सार :

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन में आज 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए टॉस शाम 7 बजे होगा। आज का मैच विराट कोहली की टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। आईए जानते हैं मैच प्रिडिक्शन, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन।

विस्तार :

15 अप्रैल सोमवार यानी आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए टॉस शाम 7 बजे होगा। अगर हम दोनों टीमों के इस आईपीएल के अभी तक के सफर की बात करें तो फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम आरसीबी ने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ 1 मैच में ही जीत हासिल हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने 4 मुकाबले लगातार हारे हैं। अब यह मैच जीतकर विराट कोहली की बेंगलुरु टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं अगर हम पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम हैदराबाद की बात करें तो टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 हारे हैं। यानी हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी है।

आईपीएल 2024, “RCB Vs SRH” :

आईपीएल 2024 के इस सीजन में आज 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होने जा रहा है। विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स ने 6 में से केवल एक मैच में जीत हासिल की है वहीं अगर हम पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम हैदराबाद की बात करें तो टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 हारे हैं। वैसे तो आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए काफ़ी अहमियत रखता है लेकिन जीत की ज्यादा जरूरत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को है और हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी है। पिछले 2023 सीजन में दोनों टीमों के बीच एक ही मैच हुआ था, जिसमें आरसीबी को सफलता मिली थी। अब इस बार देखना दिलचस्ब होगा कि जीत का सेहरा किस टीम को मिलता है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट :

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन में आज 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए टॉस शाम 7 बजे होगा। अगर हम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कि पिच की बात करें तो यह सपाट होती है और बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। हालांकि अब तक यहां पर इस सीजन के तीन मैच खेले जा चुके हैं, यहां स्पिनर्स अपना कुछ जलवा दिखा सकते हैं, पिच सपाट होने के कारण यह बैट्समैन के हक में होती है इसीलिए तेज गेंदबाज यहां पर संघर्ष करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

और यहां ये भी हो सकता है कि अगर आते ही बल्लेबाज हिट मारने की कोशिश करेगा तो ये दिक्कत की बात हो सकती है। जो भी बल्लेबाज शुरुआत में रुककर खेलेगा, उसके बाद रन बनाना आसान हो जाएगा। वैसे तो आरसीबी और एसआरएच के पास ऐसे खिलाड़ियों की फौज है, जो बड़े बड़े स्ट्रोक और शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ये उल्टा भी पड़ सकता है। आज जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाज का फैसला कर सकती है, क्योंकि रनों का पीछा करना यहां आसान होता है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का टारगेट देना काफी आसान पड़ जाता है। बड़े बड़े स्कोर और चौकों, छक्कों की झड़ी लग जाती है। आईपीएल के इतिहास में इस मैदान पर अब तक कुल 91 मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 38 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 49 मुकाबले जीते हैं जबकि 4 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है।

RCB Vs SRH हेड टू हेड :

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद जब भी आमने-सामने आते हैं, तब बेहद ही रोमांचक मैच देखने को मिलता है। इस आईपीएल के अभी तक के सफर की बात करें तो फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम आरसीबी ने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ 1 मैच में ही जीत हासिल हुई है जबकि पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम हैदराबाद की बात करें तो टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 हारे हैं। अगर दोनों टीमों के बीच अब तक के सफर की बात करें तो दोनों के बीच कुल 23 मैच खेले गए, जिसमें हैदराबाद ने 12 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 10 मैचों में बेंगलुरु को जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। यदि पिछले 5 मैचों की बात करें, तो इसमें विराट कोहली की टीम आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। इन 5 में से 3 मैच बेंगलुरु ने ही जीते हैं। जबकि 2 में हैदराबाद को सफलता मिली है। पिछले 2023 सीजन में दोनों टीमों के बीच एक ही मैच हुआ था, जिसमें आरसीबी को सफलता मिली थी।

आईपीएल 2024 अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति की बात की जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 5 मैच खेलकर तीन जीते और दो हारे हैं। 3 मुक़ाबले जीतकर टीम 6 अंक लेकर इस वक्त चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं अगर विराट कोहली की आरसीबी की बात करें तो इसकी स्थिति बहुत ही खराब बनी हुई है। टीम 6 में से अब तक केवल एक ही मैच जीत पाई है और उसके पास महज एक अंक है। विराट की टीम सबसे कम अंक पाकर सबसे नीचे दसवें स्थान पर संघर्ष कर रही है। अब तक तीन टीमों के पास चार चार अंक हैं। ऐसे में आरसीबी आज का मैच जीतकर दो अंक और लेकर उन तीन टीमों के साथ ही अपना स्थान बनाने की कोशिश जरूर करेगी।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन : आरसीबी और एसआरएच के पास ऐसे खिलाड़ियों की फौज है, जो बड़े बड़े स्ट्रोक और शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। आज जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाज का फैसला कर सकती है, क्योंकि इस पिच पर चेस करना आसान होता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार/सौरभ चौहान (इम्पैक्ट प्लेयर), ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, विजयकुमार वैशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और रीस टॉपली।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड/राहुल त्रिपाठी (इम्पैक्ट प्लेयर), अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट और टी नटराजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *