सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। यह एक मल्टी स्टारर वेब सीरीज है, जो एक बहुत ही जोरदार कहानी, निर्देशन, इंटरेस्ट के साथ जल्द ही रिलीज होगी। वेब सीरीज का ट्रेलर बड़ा ही दिलचस्प है दर्शक इस वेब सीरीज के रिलीज़ होने का अब बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईए जानते हैं इस ख़बर को विस्तार से।

विस्तार :

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह हीरामंडी से ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। अब हाल ही में संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार का ट्रेलर आउट हो गया है। बता दें कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही इस सीरीज के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। इस सीरीज की घोषणा मेकर्स ने 2023 में ही कर दी थी और अब जल्द ही नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को रिलीज किया जाने वाला है। यह एक मल्टी स्टारर वेब सीरीज है, जिसके कारण प्रशंसकों के बीच इस समय काफी उत्साह देखा जा सकता है। बता दें कि इस वेब सीरीज के ट्रेलर का हर एक सीन बहुत दमदार नजर आ रहा है। बड़े स्तर पर बनने वाली यह वेब सीरीज प्यार, ग्लैमर, देश भक्ति सभी से भरी हुई है।

बता दें कि लंबे वक्त से संजय लीला भंसाली की यह डेब्यू वेब सीरीज “हीरामंडी- द डायमंड बाजार” का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। रिचा चड्ढा, संजीदा शेख, सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला जैसी अदाकाराओं से सजी इस वेब सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। जिसके कारण प्रशंसकों के बीच इस समय काफी उत्साह देखा जा सकता है। इसके ट्रेलर में लाहौर की तवायफों का भारत की आजादी में अहम योगदान दर्शाया गया है। “हीरामंडी में अंग्रेजों का नहीं… मल्लिका जान का सिक्का चलता है!” इस तरह के दमदार डायलॉग ने इसमें जान डाल दी है।

क्या दिखाया गया इसके ट्रेलर में, क्या होगी कहानी :

बता दें कि मल्टी स्टारर अपकमिंग हिस्टोरिकल ड्रामा वेब सीरीज़,’ हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’, संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज है जिसके जरिए वह ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं। यह वेब सीरीज संजय लीला भंसाली और मिताक्षरा कुमार द्वारा जॉइंटली डायरेक्ट की गई है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इसके ट्रेलर में लाहौर की तवायफों का भारत की आजादी में अहम योगदान दर्शाया गया है। अंग्रेज़ी हुकूमत के समय बड़े बड़े नबाब हीरमंडी की तबायफो के कोठे की शान हुआ करते थे। बता दें कि ये वेब सीरीज 1940 के समय में ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाहौर के शाही मोहल्ला हीरामंडी की तवायफों की जिंदगी की कहानी को उजागर करेगी।

बता दें कि मेकर्स की तरफ से एक दिन पहले ही इस बात का एलान कर दिया गया था और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दे दी गई थी कि मंगलवार यानी कल हीरामंडी वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च किया गया जाएगा। स्टार कास्ट के भव्य पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया था, “हीरामंडी की खूबसूरत, राजसी दुनिया में संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज का ट्रेलर द डायमंड बाजार कल आएगा – क्या आप तैयार हैं? तयसमयानुसार संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

क्या है हीरामंडी की स्टार कास्ट :

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार’ का ट्रेलर आउट हो गया है। रिचा चड्ढा, संजीदा शेख, सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला जैसी अदाकाराओं से सजी इस वेब सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन की इस सीरीज में टैलेंटेड स्टार्स की कमी नहीं है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, संजीदा शेख, फरदीन खान, ताहा शाह बदूशा, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। जिसके कारण प्रशंसकों और दर्शकों के बीच इस समय काफी उत्साह देखा जा सकता है।

कब और कहां होगी हीरामंडी द डायमंड बाज़ार की स्ट्रीमिंग :

इस वेब सीरीज की घोषणा मेकर्स द्वारा साल 2023 में ही कर दी गई थी। अपनी अनाउंसमेंट के दिन से ही यह खबर चर्चा में है और खूब सुर्खियां बटोर रही थी। बता दें कि नेटफ्लिक्स जैसे दमदार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही इस वेब सीरीज के लिए फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज़ है। जिसमें प्यार, ताकत, आजादी बड़ी ही अच्छी तरह से दिखाई देता है। इस सीरीज में कई शानदार कलाकारों को लिया गया है। इस सीरीज का फरवरी में टीजर आया था जिसमें स्टार कास्ट के शाही लुक से लेकर शाही सेट की झलक मिली थी। इसमें भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाहौर के शाही मोहल्ला हीरामंडी की तवायफों की लाइफ की कहानी बयां करेगी। इस वेब सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद से दर्शक इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 1 मई से स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगी।

कुछ दिनों पहले वर्षों पुराना शानदार सॉन्ग हुआ था रिलीज़ :

भव्य सेट के साथ शानदार कलाकारों की जोड़ी ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। इस पूरे सेट को गोल्डन रंग से सजाया गया है। वहीं, इसमें नजर आ रही एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा सेख और दिव्या दत्ता ने भी गोल्डन रंग के कपड़े पहने हैं। सभी नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को अमीर खुसरो ने लिखा है और इसे राजा हसन ने अपनी आवाज में गाया है। ये गाना मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘सौंदर्य, शक्ति और अनुग्रह के साथ खिलने वाले फूलों के मौसम का जश्न मनाने के लिए वसंत ऋतु में कदम रखें’।

फैंस को भी यह सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘राजा हसन की आवाज में एक शास्त्रीय सॉन्ग एक राग है। “हीरामंडी: द डायमंड बाजार” में तीन या चार नहीं, बल्कि 6 से 7 गाने होंगे। ऐसे में यह भी बताया गया कि डायरेक्टर ने इस सीरीज के संगीत पर लगभग एक साल तक काम किया हैं, जो उनके दिल के बहुत करीब है। सभी एक्ट्रेस ने भी सीरीज के लिए डांस ट्रेनिंग ली, ताकि वह अपने किरदार में अच्छे से ढल सकें। यह वेब सीरीज एक मल्टी स्टारर वेब सीरीज है। जिसमें कई बड़ी एक्ट्रेस दिखाई देने वाली है। बॉलीवुड के किंग निदेशकों में माने जाने वाले निर्देशक संजयलीला भंसाली अपनी बड़ी बजट फिल्मो , भव्य सेट्स एवं आईकॉनिक कॉस्टयूम के लिए जाने जाते हैं। कुछ ऐसा ही हीरामंडी में भी नजर आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *