अगर आप भी चाहते हैं कि फेशियल किए बिना आपका चेहरा फेशियल जैसे चमके तो आपको इस्तेमाल करना होगा इन दो चीजों का बना फेस पैक।

वैसे तो कोई भी क्रीम हमें गोरा नहीं बना सकती ,जो हमारा नेचुरल कलर होता है वही रहता है। लेकिन हम कुछ ऐसी चीजें कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करके इस नेचुरल पिगमेंटेशन को भी थोड़ा कम कर सकते हैं और जो पोलूशन से या सन टैनिंग से हमारी त्वचा काली पड़ जाती है हम उसे यह फेस पैक यूज करके दूर कर सकते

हैं।

फेस पैक: इस फेसपैक को बनाने के लिए कच्चा दूध ,मसूर दाल पाउडर और बेसन को बराबर मात्रा में मिलाकर एक पेस्ट बना लें ।इसे 2 मिनट के लिए छोड़ दें, उसके बाद फेस को अच्छी तरह साफ करके इस पेस्ट को अपने फेस पर अच्छी तरह अप्लाई कर ले। फेस पैक को नेचुरल तरीके से सुखाने के बाद आप इसे नॉर्मल पानी से थोड़ा मसाज करते हुए इसको धो लें । इस नुस्खे को आप हफ्ते में चार बार या तीन बार अप्लाई करें इसके बाद एक महीने में ही आप देखेंगे कि आपकी फेस की स्किन बच्चों की तरह सॉफ्ट हो गई है और फेस पर चमक आने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *