक्टिंग करियर बहुत ही शानदार रहा है, लेकिन वह काम उम्र में दुनिया से चल बसी वह केवल 36 साल की कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था| उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी| हिंदी सिनेमा को उन्होंने अपने जीवन के लगभग 29 साल दिए इस बीच उन्होंने लगभग 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और दर्शकों को अपनी अदाकारी से खूब इंटरटेन किया और सभी के दिलो पर अपनी अदाकारी से एक अलग ही छप छोड़ने में कामयाब रहीं| मधुबाला की प्रोफेशनल लाइफ जीती चर्चा में रही थी उतनी ही चर्चा उनकी लवलाइफ की हुई| मधुबाला का नाम उन दिनों दिलीप कुमार साहब के साथ खूब जोड़ा जाता था|
मधुबाला की जाती जिंदगी की खूब रही चर्चा :

मधुबाला अपने समय की एक सबसे सादर अदाकारा थी सब उन्हें काफी पसंद किया करते थे| उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रहती थी उतनी ही चर्चा उनकी लवलाइफ की भी थी| उनका नाम अक्सर दिलीप कुमार साहब के साथ जोड़ा जाता था|किशोर कुमार के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी की तकलीफों के बारे में काफी चर्चाएं हुई हैं| खबरों में उनकी लवलाइफ यानी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी लिखा पढ़ा और सुना गया है| लेकिन अब उनकी बायोपिक बनने की खबर पर मोहर लग चुकी है जिसमे उनकी जिंदगी के सभी पहलुओं के बारे में बताया जाएगा और सभी राजो से परदे भी उठाए जायेंगे| अब देखना यह होगा कि उस जमाने की मधुबाला का किरदार इस जमाने की कोसी हूं निभाती है|
आखिर कौन निभाएगा हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार अदाकारा का किरदार ?
भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा सुंदर टैलेंटेड शुमार और शानदार अभिनेत्रियों में मानी जाने वाली दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक की अनाउंसमेंट ऑफिशियल तौर पर हो चुकी है| मेकर्स ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह न्यूज सांझा की अहि और इसके बारे में सभी को बात दिया है| लेकिन सभी के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है की मधुबाला जैसी यूनिक और हिंदी सिनेमा जगत की सबसे शानदार अभिनेत्री का किरदार आखिर इस जमाने की कोसी अदाकारा को मिलेगा जो बड़े परदे पीआर मधुबाला निभा निभा सके| खबरें आई है की बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों ने मधुबाला के कैरेक्टर को निभाने की इक्षा जाहिर की है जिसमे यामी गौतम और करती सेनानी का नाम सामने आया है| लेकिन अभी यह सवाल सिर्फ एक सवाल ही है क्योंकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई भी ऑफिशियल बयान नही दिया गया है और किसी भी अभिनेत्री के नाम पर मोहर नही लगी है| मधुबाला अपने समय की सबसे ज्यादा फिल्म करने वाली अदाकारायों में शामिल थीं, कहा जाता था की वह अपने दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने बाली अभिनेत्री हैं|
कई लेजेंडरी फिल्मों में किया काम:
मधुबाला ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की| मधुबाला ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा में साल 1942 में कर दी थी| फिल्म बसंत से उन्होंने सिनेमा जगत में कदम रखा था|बाल कलाकार के तौर पर कई सालों काम किया उनके काम को बहुत प्यार मिला| अपनी पहली फिल्म के बाद नील कमल, दिल की रानी, दौलत, इम्तिहान, दुलारी ,सिंगार, निशाना, mughal-e-ajam, जैसी शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिल और मन पर अपनी अदाकारी से एक अलग छाप छोड़ी| अब उनकी बायोपिक बनने की खबर ने सभी को बड़ा खुश किया था फिल्मी हस्तियों से लेकर फैंस तक का रिएक्शन काफी एक्साइटेड बाला है| बता दे की मधुबाला की शूटिंग इसी साल गर्मियों में शुरू हो सकती है| हालांकि अभी फिल्म की कास्ट और हीरोइन का नाम सामने नहीं आया है लेकिन अभी इस पर काम जारी है और बता दे की कही भी मधुबलका का कैरेक्टर करने बाली हीरोइन का नाम सामने आ सकत है|
