सार :

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म “रामायण” (हिंदी महान पौराणिक कथा) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से फिल्म की अनाउंसमेंट हुई और उसमे रणवीर कपूर के होने की बात सामने आई है तब से यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी करने वाले हैं। फिल्म “रामायण” पिछले काफी समय अपनी फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अब इस फिल्म रामायण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

विस्तार :

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म “रामायण” को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।इस फिल्म रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी करने वाले हैं। अब फिल्म रामायण को लेकर एक महत्त्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। रिपोटर्स के अनुसार मेकर्स जल्द ही इस फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं और इसके लिए एक खास दिन भी चुना लिया गया है। फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से सुर्खियों में है। इस मूवी की स्टार कास्ट को लेकर भी लगातार अपडेट सामने आती रही है। अब फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट जल्द ही आने वाली है जो एक शुभ मौके पर होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद मेकर्स फिल्म के सभी पहलुओं जैसे; स्टार कास्ट, शूटिंग शेड्यूल, रिलीज डेट को लेकर खास अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अभी तक कयास ही लगाए गए हैं। मेकर्स की तरफ से अभी सिर्फ़ हिंट दी गई है। मेकर्स ने अभी कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर फिल्म के पहलुओं का खुलासा नहीं किया है फिर भी फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे कई बड़े सितारे होने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अब जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

फिल्म रामायण की स्टार कास्ट के बारे में जानें ख़ास बातें :

फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अभी तक कयास ही लगाए गए हैं। मेकर्स की तरफ से अभी सिर्फ़ हिंट दी गई है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह जैसे कई बड़े सितारे होने की खबरें सामने आई हैं। फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आ सकती हैं। साउथ सुपरस्टार यश ‘रावण’ का किरदार निभाएंगे और सनी देओल ‘हनुमान’ की भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा लारा दत्ता ‘कैकेयी’, रकुल प्रीत सिंह ‘शूर्पणखा’ का किरदार निभा सकती हैं। इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है।

श्री राम के क़िरदार में नजर आएंगे रणबीर कपूर: नितेश तिवारी के नीर निर्देशन में बनने जा रही फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के होने की पुष्टि हो चुकी है।सिल्वर स्क्रीन पर भगवान राम की भूमिका के लिए एनिमल एक्टर रणवीर कपूर वॉयस मॉडलिंग, डायलॉग्स डिलीवरी और शब्दों के उच्चारण को लेकर खास तैयारी में जुटे हुए हैं।आमतौर पर जिस तरह से रणबीर एक्टिंग करते हैं और संवाद बोलते हैं, उसकी तुलना में श्री राम का कैरेक्टर काफी अलग होने वाला है। उन्हें इस रोल के लिए अपने कैरियर की सबसे अच्छी एक्टिंग करनी होगी। और रणबीर कपूर भी रामायण के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते हैं।

माता सीता के लिए साईं पल्लवी आ सकती हैं नज़र : जब से फिल्म रामायण का अनाउंसमेंट हुआ है तब से माता सीता के रोल के लिए कई नाम सामने आए हैं। और कयास लगाई जा रहे हैं की माता सीता के रोल के लिए साईं पल्लवी का नाम फाइनल हो चुका है। पहले यह खबरें सामने आई थी कि रामायण में मां सीता का रोल अदा करने के लिए साउथ एक्ट्रेस को रिप्लेस किया गया है। लेकिन अब ये जानकारी सामने आ रही है कि ऐसा नहीं है, साई पल्लवी ही रामायण में जानकी बनती नजर आ सकती हैं। इसके लिए मेकर्स के अनाउंसमेंट का इंतज़ार है। क्योंकि जब से फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है। तब से फैंस फिल्म के आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भरत के क़िरदार के लिए आदिनाथ कोठरे और लक्ष्मण के लिए रवि दुबे का नाम हुआ फाइनल : नितेश तिवारी की फिल्म लंबे समय से चर्चा में चल रही है और एक के बाद एक कैरेक्टर के नाम कुछ दिनों पहले ही फिल्म में भरत का रोल निभाने के लिए आदिनाथ कोठारे का नाम सामने आया है। आदिनाथ कोठारे मराठी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं। अब वह रामायण में भारत का रोल निभाने जारहे हैं वही लक्ष्मण के रोलके लिए रवि दुबे का नाम सामने आया है।

फिल्म रामायण के अहम किरदार श्री हनुमान जी के लिए सनी देओल का नाम आया सामने : नितेश तिवारी द्वारा बनाने जा रही फिल्म रामायण में अहम किरदार हनुमान जी के लिए जो नाम सामने आया है वह बड़ा ही दिलचस्प है। जी हां हनुमान जी के किरदार के गदर एक्टर सनी देओल का नाम सामने आया है, वह इस रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं। यानी फिल्म में ‘हनुमान’ का किरदार सनी देओल अदा करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं ‘केजीएफ चैप्टर 2’ कलाकार यश भी ‘रामायण’ फिल्म का एक अहम हिस्सा हैं। खबर है कि इस मूवी में यश रावण का किरदार अदा करते दिख सकते हैं।

जल्द होगी फिल्म को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट :

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आने वाली है जिसके लिए एक खास दिन भी चुना गया है। दरअसल, प्रोडक्शन हाउस के एक मेम्बर से इस बात की जानकारी प्राप्त की गई है कि ‘रामायण की घोषणा 17 अप्रैल, 2024 को राम नवमी के शुभ अवसर पर की जा सकती है। आधिकारिक घोषणा करने के लिए राम नवमी से बेहतर कोई तारीख नहीं हो सकती। फिल्म रामायण की रिलीज को लेकर भी खबर सामने आई है और ऐसा बताया जा रहा है की फिल्म मेकर्स फिल्म रिलीज़ की सही तारीख को रिवील कर सकते है। वैसे बता दे कि यह फिल्म सल 2025 में रिलीज हो सकती है। जिस तरह फिल्म का क्रेज है और फिल्म के बारे में बातें हो रही हैं इससे यह तो निश्चित हो गया है की फिल्म एक विशाल स्तर पर बनने जा रही है और यह इसे भव्य तरीके से रिलीज करने के लिए ‘रामायण’ की टीम काफी मेहनत कर रही है।

विशाल स्तर पर बनेगी और भव्य तरीके से रिलीज होगी फिल्म रामायण :

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘रामायण’ एक विशाल स्तर पर बनने जा रही है और इसे भव्य तरीके से रिलीज करने के लिए ‘रामायण’ की टीम काफी मेहनत कर रही है। टीम ने स्क्रिप्ट और विजुअल्स के सही इस्तेमाल के लिए प्री-प्रोडक्शन में 5 साल से ज्यादा का समय दिया है इसके लिए मेकर्स काफी लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। ‘रामायण’ धीरे-धीरे करके सही तरीके से आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही फिल्म के वीएफएक्स के लिए एक खास टीम बनी है। बता दें कि जीस तरह फिल्म बाहुबली में भव्य सेट और वीएफएक्स तैयार किए गए थे इस तरह फिल्म रामायण में भी देखा जा सकता है। अब फैंस भी इसकी आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक नितेश तिवारी इस साल फरवरी के आखिर या मार्च के शुरुआती हफ्तों में रामायण फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने वाले थे लेकिन अभी इसकी कोई खबर सामने नहीं आई है अब बता दें कि फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू हो सकती है। इसके लिए आधिकारिक बयान का इंतज़ार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *