सार :
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है, जिसमें कि पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बीच खेला गया। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत हासिल की और आईपीएल 2024 की शानदार शुरुआत की। आईपीएल 2024 के पहले मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच बीच पहला ओपनिंग मैच खेला गया। दोनों ही टीमों ने जान लगाते हुए खेला। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली है और धमाकेदार, शानदार जीत के साथ आईपीएल 2024 का आगाज कर दिया है। आज आईपीएल का दूसरा दिन है और आईपीएल 2024 सीजन के दूसरे दिन ही सीजन का पहला डबल हेडर खेला जाएगा। पहला मुकाबला पंजाब सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 3:30 पर शुरु होगा, फिर दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और हैदराबाद के बीच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
विस्तार :
IPL 2024 II Day Double Header : क्रिकेट और आईपीएल के दीवानों के लिए एक त्यौहार शुरू हो चुका है। जिसका शुरुआत 22 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत से शुरू हो चुकी है पहले मैच में विराट कोहली की टीम और महेंद्र सिंह धोनी की टीमों का आमना सामना हुआ। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स यानि महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने बाजी मारी और शानदार जीत के साथ आईपीएल 2024 की शुरुआत की, उन्होंने 6 विकेट से बेंगलुरु को हराया।आज आईपीएल का दूसरा दिन है और आईपीएल 2024 सीजन के दूसरे दिन ही सीजन का पहला डबल हेडर खेला जाएगा। पहला मुकाबला पंजाब सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 3:30 पर मोहाली में शुरु होगा, फिर दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और हैदराबाद के बीच शाम 7:30 बजे से ईडन गार्डन में शुरू होगा।
पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स (PBKS Vs DC) : आईपीएल 2024 का दूसरा मैच आज यानी शनिवार को 23 मार्च को खेला जाने वाला है यह मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच होने वाला है। बता दें कि यह मैच बाद ही खास होने वाला है, क्योंकि दिल्ली कैपिटल की तरफ से कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत पूरे डेढ़ साल बाद मैदान में उतरेंगे। वही पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन को भी दर्शक काफी लंबे समय बाद मैदान में खेलते दिखेंगे। इसीलिए यह मैच बड़ा ही खास होने वाला है क्योंकि दो दिग्गज प्लेयर अपोजिट टीम में एक दूसरे के खिलाफ काफी लंबे समय बाद मैदान में उतरने वाले हैं इसीलिए आज का मैच फैंस के लिए बड़ा ही उत्साह भरा होने वाला है और आईपीएल लवर इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
आईपीएल के 17वें सीजन का दूसरा शनिवार यानी आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा दोनों टीमें आज के मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। इसके अलावा यह मुकाबला दो चीजों का गवाह होगा क्योंकि पंत वापसी करने वाले हैं और वह कप्तानी संभालने वाले हैं। पंजाब और दिल्ली के बीच आज के मैच की एक और खास बात यह है कि मैच मुल्लापुर के नवनिर्मित महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें 33000 दर्शकों की क्षमता है। बता दें कि यह मैदान आईपीएल की मेजबानी करनेवाला 36 व मैदान है इससे पहले पंजाब मैं आईपीएल मैच मोहाली में होते थे। जहां की दर्शक क्षमता 25000 है। मुल्लापुर स्टेडियम 40 एकड़ में बना है यहां 1500 गाड़ियों के लिए पार्किंग स्पेस भी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (KKR Vs SRK) : शनिवार को यानी 23 मार्च को सीजन का पहला डबल हेडर है। पहला मुकाबला पंजाब सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 3:30 पर मोहाली में शुरु होगा, फिर दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और हैदराबाद के बीच शाम 7:30 बजे से ईडन गार्डन में शुरू होगा। दूसरा मैच कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है जिसमें KKR की कप्तानी श्रेयस अय्यर के पास है तो सनराइजर्स की कप्तानी इसी सीजन ऑस्ट्रेलिया के पेट कमिंस को दी गई है। यह दोनों टीमें आईपीएल में अभी तक 25 बार आमने-सामने आई हैं। जिसमें से 16 बार कोलकाता और 09 बार हैदराबाद की टीम ने जीत हासिल की है यानी कोलकाता का पड़ला भारी है। अब देखना यह दिलचस्ब होगा कि आज के मैच में कौनसी टीम का पड़ला भारी होता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर टीम में मेंटर के तौर पर वापस आ चुके हैं। गंभीर की वापसी ने टीम के अंदर नई ऊर्जा भर दी है। गौतम गंभीर की मेंटरशिप कोलकाता नाइट राइडर्स को ट्रॉफी के बहुत करीब पहुंचा सकती है। आज कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मुकाबला खेलेगी। इसके अलावा अभी तक उनके केवल दो अन्य मैचों का ऐलान किया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा मैच 29 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ और तीसरा मैच 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। शाहरुख खान 23 मार्च 2024 को होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में बहुत धमाकेदार एंट्री लेने वाले हैं। शाहरुख की मौजूदगी मैदान में दर्शकों का रोमांच बढ़ा देगी और वह हर बार की तरह अपनी टीम का मनोबल बढ़ाते हुए दिखाई देंगे।
KKR Vs SRH संभावित प्लेईंग इलेवन : कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमें दिग्गज खिलाड़ियों से सजी हुई है। दोनों ही टीमों के मैनेजमेंट को खिलाड़ियों के चयन में बड़ी ही माथा पच्ची का सामना करना पढ़ सकता है। दोनों ही टीमों में वर्ल्ड कप में खेले हुए शानदार प्लेयर मौजूद है। प्रिडिक्शन के अनुसार टीमों के प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, मनीष पांडे, नीतिश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: अनुकूल रॉय, केएस भरत, चेतन सकारिया, सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतिश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, मयंक मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, वानिंदु हसरंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर: अब्दुल समाद, एडेन मार्कराम, उमरान मलिक, टी नटराजन, शाहबाज अहमद।
PBKS Vs DC संभावित प्लेइंग इलेवन : इन दोनों टीमों के पास शानदार खिलाड़ियों की कमी नहीं है। पंजाब किंग्स के पास जहां शिखर धवन जैसे ओपनर है तो वही दिल्ली कैपिटल्स के पास ऋषभ पंत है, जिन्होंने काफी लंबे समय बाद वापसी की है दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हैं।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
