सार :
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 17वें सीजन के 10वा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। शुक्रवार 29 मार्च को RCB के होम ग्राउंड, बेंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में केकेआर ने सात विकेट से जीत हासिल की RCB अपने होम ग्राउंड पर भी कुछ नहीं कर पाई। मुकाबले में केकेआर को जीत के लिए 183 रनों का टारगेट मिला था। जिसे उसने 19 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया और RCB को हार का सामना करना पड़ा।
विस्तार :
IPL 2024 के दसवें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु का आमना सामना हुआ। अपने होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और मैच हाथ से निकल गया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ये लगातार दूसरी जीत रही। केकेआर ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को चार रनों से मात दी थी। वहीं आरसीबी की तीन मैचों में ये दूसरी हार रही। विराट कोहली ने कल के मैच में जमकर शॉर्ट मारे और फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 182 रनों का स्कोर रखा, जिसे KKR ने बड़ी आसानी से 19 बॉल पहले ही हासिल कर लिया।
IPL 2024, 10 मैच KKR Vs RCB :
IPL 2024 के दसवें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु का आमना सामना हुआ। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 रनों के स्कोर पर ही कप्तान फाफ डु प्लेसिस का विकेट खो दिया और टीम लड़खड़ा गई। इसके बाद मैदान में उतरे विराट कोहली और कैमरन ग्रीन ने मिलकर दूसरे विकेट के 65 रनों की पार्टनरशिप की और विराट कोहली ने कल के मैच में जमकर शॉर्ट मारे और फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद आंद्रे रसेल ने ग्रीन को क्लीन बोल्ड करके इस पार्टनरशिप को तोड़ दिया। लेकिन जब तक ग्रीन अपना काम कर चुके थे उन्होंने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए। ग्रीन के आउट होने के कुछ देर बाद ही कोहली ने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
उसके बाद मैदान में आए ग्लेन मैक्सवेल से सभी को धमाकेदार पारी और अच्छे खेल की उम्मीद थी, मैक्सवेल ने 19 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक सिक्स लगाया। कोहली क्रीज पर आखिर तक डटे रहे थे। कोहली ने नाबाद 83 रनों की जोरदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और चार छक्के लगाए। दिनेश कार्तिक ने भी आखिरी ओवरों में तूफानी बैटिंग करते हुए तीन छक्कों की मदद से आठ गेंदों पर 20 रन बना डाले। केकेआर के लिए हर्षित राणा और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट लिए। उसके बाद 183 रनो के लक्ष्य पीछा करने उतरी कोलकाता को फिलिप सॉल्ट और सुनील नरेन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने आरसीबी के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी निभाई। KKR के खिलाडियों ने RCB को खूब धोया। मयंक डागर ने फिलिप और सुनील की साझेदारी को सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर तोड़ा। नरेन 22 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 213.63 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और पांच छक्के लगाए, जिससे टीम को काफी फायदा हुआ। वहीं, फिलिप सॉल्ट दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाने में कामयाब हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरन ग्रीन, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक।
- कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी।
वेंकटेश अय्यर रहे केकेआर के सर्वाधिक रन बनाने वाले स्टार प्लेयर :
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बीच खेला गया मैच में वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी रही। टीम को तीसरा झटका वेंकटेश के रूप में लगा था। वह 29 गेंदों में अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे। वेंक्टेश टीम के लिए स्टार प्लेयर साबित हुए। इस बल्लेबाज को यश दयाल ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया, लेकिन जब तक वह अपना काम कर चुके थे। KKR के कप्तान के साथ उन्होंने 75 रन की साझेदारी की। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह आए जो पांच रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस दौरान वह नाबाद रहे। आरसीबी के लिए विजय कुमार, मयंक डागर और यश दयाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विराट कोहली बने आरसीबी के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ :
विराट कोहली के धमाकेदार शॉटस ने शुक्रवार को आरसीबी के फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित ओवरों में 182 रन बनाए और कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 182 रन का विशाल स्कोर बनाने में विराट कोहली का बड़ा योगदान रहा। जिन्होंने 59 गेंद में 83 रनों की पारी खेली और उन्होंने चार चौके और चार छक्के भी लगाए। वही दिनेश कार्तिक ने तीन चौकों की मदद से 20 रन का स्कोर किया।
इससे पहले घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी। पंजाब के बातचीत के बाद टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया था। विराट कोहली ने कल के मैच में खेल कर रिकॉर्ड बना दिया। कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 240 छक्के पूरे कर लिए और वह टीम की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पत्र लगाया। उन्होंने सुनील नरेंद्र की गेंद को स्टेडियम के पार पहुंचा और 83 रनों की पारी खेली।
